दही भल्ले की चाट - Dahi Bhalla Recipe - Dahi Vada Recipe

उत्तर भारत का सबसे अधिक लोकप्रिय स्ट्रीटफूड दहीवड़ा / दही भल्ला या दही पकौड़ी या दही गुजिया लगभग सारे त्यौहार, दावतें में अवश्य परोसी जाती हैं. उरद -मूग दाल से बने दही भल्ले, दही पकौड़ी और दही गुजिया पर विस्तृत वीडियो सहित यह रेसीपी प्रस्तुत है.
Read - Dahi Bhalla Recipe - Dahi Vada Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Dahi Bhalla Recipe Ingredients
- उड़द दाल - 1 कप (250 ग्राम) भिगोकर ली हुई
- नारियल - ¼ कप (कद्दूकस किया हुआ)
- हरा धनियां - 3-4 टेबल स्पून
- काजू - 7-8 (बारीक कटे हुए)
- काली मिर्च - 1 छोटी चम्मच (क्रश की हुई)
- अदरक - 1 इंच (बारीक कटा हुआ है)
- हींग - 1 पिंच
- तेल - वड़े तलने के लिए
- सर्व करने के लिये:
- दही - 1 किलो
- भूना जीरा पाउडर - 1 टेबल स्पून
- काला नमक -1 टेबल स्पून से थोडा़ सा ज्यादा
- लाल मिर्च पाउडर - 1 टेबल स्पून
- पुदीना पाउडर - 1 टेबल स्पून
- हरे धनिये की चटनी
- अमचूर की मीठी चटनी
विधि - How to make Dahi Vada
उड़द की दाल को अच्छी तरह साफ कीजिये, धोइये, और पानी में 3-4 घंटे के लिये भिगो दीजिये.
भीगी हुई दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये, उड़द की दाल को बिना पानी या बहुत ही कम पानी डाल कर मिक्सर से हल्की दरदरी पीस लीजिये.

पिसी हुई दाल को किसी बड़े बरतन में निकालिये और दाल को हाथ से खूब फैटिये.
वड़े में डालने के लिए स्टफिंग तैयार कर लीजिए. इसके लिए कद्दूकस किए हुए नारियल में बारीक कटे हुए काजू, क्रश काली मिर्च, थोडा़ सा हरा धनियां और बारीक कटा हुआ अदरक डालकर सभी चिजों को अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए.
दही वड़ों को पानी में डाल कर रखने के लिए एक बड़े बरतन में पानी डालकर ले लीजिए और इस पानी में हींग, और नमक डालकर मिला दीजिए.
दही वड़े तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये.
दही वड़े बनाने के लिये, एक पोलिथिन 4*6" की ले लीजिये, इसे किसी भी बोर्ड या चकले पर बिछा लीजिये. बोर्ड पर बिछी पॉलिथिन पर थोडा़ सा पानी लगाकर गीला कर लीजिये.

अब उँगलियों के सहारे से थोड़ी सी दाल निकालिये और पोलीथिन के ऊपर रखिये, हाथ से दाल को थोडा़ फैलाइये और थोडी़ सी स्टफिंग इसके ऊपर रख दीजिए, अब इसके ऊपर थोडी़ सी दाल को हाथ से चपटा करके रख दीजिए स्टफिंग को अच्छी तरह बंद कर दीजिए. दही वड़े को उँगलियों से दबाकर चपटा और गोल कर लीजिये. हलके हाथ से उसे पॉलिथिन से हटा कर कड़ाई में तलने के लिये डाल दीजिए और धीमी, मीडियम आग पर, पलट-पलट कर, गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए. वड़े निकाल कर, हींग, नमक वाले पानी में डाल दीजिए.

दही गुजिया
आप वड़ों को गुजिया की शेप में भी बना सकते हैं, गुजिया शेप में बनाने के लिये थोड़ा सी ज्यादा दाल ( एक नीबू के बराबर) हाथ में निकालिये गोल करके, पोलिथिन पर रख कर, उंगलियों से दबाकर पतला बेल लीजिये. आधे भाग पर 1 छोटी चम्मच स्टफिंग रख लीजिये, और पोलीथिन को दूसरी ओर से उठाते हुये गुजिया के आकार में मोड़िये और स्टफिंग को अच्छी तरह बन्द कर दीजिये, और सावधानी से निकाल कर गरम तेल में डालकर, गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये, और इन्हैं भी तलकर निकाल कर पानी में डाल दीजिये.

दही पकौडियां
इसी तरह आप कुछ वड़े गोल आकार में और बिना स्टफिंग के भी बना कर तैयार कर सकते हैं.
दही पकोड़ी बड़ी आसानी से बहुत जल्दी बना सकते हैं. दाल में थोड़ा पानी डालिये, फैटिये और हाथ से तोड़कर गोल गोल पकोड़ियां गरम तेल में डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, और पानी में डाल दीजिये.

