बिना तेल के आम का अचार - Raw Mango Pickle Without Oil Recipes

📅 23 फरवरी 2015 👁 3.5 लाख बार देखी गई 💬 34 कमेंट ★ 3.2 (4059)


सर्दियों के जाते जाते ही कच्चे आम बाजार में मिलने लगते हैं और ये समय है आम का अचार डालने का. आसानी से बनने वाला बिना तेल का आम का अचार स्वाद में तो अच्छा बनता ही है, इसे लम्बे समय तक रखा जा सकता है.

Read - Raw Mango Pickle Without Oil Recipes In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Mango Pickle Without Oil

  • कच्चे आम - 1 किग्रा ( 5 -6 आम)
  • नमक - 1/2 कप से थोडा़ सा कम (100 ग्राम)
  • सोंफ - 2 टेबल स्पून
  • मेथी दाना - 1 टेबल स्पून)
  • सिरका - 1/2 कप
  • हल्दी पाउडर - 2 टेबल स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर - 2 टेबल स्पून
  • हींग - 1/2 छोटी चम्मच

विधि - How to make mango pickle without oil

आम को अच्छी तरह धो लीजिये, आम का पानी सूखने पर आम का डंठल काट कर हटा दीजिये और आम के गूदे को बिना छीले ही छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिये.

पैन को गैस पर रख कर गरम कीजिए, मेथी दाना और सौंफ डालकर हल्का सा भून लीजिए ताकि इनकी नमी खतम हो जाए. मसाले भून जाने पर गैस बंद कर दीजिए और मसालों को प्लेट में निकाल लीजिए. मसाले को ठंडा होने दीजिए.


मसाले के ठंडा होने के बाद दरदरा पिस लीजिए. अब कटे हुए आम के टुकडों में पिसा दरदरा मसाला, नमक, हींग, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और सिरका डालकर सभी चिजों को अच्छे से मिक्स होने तक मिलाएं.
आम का अचार बनकर तैयार है.

यह अचार लगभग 1 सप्ताह के बाद खाने के लिए बिल्कुल तैयार हो जाएगा. इस अचार को हर रोज़ दिन में एक बार चम्मच की मदद से ऊपर नीचे करते हुए अच्छी तरह से मिला दीजिए, ऎसा करने से अचार के सारे मसाले आपस में अच्छी से मिल जाएंगे.

सुझाव

  • अचार बनाते समय यह ध्यान दें कि जिस कंटेनर में आप अचार डालना चाहते हैं उसे पानी में उबालकर, धूप में सूखा लीजिए अगर धूप नहीं है तो कंटेनर को ओवन या माइक्रोवेव में भी सुखा सकते हैं. ध्यान रखें कि इसमें किसी भी तरह की नमी बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए.
  • जब भी अचार को खाने के लिए निकालें तो चम्मच साफ और सूखा होना चाहिए.
  • अचार में किसी भी तरह की गंदगी या नमी बिल्कुल भी नहीं जानी चाहिए. अचार बहुत दिन तक चलते हैं.

Raw Mango Pickle Without Oil Recipes Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (4059 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (34)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Milind namdev
बढ़िया
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Milind namdev
Nootan
Hello Mem
Kya hum Sirka ki jahah vinegar use kar sakte hai AAP ke achaar mai
NishaMadhulika
नूतन जी, उपयोग कर सकते हैं.
Paras
I couldn't find results of achar masala like s.k achar masala or other ready made achar masala
Please send recipe
NishaMadhulika
पारस जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं जल्द ही इससे संबंधित रेसिपी अपलोड करने की कोशिश करुंगी
D V RAMA LAKSHMI
Aam aur Soup ka achar me gud mela sakate hai
निशा: लक्ष्मी जी, अचार में गुड़ मिलाया जा सकता है.
Manju
Sirka kyo dalte he madmji

निशा: मंजू जी, अचार लम्बे समय तक चले और स्वादिष्ट भी बने उसके लिये सिरका डाला जाता है.
Pankaj
Mam... Hum आम के अचार में एसिटिक एसिड भी डाल सकते है... कब डालना है अचार बनाने के बाद ... ओरे कितना...
निशा:पंकज जी, अचार बनने के बाद ही एसीटिक एसिड डाला जाता है, 1 कि. अचार में 1 छोटी चम्मच एसिट पर्याप्त होता है, और इसकी जगह 2 टेबल स्पून सिरका भी डाला जा सकता है.
deepti mehra sah
jub hum accahr ko haldi nmak milkr dhup mai rekhtey hai to jo pani hai kya humko sub sukha lena chaheye
निशा: दीप्ती जी, अचार को धूप में रखें उससे ये मतलब नहीं है कि उसका सारा पानी सुखा लिया जाय, अचार को धूप में रखते समय कन्टेनर के ऊपर सूती कपड़े से बांध देना चाहिये ताकि अचार को धूप अच्छी तरह लग जाय, इससे अचार का स्वाद और शैल्फ लाइफ दोंनो बढ़ जाते हैं.
Santosh kr bairwa
Very simple method

