बिना तेल के आम का अचार - Raw Mango Pickle Without Oil Recipes

📅 23 फरवरी 2015 👁 3.5 लाख बार देखी गई 💬 34 कमेंट ★ 3.2 (4059)


सर्दियों के जाते जाते ही कच्चे आम बाजार में मिलने लगते हैं और ये समय है आम का अचार डालने का. आसानी से बनने वाला बिना तेल का आम का अचार स्वाद में तो अच्छा बनता ही है, इसे लम्बे समय तक रखा जा सकता है.

Read - Raw Mango Pickle Without Oil Recipes In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Mango Pickle Without Oil

  • कच्चे आम - 1 किग्रा ( 5 -6 आम)
  • नमक - 1/2 कप से थोडा़ सा कम (100 ग्राम)
  • सोंफ - 2 टेबल स्पून
  • मेथी दाना - 1 टेबल स्पून)
  • सिरका - 1/2 कप
  • हल्दी पाउडर - 2 टेबल स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर - 2 टेबल स्पून
  • हींग - 1/2 छोटी चम्मच

विधि - How to make mango pickle without oil

आम को अच्छी तरह धो लीजिये, आम का पानी सूखने पर आम का डंठल काट कर हटा दीजिये और आम के गूदे को बिना छीले ही छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिये.

पैन को गैस पर रख कर गरम कीजिए, मेथी दाना और सौंफ डालकर हल्का सा भून लीजिए ताकि इनकी नमी खतम हो जाए. मसाले भून जाने पर गैस बंद कर दीजिए और मसालों को प्लेट में निकाल लीजिए. मसाले को ठंडा होने दीजिए.


मसाले के ठंडा होने के बाद दरदरा पिस लीजिए. अब कटे हुए आम के टुकडों में पिसा दरदरा मसाला, नमक, हींग, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और सिरका डालकर सभी चिजों को अच्छे से मिक्स होने तक मिलाएं.
आम का अचार बनकर तैयार है.

यह अचार लगभग 1 सप्ताह के बाद खाने के लिए बिल्कुल तैयार हो जाएगा. इस अचार को हर रोज़ दिन में एक बार चम्मच की मदद से ऊपर नीचे करते हुए अच्छी तरह से मिला दीजिए, ऎसा करने से अचार के सारे मसाले आपस में अच्छी से मिल जाएंगे.

सुझाव

  • अचार बनाते समय यह ध्यान दें कि जिस कंटेनर में आप अचार डालना चाहते हैं उसे पानी में उबालकर, धूप में सूखा लीजिए अगर धूप नहीं है तो कंटेनर को ओवन या माइक्रोवेव में भी सुखा सकते हैं. ध्यान रखें कि इसमें किसी भी तरह की नमी बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए.
  • जब भी अचार को खाने के लिए निकालें तो चम्मच साफ और सूखा होना चाहिए.
  • अचार में किसी भी तरह की गंदगी या नमी बिल्कुल भी नहीं जानी चाहिए. अचार बहुत दिन तक चलते हैं.

Raw Mango Pickle Without Oil Recipes Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (4059 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (34)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Nutan
thank you so much nishaji. i was wating for this recipe from long time.