टेंटी का अचार - Tenti Dela Pickle Recipe

📅 1 जनवरी 2008 👁 4.4 लाख बार देखी गई 💬 43 कमेंट ★ 2.9 (4592)

Tenti dela Pickle Recipe

टेंटी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में पाया जाने वाला फल है, इसके पेड़ को करील कहा जाता है.  अगस्त से अक्टूबर तक बाजार में कभी कभी दिखाई जाती हैं, और मैं लाकर अचार बना लेती हूँ,  मेरे परिवार में ये अचार बहुत पसन्द किया जाता है. आपको भी ये अचार बहुत पसन्द आयेगा.

टेंटी का अचार ( Tenti Dela Pickel) बहुत ही स्वादिष्ट होता है. टेंटी के अचार को 2 तरीके से बना सकते हैं.  आइये आज हम टेंटी का अचार बनाते हैं.

Read :  Tenti Dela Pickle Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tenti Dela Picke

  • टेंटी -  250 ग्राम
  • नमक - 2 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
  • राई ( पीली सरसों ) - 2 टेबल स्पून
  • हींग -  2-3 पिंच
  • सरसों का तेल - आधा कप
  • सिरका - 1 टेबल स्पून

विधि - How to Make Tenti Dela Pickle

टेंटी के डन्ठल तोड़कर उन्हैं साफ पानी से धो लीजिये. इन टैंटियों को एक बर्तन ( यह चीनी मिट्टी का हो या प्लास्टिक का ) में भर कर इतना पानी भर दें कि टेंटी डूब जाय और अब इस बर्तन को धककर धूप में रख दीजिये. टेंटी का पानी 2 दिन बाद बदलते रहें.

5-6 दिनों में टेंटी का हरा रंग, पीले रंग में बदल जाता है. अब इन टैंटियों को 2 बार साफ पानी से धो कर छलनी में रख कर धूप में रख दीजिये. 2 - 3 घंटों में जब पानी सूख जाय तो अब हम इन का अचार बनायेगे.

सरसों के तेल को पैन में डालकर गरम अच्छा गरम कीजिये, कढ़ाई को गैस से उतार कर नीचे रख लीजिये और तेल को हल्का ठंडा कर लीजिये.

हलेक गरम तेल में हल्दी पाउदर और हींग डाल दिजिये, टेंटी, नमक और लाल मिर्च भी डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये, अचार में सिरका डाल कर भी मिक्स कर दीजिये.

टेंटी का अचार तैयार है, अचार को पूरी तरह ठंडा होने के बाद, कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. हर 2-3 दिन में अचार को चमचे से चलाते रहिये. 8-10 दिन में अचार खट्टा और स्वादिष्ट होने लगता हैं. अब यह अचार आप खाने के लिये तैयार है.

टेंटी का अचार दूसरे तरीके से बनाइये.

आवश्यक सामग्री

  • टैंटी - 250 ग्राम
  • नमक - 1 छोटी चम्मच 

सबसे पहले टेंटी के डंडियां हटा कर उन्है अच्छी तरह धो कर, पानी सुखा लीजिये, और अब इन टैंटी में नमक डाल कर मिला कर 1 बन्द  डिब्बे में भर कर, 3 दिन के लिये रख दिजिये, रोजाना दिन में 1 बार साफ सूखे चम्मच से टैंटी को चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.  अचार बनाने के लिये टेंटी तैयार हो गई हैं.
3 दिन बाद टैंटी में मसाले मिलाकर अचार बनाइये.

अचार के लिये मसाले

  • टैंटी जो नमक मिला कर रखी थी
  • सरसों का तेल - 1/2 कप
  • नमक -  1 छोटी चम्मच
  • हींग - 2-3 पिंच 
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • सोंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • पीली सरसों का पाउडर - 2 टेबल स्पून
  • सिरका - 1 टेबल स्पून

विधि:
टैंटी को डिब्बे से किसी प्याले में निकाल लीजिये, अगर टैंटी में पानी निकल आया हो तो उसे हटा दीजिये.
तेल को पैन में डाल कर, अच्छा गरम कीजिये, गैस बन्द कीजिये और पैन को गैस से नीचे उतार कर रख लीजिये, तेल को थोड़ा ठंडा होने पर, हींग , हल्दी पाउडर, सोंफ पाउडर डालकर, मिक्स कर दीजिये, टैटी डाल कर मिला दीजिये, नमक लाल मिर्च पाउडर, सरसों पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालकर, सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स होने तक मिला दीजिये. अचार में सिरका भी डालकर मिला दीजिये.