दही वड़े सर्व कीजिये:
दही को कपड़े में बांध कर, इसका पानी निकाल दीजिए, कपड़े में बचे गाढ़े दही को अच्छे से फैंट लीजिए, अब दही में 2 छोटी चम्मच चीनी और थोडा़ सा पानी डाल कर मिला दीजिए.
दही वड़ा को पानी से निकालिये और दोंनो हाथों की हथेली से दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और सर्विंग प्लेट में में रखते जाएं, अब मथे हुए दही को वड़ों के ऊपर डाल दीजिए और इनके ऊपर थोडा़ सा काला नमक और थोडा़ सा भूना जीरा डाल दीजिए.
दही वड़ों को सर्व करने के लिए प्लेट लीजिए. इसमें अपनी पसंद अनुसार दही वड़े डालिये और ऊपर से दही डाल दीजिये. थोडा़ सा भूना जीरा, थोडी़ सी लाल मिर्च पाउडर, थोडा़ सा काला नमक, थोडा़ सा पुदीना पाउडर, थोडी़ सी हरी चटनी और मीठी चटनी डालकर सर्व कीजिए.
सुझाव:
- दाल को बिना पानी डाले या बहुत ही कम पानी डाल कर पीसिये. दाल को अच्छी तरह फ्लपी होने तक फैंटिये, दाल को थाली में डालकर हथेली से फैंटा जा सकता है.
- दही वड़े जल्दी ही खाने हैं तब दही वड़े को कढ़ाई से निकाल कर तुरन्त हींग नमक के पानी में डाल दीजिये. दही वड़े को बाद में खाना है ये किसी पार्टी के लिये लगाना है तो पार्टी से 2 घंटे पहले पानी को हल्का गरम कीजिये, हींग, नमक डालिये और दही वड़े पानी में डुबा दीजिये, 1 घंटे बाद दही वड़े फूल कर, सर्विंग प्लेट में लगने के लिये तैयार हो जायेंगे.
4 सदस्यों के लिये
समय 90 मिनट
Dahi Vada Recipe - North Indian Style Dahi Bhalla Chaat Video in Hindi
कमेंट (65)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रमेश जी, बना सकते हैं.
निशा: चेतनाजी, भल्लों को पानी से निकाल कर ही दीजिए. आप भल्लों को टिफिन में डल कर उन पर मसाले डाल दीजिए और चटनी अलग से रख दीजिए या चाहे तो उस पर डाल कर ही दे दीजिए.
निशा: यश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आप इसे थोडा़ सा और पका लीजिए ये सही हो जाएगी.
निशा: रितू जी, दाल ज्यादा गाढ़ी होने से ऎसा हो सकता है, दाल को थोड़ा और पानी डालें, अच्छी तरह 6-7 मिनट तक फैटे, मुलायम बैटर बनाने के बाद दही वड़े बनायें, बहुत अच्छे दही वड़े बनेंगे.
निशा: करमजीत जी, बिलकुल बनाई जा सकती है.
निशा: शमा जी, मुझे खेद है कि मैं गुल्ली का मतलब नहीं समझ पा रही हूँ.
निशा: शम्भूनाथ जी, हम वहां गये तो ये दही वड़े अवश्य खायेंगे, धन्यवाद. आप रेसिपी में दिये हुये तरीके से भी दही वड़े बनाकर ट्राई करें,इन्हैं दही में डालकर फ्रिज में रख कर ठंडे दही वड़े बनाकर खायें ये भी आपको पसन्द आयेंगे.
निशा: शिखा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तमन्ना जी, उड़द की दाल के भल्ले में टेस्ट कढ़वा तो नही आता, लेकिन आपको इसका स्वाद कम पसंद आ रहा है, तो आप उड़द और मूंग की दाल को मिक्स करके भी भल्ले बना सकती हैं.
निशा: सचिन जी, धन्यवाद.
निशा: अनुज जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: काजल जी, गोल भल्ले बनाने के लिए गीले हाथों से बैटर से पकौड़ी की तरह थोड़े बड़े गोले बनाकर कढ़ाही में गरम तेल में तोड़ लीजिए.
निशा: देबासिस जी, दही वड़ा दाल से बने होते हैं और चटनी मसाले डाल कर सर्व किये जाते हैं, और दही भल्ला आलू से बना होता है, चटनी मसाले उसी तरह डालकर सर्व किये जाते हैं जिस तरह दही वड़ा सर्व किये जाते हैं.
निशा: रंजन जी, धन्यवाद.
निशा: राजपाल जी, धन्यवाद.
very nice ,very tasty
Bahut hi vdia recipe hai ji
Mzzza AAA gya JI kha ke
NISHA MAM
निशा: मनदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सौरभ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks.
निशा: दीपिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Plz mam aapne btaya nhi.plz
निशा: आबिदा जी, दाल को दरदरा पीसे, अच्छी तरह फैंटे और तलकर पानी में डालते जायं, दही वड़े सोफ्ट बनेंगे.