टेंटी का अचार - Tenti Dela Pickle Recipe

टेंटी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में पाया जाने वाला फल है, इसके पेड़ को करील कहा जाता है. अगस्त से अक्टूबर तक बाजार में कभी कभी दिखाई जाती हैं, और मैं लाकर अचार बना लेती हूँ, मेरे परिवार में ये अचार बहुत पसन्द किया जाता है. आपको भी ये अचार बहुत पसन्द आयेगा.
टेंटी का अचार ( Tenti Dela Pickel) बहुत ही स्वादिष्ट होता है. टेंटी के अचार को 2 तरीके से बना सकते हैं. आइये आज हम टेंटी का अचार बनाते हैं.
Read : Tenti Dela Pickle Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tenti Dela Picke
- टेंटी - 250 ग्राम
- नमक - 2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- राई ( पीली सरसों ) - 2 टेबल स्पून
- हींग - 2-3 पिंच
- सरसों का तेल - आधा कप
- सिरका - 1 टेबल स्पून
विधि - How to Make Tenti Dela Pickle
टेंटी के डन्ठल तोड़कर उन्हैं साफ पानी से धो लीजिये. इन टैंटियों को एक बर्तन ( यह चीनी मिट्टी का हो या प्लास्टिक का ) में भर कर इतना पानी भर दें कि टेंटी डूब जाय और अब इस बर्तन को धककर धूप में रख दीजिये. टेंटी का पानी 2 दिन बाद बदलते रहें.
5-6 दिनों में टेंटी का हरा रंग, पीले रंग में बदल जाता है. अब इन टैंटियों को 2 बार साफ पानी से धो कर छलनी में रख कर धूप में रख दीजिये. 2 - 3 घंटों में जब पानी सूख जाय तो अब हम इन का अचार बनायेगे.
सरसों के तेल को पैन में डालकर गरम अच्छा गरम कीजिये, कढ़ाई को गैस से उतार कर नीचे रख लीजिये और तेल को हल्का ठंडा कर लीजिये.

हलेक गरम तेल में हल्दी पाउदर और हींग डाल दिजिये, टेंटी, नमक और लाल मिर्च भी डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये, अचार में सिरका डाल कर भी मिक्स कर दीजिये.
टेंटी का अचार तैयार है, अचार को पूरी तरह ठंडा होने के बाद, कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. हर 2-3 दिन में अचार को चमचे से चलाते रहिये. 8-10 दिन में अचार खट्टा और स्वादिष्ट होने लगता हैं. अब यह अचार आप खाने के लिये तैयार है.
टेंटी का अचार दूसरे तरीके से बनाइये.
आवश्यक सामग्री
- टैंटी - 250 ग्राम
- नमक - 1 छोटी चम्मच
सबसे पहले टेंटी के डंडियां हटा कर उन्है अच्छी तरह धो कर, पानी सुखा लीजिये, और अब इन टैंटी में नमक डाल कर मिला कर 1 बन्द डिब्बे में भर कर, 3 दिन के लिये रख दिजिये, रोजाना दिन में 1 बार साफ सूखे चम्मच से टैंटी को चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये. अचार बनाने के लिये टेंटी तैयार हो गई हैं.
3 दिन बाद टैंटी में मसाले मिलाकर अचार बनाइये.
अचार के लिये मसाले
- टैंटी जो नमक मिला कर रखी थी
- सरसों का तेल - 1/2 कप
- नमक - 1 छोटी चम्मच
- हींग - 2-3 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- पीली सरसों का पाउडर - 2 टेबल स्पून
- सिरका - 1 टेबल स्पून
विधि:
टैंटी को डिब्बे से किसी प्याले में निकाल लीजिये, अगर टैंटी में पानी निकल आया हो तो उसे हटा दीजिये.
तेल को पैन में डाल कर, अच्छा गरम कीजिये, गैस बन्द कीजिये और पैन को गैस से नीचे उतार कर रख लीजिये, तेल को थोड़ा ठंडा होने पर, हींग , हल्दी पाउडर, सोंफ पाउडर डालकर, मिक्स कर दीजिये, टैटी डाल कर मिला दीजिये, नमक लाल मिर्च पाउडर, सरसों पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालकर, सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स होने तक मिला दीजिये. अचार में सिरका भी डालकर मिला दीजिये.
टैटी का अचार तैयार है, अचार को एकदम ठंडा होने के बाद किसी भी कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भरकर रख लीजिये, अचार 3-4 दिन में खट्टा और स्वादिष्ट हो जाता है, अचार को रोजाना सूखी चम्मच से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये, टैंटी के अन्दर सारे मसाले जज्ब हो जाते हैं. अब टैंटी का अचार खाने के लिये तैयार है.
टैटी का अचार को चपाती, पराठे, पूरी के साथ परोसिये और खाइये. टैंटी के अचार को 6 से भी अधिक रखकर खाया जा सकता है. अचार को अधिक समय तक रखने के लिये अचार तेल में डूबा रहना चाहिये.