टैटी का अचार तैयार है, अचार को एकदम ठंडा होने के बाद किसी भी कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भरकर रख लीजिये, अचार 3-4 दिन में खट्टा और स्वादिष्ट हो जाता है, अचार को रोजाना सूखी चम्मच से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये, टैंटी के अन्दर सारे मसाले जज्ब हो जाते हैं. अब टैंटी का अचार खाने के लिये तैयार है.

टैटी का अचार को चपाती, पराठे, पूरी के साथ परोसिये और खाइये.  टैंटी के अचार को 6 से भी अधिक रखकर खाया जा सकता है. अचार को अधिक समय तक रखने के लिये अचार तेल में डूबा रहना चाहिये.

सुझाव:
 जिस कन्टेनर में आप अचार भर कर रख रहें हैं, उसे उबलते पानी से धोकर धूप में सुखाकर तैयार कर लीजिये.

अचार खाने के लिये जब भी निकालें सूखी और साफ चम्मच का यूज कीजिये, अचार निकालते समय, हाथ भी सूखे होने चाहिये. अचार निकालने के बाद अचार को उसी चम्मच से ऊपर नीचे कर दीजिये, अचार की सेल्फ लाइफ बढ़ जाती है.

Tenti Dela Pickle Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.9 / 5 (4592 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (43)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Ranji
Nisha mam : kya hum teti k achar me shonp aur methi aur dhanya , lal mirch dal sakte hai ya nahi,,,
plzzzz reply me soon.

निशा:
रजनी, टैंटी के अचार में ये मसाले भी डाले जा सकते हैं.
kavita
mam,teti ka aachar me mathi dana ,shof nahi dala jata hai kay ????
निशा: कविता, टैंटी का अचार कम मसाले डालकर ही बनाया जाता है.
MuKeSh
agar ham teti ko paani me dalne ke bajaye chhachh ya dahi me dalkar 6-7 dino tak bhigo kar rakhne se aachar jayada swadhist banega.

निशा: मुकेश, हम टैंटी का अचार पानी में भिगाकर ही बनाते हैं, आप दही में भिगाकर अचार बनाकर देखिये और बताइये कि अचार कैसा बना, धन्यवाद.
Kavita
mam tenti k achar mein galonji nahi dalti hai kya.

निशा:
कविता, इस अचार में कलोंजी नहीं डाली जाती है.
sughanda
This recipe in English

Tenti is fruit usually found in Rajasthan and North India and it's tree is called Karil. This fruit is available in the market during summers.

Tenti pickle is very delicious and you can store this pickle for up to one year. Let's make the Tenti Pickle today.

Ingredients for Tenti Dela Pickle

Tenti – 1 kg
Turmeric Powder – 50 gm (1 ½ tablespoon)
Salt – 50 gm (1 ½ tablespoon)
Black mustard seed – 100 gm (3 tablespoon)
Asafetida - ¼ small spoon
Mustard oil – 300 gm

How to make Tenti Dela Pickle

Break the stems of tentis and wash them. Put the tentis in a utensil (made of china clay or plastic). Put sufficient water to submerge the tentis in the utensil and leave it covered in sunlight.

In 5 to 6 days the tenti's green color will change into yellow. Wash these tentis twice with water and keep them in a filter. After 2 to 3 hours the excess water will dry and the tentis will be ready for making the pickle.

Heat the mustard oil and let it cool.

Mix and grind the black mustard seed and asafetida. In this mix the turmeric powder and salt.

Put the tentis in a utensil. Add all the spices and 2 tablespoon oil to tentis and mix them well. Now keep these tentis in a glass container. Keep stirring the pickle in every 2 to 3 days with a clean dry spoon. After 10 days the pickle will start turning sour and delicious. The pickle is now ready.

For longer storage fill the remaining oil in the glass container so that the tentis are submerged in the oil.

इस पोस्ट को हिन्दी में पढ़ें
टेंटी का अचार
gargi
what is tetes. please give me the recipe of green chilli thanks mem