दही भल्ले की चाट - Dahi Bhalla Recipe - Dahi Vada Recipe

📅 3 मार्च 2015 👁 6.7 लाख बार देखी गई 💬 65 कमेंट ★ 3.5 (6738)


उत्तर भारत का सबसे अधिक लोकप्रिय स्ट्रीटफूड दहीवड़ा / दही भल्ला या दही पकौड़ी या दही गुजिया लगभग सारे त्यौहार, दावतें में अवश्य परोसी जाती हैं. उरद -मूग दाल से बने दही भल्ले, दही पकौड़ी और दही गुजिया पर विस्तृत वीडियो सहित यह रेसीपी प्रस्तुत है.

Read - Dahi Bhalla Recipe - Dahi Vada Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Dahi Bhalla Recipe Ingredients

  • उड़द दाल - 1 कप (250 ग्राम) भिगोकर ली हुई
  • नारियल - ¼ कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरा धनियां - 3-4 टेबल स्पून
  • काजू - 7-8 (बारीक कटे हुए)
  • काली मिर्च - 1 छोटी चम्मच (क्रश की हुई)
  • अदरक - 1 इंच (बारीक कटा हुआ है)
  • हींग - 1 पिंच
  • तेल - वड़े तलने के लिए
  • सर्व करने के लिये:
  • दही - 1 किलो
  • भूना जीरा पाउडर - 1 टेबल स्पून
  • काला नमक -1 टेबल स्पून से थोडा़ सा ज्यादा
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 टेबल स्पून
  • पुदीना पाउडर - 1 टेबल स्पून
  • हरे धनिये की चटनी
  • अमचूर की मीठी चटनी

विधि - How to make Dahi Vada

उड़द की दाल को अच्छी तरह साफ कीजिये, धोइये, और पानी में 3-4 घंटे के लिये भिगो दीजिये.
भीगी हुई दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये, उड़द की दाल को बिना पानी या बहुत ही कम पानी डाल कर मिक्सर से हल्की दरदरी पीस लीजिये.


पिसी हुई दाल को किसी बड़े बरतन में निकालिये और दाल को हाथ से खूब फैटिये.

वड़े में डालने के लिए स्टफिंग तैयार कर लीजिए. इसके लिए कद्दूकस किए हुए नारियल में बारीक कटे हुए काजू, क्रश काली मिर्च, थोडा़ सा हरा धनियां और बारीक कटा हुआ अदरक डालकर सभी चिजों को अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए.

दही वड़ों को पानी में डाल कर रखने के लिए एक बड़े बरतन में पानी डालकर ले लीजिए और इस पानी में हींग, और नमक डालकर मिला दीजिए.

दही वड़े तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये.
दही वड़े बनाने के लिये, एक पोलिथिन 4*6" की ले लीजिये, इसे किसी भी बोर्ड या चकले पर बिछा लीजिये. बोर्ड पर बिछी पॉलिथिन पर थोडा़ सा पानी लगाकर गीला कर लीजिये.

अब उँगलियों के सहारे से थोड़ी सी दाल निकालिये और पोलीथिन के ऊपर रखिये, हाथ से दाल को थोडा़ फैलाइये और थोडी़ सी स्टफिंग इसके ऊपर रख दीजिए, अब इसके ऊपर थोडी़ सी दाल को हाथ से चपटा करके रख दीजिए स्टफिंग को अच्छी तरह बंद कर दीजिए. दही वड़े को उँगलियों से दबाकर चपटा और गोल कर लीजिये. हलके हाथ से उसे पॉलिथिन से हटा कर कड़ाई में तलने के लिये डाल दीजिए और धीमी, मीडियम आग पर, पलट-पलट कर, गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए. वड़े निकाल कर, हींग, नमक वाले पानी में डाल दीजिए.

दही गुजिया
आप वड़ों को गुजिया की शेप में भी बना सकते हैं, गुजिया शेप में बनाने के लिये थोड़ा सी ज्यादा दाल ( एक नीबू के बराबर) हाथ में निकालिये गोल करके, पोलिथिन पर रख कर, उंगलियों से दबाकर पतला बेल लीजिये. आधे भाग पर 1 छोटी चम्मच स्टफिंग रख लीजिये, और पोलीथिन को दूसरी ओर से उठाते हुये गुजिया के आकार में मोड़िये और स्टफिंग को अच्छी तरह बन्द कर दीजिये, और सावधानी से निकाल कर गरम तेल में डालकर, गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये, और इन्हैं भी तलकर निकाल कर पानी में डाल दीजिये.