सुझाव:
जिस कन्टेनर में आप अचार भर कर रख रहें हैं, उसे उबलते पानी से धोकर धूप में सुखाकर तैयार कर लीजिये.
अचार खाने के लिये जब भी निकालें सूखी और साफ चम्मच का यूज कीजिये, अचार निकालते समय, हाथ भी सूखे होने चाहिये. अचार निकालने के बाद अचार को उसी चम्मच से ऊपर नीचे कर दीजिये, अचार की सेल्फ लाइफ बढ़ जाती है.
कमेंट (43)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thnx
How to preserve green chilli and lemon without making achar.i mean to say kaccha
निशा: संजय जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. मैं इस पर जल्द ही रेसिपी बनाने की कोशिश करूंगी.
Plz ..Reply as soon as possible...
निशा: मेघा जी, मेरे चैनल पर कैर सांगरी का अचार दिया हुआ है, आप इसी तरह कचरी का अचार बना स्कते है
निशा: किर्ति जी, आप इसमें नींबू का रस भी डाल सकती हैं.
निशा: टेंटी को सरसों के तेल में डुबा कर रख दीजिये, नमक कम हो तो नमक डाल दीजिये, वह अच्छी हो जायेंगी.
Reply me soon.
निशा: रोहित जी, अचार में सिरका डालना ही अच्छा होता है. इससे स्वाद के साथ अचार की शेल्फ लाइफ भी बढ़ती है.
निशा: बाली जी, टेंटी मार्च- अप्रेल के महिने में और अक्टूबर - नवम्बर के महिने में आती है, मार्केट में उस समय मिल जाते हैं.
निशा: वीनू जी, साबूत टेंटी से ही अचार बनाया जाता है.
निशा: अनु जी, टेटी का अचार बिना मेथी के ही अच्छा बन जाता है, आप चाहे तो मेथी डाल सकती हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संगीता जी, अचार में सिरका डालना अच्छा होता है इससे स्वाद के साथ अचार की सेल्फ लाइफ भी बढ़ती है.
निशा: दीपक जी, आप तेल कच्चा भी डाल सकते हैं फर्क इतना है कि तेल पका लेने से उसका तीखापन खत्म हो जाता है.
we have heard from some older people that they used to make TENTI PICKLE by soaking TENTI in Mattha/Chach to reduce its bitterness.also that achaar used to be be dry & dark.
Could you please provide typical UP style recipe to make this Achar.
thanks & regards,
Ruby
निशा: प्रिया जी, ये वही अचार है.
निशा: मंजू जी, अचार के लिये सरसों का तेल अच्छा रहता हैं, और कैर सांगरी का अचार वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते हैं.
निशा: केडीसिंह जी, अचार में सिरका डालना ही अच्छा होता है इससे स्वाद के साथ अचार की सेल्फ लाइफ लाइफ भी बढ़ती है.
I came to know about this web sight accidently and to my surprise you have very traditional recipes on it. We are pushti marg vaishnav families. You have made achar of teti. In seson we make Teti ki tokri ( Subji) from teties and Bejar Roties ( Rotis made from Jav and Besan Atta) for thakorji's Bhog. I am writing this because you never use onion and garlic in your cooking. I have a very large collection of traditional recipes that we make for bhog during eight sama darshan and various mahotsavs. Please let me know how I can share them with you.
Wishing you a very happy knew year and wishes
निशा: अतुल जी आप ये रेसिपी मुझे कर दीजिये, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
यहाँ पर टेंटी नमक के पानी में भीगी हुई मिलती है , ताज़ी टेंटी नहीं मिलती , इसका आचार कैसे पड़ेगा ???? कृपया बताएं
निशा: जय, टैंटी को पानी में भिगो कर अचार बनाने की रैसिपी पहले ही लिखी है, दूसरे न. पर बिना भिगोये टैंटी का अचार बनाने का तरीका है, आप पहले तरीके से अचार बना लीजिये, उन्हैं पानी में नहीं भिगोना है क्यों कि वह पहले से ही पानी में भीगी हैं, धन्यवाद.
निशा: दीपिका, ये मैगी का स्पेशल मसाला है, मैगी के मसाले में ड्राई ओनियन पाउडर, ड्राई टमाटो पाउडर, टेस्ट एनहेन्सर और कई मसाले, इसे घर में बनाना थोड़ा मुश्किल है.
निशा: दीपिका ये मैगी तो छोटे बच्चे भी बना लेते हैं, मैगी के पैक पर ये रैसिपी लिखी रहती है.
निशा: दीपिका, टेंटी बाजार में सब्जी वाले जो नीबू, शिमला मिर्च, ब्रोकली आदि बेचते हैं उनके पास मिल जाती हैं.
निशा: अल्का, जी हां अवश्य मैं कोशिश करूंगी.
Thnx.
निशा: अनु, टैंटी के अचार में मसाले कम ही डाले जाते हैं. हमने अचार में थोड़े से मसाले का यूज किया है, आप उन्हैं डाल सकती हैं.