दही पकौडियां
इसी तरह आप कुछ वड़े गोल आकार में और बिना स्टफिंग के भी बना कर तैयार कर सकते हैं.
दही पकोड़ी बड़ी आसानी से बहुत जल्दी बना सकते हैं. दाल में थोड़ा पानी डालिये, फैटिये और हाथ से तोड़कर गोल गोल पकोड़ियां गरम तेल में डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, और पानी में डाल दीजिये.

दही वड़े सर्व कीजिये:
दही को कपड़े में बांध कर, इसका पानी निकाल दीजिए, कपड़े में बचे गाढ़े दही को अच्छे से फैंट लीजिए, अब दही में 2 छोटी चम्मच चीनी और थोडा़ सा पानी डाल कर मिला दीजिए.
दही वड़ा को पानी से निकालिये और दोंनो हाथों की हथेली से दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और सर्विंग प्लेट में में रखते जाएं, अब मथे हुए दही को वड़ों के ऊपर डाल दीजिए और इनके ऊपर थोडा़ सा काला नमक और थोडा़ सा भूना जीरा डाल दीजिए.

दही वड़ों को सर्व करने के लिए प्लेट लीजिए. इसमें अपनी पसंद अनुसार दही वड़े डालिये और ऊपर से दही डाल दीजिये. थोडा़ सा भूना जीरा, थोडी़ सी लाल मिर्च पाउडर, थोडा़ सा काला नमक, थोडा़ सा पुदीना पाउडर, थोडी़ सी हरी चटनी और मीठी चटनी डालकर सर्व कीजिए.

सुझाव:

  • दाल को बिना पानी डाले या बहुत ही कम पानी डाल कर पीसिये. दाल को अच्छी तरह फ्लपी होने तक फैंटिये, दाल को थाली में डालकर हथेली से फैंटा जा सकता है.
  • दही वड़े जल्दी ही खाने हैं तब दही वड़े को कढ़ाई से निकाल कर तुरन्त हींग नमक के पानी में डाल दीजिये. दही वड़े को बाद में खाना है ये किसी पार्टी के लिये लगाना है तो पार्टी से 2 घंटे पहले पानी को हल्का गरम कीजिये, हींग, नमक डालिये और दही वड़े पानी में डुबा दीजिये, 1 घंटे बाद दही वड़े फूल कर, सर्विंग प्लेट में लगने के लिये तैयार हो जायेंगे.

4 सदस्यों के लिये
समय 90 मिनट

Dahi Vada Recipe - North Indian Style Dahi Bhalla Chaat Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (6738 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (65)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Sandy
Nisha g this recipe is too good...Nd thanks for the all yummy recipes...god bless u..

निशा: सैन्डी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sonam
Dahi bhalla Ki pakodi banye thi. Lekin centre me kachchi gath ya guthli reh gayi aur ander se kachcha bhi reh gaya बैटर me backing powder mila sakte hai jisse kachcha na rahe ander se
निशा: सोनम जी, दाल को गाढ़ी हो और उसे अच्छी तरह फैंटा न गया हो और पकोड़ी को तेज आग पर तला गया हो तब एसा हो सकता है, इसमें खाना सोडा मिलाने की आवश्यकता नहीं होती.
meenakshi
dahibade soft kaise hote hain
निशा: मीनाक्षी जी, दाल को दरदरा पीसे, अच्छी तरह फैंटे और तलकर पानी में डालते जायं, दही वड़े सोफ्ट बनेंगे.
neera bhatnagar
Dahi vafa Ki pakodi banye thi. Lekin centre me guthli reh gayer thi

निशा: नीरा जी, बैटर को अच्छे से बनाएं गुठलियां नहीं बनेंगी.
sonia
muje apki recpie dhi vada nisha anti app ki recpie bahut achi lagti
hai mae ise rose dekhti hu

निशा: सोनिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anjali sharma
Nisha ji meri didi to urad ki dal ko sukha hi pisba laiti hai aate ki tarah .aur jab dahi bade banane hote hai.tab wo urad ki dal ka aata paani daal kar bhigo deti hai.1YA2gante baad wo loyi ki tarah ho jate hai.unhe banane me aasani hoti h.
priyanka bhatia
nisha mam mai ye janna chahti hu ki agar mujhe dahi vade rat me party me use karne hi,or use mai subh bana chahti hu, to usko kaise store karu ki khatte na pade
pls help me

निशा: प्रियंका जी, भल्ले खट्टे नहीं होंगे आप इन्हें बना कर फ्रिज में रख सकते हैं.
rachana
Aamchur matalab kya

निशा: रचना जी, सूखी कच्ची कैरी को पीसकर बनाये गए मसाले को अमचूर कहते हैं. अमचूर का उपयोग किसी भी डिश के स्वाद में खट्टापन लाने के लिए किया जाता है.

hitesh
Kani vala maska
parvesh
मैडम राजभोग बनाने पर छेना बिखर जाता है अरारोट डालने पर भी बिखर जाते है kirpia बताने का कस्ट करे

निशा: छैना को अच्छे से मसल-मसल कर तैयार करें तो वह बिखरेगा नहीं.
bindu
I like your recipe very much.

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद बिन्दु जी.
sunny
hmam maine vade banaye but vo tite nd usme ganth thi kya karan h nd dal ko kitna fente or kaise pata lagega ki dal teyar h

निशा: सनी जी, दाल को अच्छी तरह फ्लपी होने तक फैंटना होता है इससे दाल में गांठे नहीं पड़ती और वडा़ अच्छा नरम बनता है.
shashi
Aap hamesha nayi recipe banate Ho jo Ki muje bahut pasand aati hai.thanks mam

निशा: शशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jasmit

Hello nisha ji.


Nisha ji naarial sukha daalna hai isme kya? 


Plz jldi reply krna main Saturday recipe try krugi.


Actually mere hubby ko dahi bhalla bohut pasand hai.


निशा: जसमीत जी, ताजा हरा नारियल लेना है. मुझे खेद है आपको ये रिप्लाई देर से मिल रहा है.
supriya

Mam mai village me rhti hu mere yha microwave awan nhii hai..mai home made pizza kaise bna sakti hu...please


 Btaye


 

manoj

दही बड़े तेज आग 


 


 


 

anuradha singh

mene trry kiya its very testy


 

kailash kanwar
nisha jee kya hum urad dal ki jagah moong dal use kr skte h
निशा: कैलाश जी, दही वड़े मूंग दाल बनाये जा सकते हैं.
lovepreet
मैैम मैै मिलना चाहती हू
khushi kaur
kya hum sarson ka oil use kr skte hain
निशा: खुशी जी हां किया जा सकता है.
khushi
dahi bade me khaskhas bharkar kaise banaya jata hai plz recipe bataiye
Rakhi Goyal
mere dahi bade me ander gaadh rah jati hai kuch bataiye kya keru,,
निशा: राखी जी, दाल ज्यादा गाढ़ी होने से एसा हो सकता है, दाल को थोड़ा और पानी डालें, अच्छी तरह 6-7 मिनट तक फैटे, मुलायम बैटर बनाने के बाद दही वड़े बनायें, बहुत अच्छे दही वड़े बनेंगे.
priya
Mam gughiya ki staffing me kya kya le
निशा: प्रिया जी, आप अपनी पसन्द के अनुसार, काजू, किशमिश, चिरोंजी, नारियल, बारीक कटा हुआ अदरक, दरदरी कुटी काली मिर्च जो चाहें ले सकती हैं.
puja
bahot hi achhe hain dahi vade
priti
Didi pani me kitni dair dalne dhi vada
निशा: प्रीती जी, दही वड़े 1/2 -1 घंटे पानी में रहने दीजिये, वे पानी सोखकर मुलायम हो जायं.
sana
Dal chhilke wali???
निशा: सना जी, दाल छिलका या धुली कोई भी दाल ली जा सकती है, छिलका वाली दाल को भिगो कर उसका छिलका धोकर निकालना होता है, और धुली दाल को धोकर एसे ही यूज कर लेते हैं.
teena
Dal chilke wali ya bina chike wali use karna he
निशा: टीना जी, दोंनो तरह की दाल यूज की जा सकती हैं, छिलके वाली दाल यूज करेंगी तब इसे भिगो कर छिलका उतारना पड़ता है, लेकिन धुली दाल को भिगो कर डायरेक्ट पीस कर दही भल्ले बनाये जा सकते हैं.
madhu negi
Didi yeh bataye Ki nariyal sokha ya pani wala dalna hota hai