निशा: संतोष जी, धन्यवाद.
Krishna
Thanks a lots off mathulikaji im here tanzania I see every time ur recipes .very nice &testful.
Madhulika here our country in 2 much drum sick&mango .pl.send me all diff.recipe me my email id ? Pl?
samee
Nishaji mujhe please batana ki punjabi mango pickle kahape rakhna achha hai freeze mein ya bahar...thanks

निशा: शमी जी, अचार तेल में डूबा है, उसे फ्रिज में रखने के आवश्यकता नहीं है, अचार को बाहर ही रखें, लेकिन अचार निकालते समय सूखे चम्मच का यूज करें.
Rajkumar rajawat
Nisha ji mai apka fan hun, maine kai recipe apki di hui vidhi anusar banai hai bahut achchi bani. Yaha aam ke achaar mai sarson nhi istemal ki gai hai kya bina sarson k achaar tikau banega.

निशा: राजकुमार जी, आप चाहें तो सरसों का उपयोग कर सकते हैं.
Kirti misra
Nisha ji aam to vaise hi khatte hote hai sirka dalne se aur khatta nahi ho jaayega

निशा: कृत्ति जी, अचार को बिना सिरका बनाया जा सकता है लेकिन अचार लम्बे समय तक चले और स्वादिष्ट भी बने उसके लिये सिरका डाला जाता है.
Farida
Es main rai ki dal(sarson) bhi dal saktey han kay ??

निशा: फरीदा जी, आप अचार में राई या सरसों भी डाल सकती हैं.
Ravindra Gautam
what is siraka
निशा: रविन्द्र जी, इसे विनेगर भी कहते हैं और किसी भी किराना शोप से ला सकते हैं, सिरका को अचार में उसका स्वाद बढ़ाने के लिये और उसको बहुत दिन तक अच्छा रखने के लिये यूज किया जाता है.
swami
सिरका ki jaga ha pe kya dal sakte he
निशा: स्वामी जी, अचार को बिना सिरका बनाया जा सकता है लेकिन अचार लम्बे समय तक चले और स्वादिष्ट भी बने उसके लिये सिरका डाला जाता है.

swami
सिरका ko english/gujarati me kya kha jata he.
Sunil rathod
Meam achar ke gahra color kese aata h factre me etne color wala achar kese banta h
निशा: सुनील जी, अचार में हल्दी और देगी मिर्च से कलर आ जाता है.
mjoshi-pc

धन्यवाद निशा  जी, मेने आपके द्वारा दिखाया गया बिना तेल का आम का अचार बनाया, काफी अच्छा वना


घर में सब ने पस्न्द किया ।


निशा: जोशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
yezdi
sirka means vinegar.
seema bhargaava
yadi aachar khatta na ho to kya kerana chaiya
निशा: सीमा जी, आम खट्टा न हो तो अचार खट्टा नहीं बनता, अचार में सिरखा डालने से इसमें खट्टा स्वाद आ जाता है.
Anuradha Rathore
Waww Nisha Mam
Muje aisa hi aachar chahiye tha
THANK U SO MUCH MAM

निशा: अनुराधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
jyothi
dear nishaji,
i have tried many pf your recipes it comes out very well. thank you. could you please mail me
recipe for trifle pudding?
regards
jyothi
rahul
Nishaji kya sirka dale bina ye achar ban sakta hai?
निशा: राहुल जी, अचार बिना सिरका के बनाया जा सकता है, लेकिन उसकी शैल्फ लाइफ ज्यादा नहीं होती.
preeti
Hello nisha ji
Sirke ki jgh or kya dal skte h
निशा: प्रीती, अचार में किसी भी तरह का सिरका डाला जा सकता है, इसके बिना भी अचार बनाया जा सकता है लेकिन अचार ज्यादा समय तक नहीं चलता. आप चाहें एसीटिक एसिड प्रिजरवेटिव अचार में डाल सकते हैं.
sonal
hii nishaji,
i m ur fan & follow u from last 2yrs...ive made this pickle ...can long can it stay...i want to make more & store for monsoon season...i want to know how long i can store it .....thnk u
निशा: सोानल जी, आप ये अचार 6 महिने रखकर खा सकते हैं.
bhawna
mam plz tell me how much vinegar in quantity i mean its 100 ml or more than that
निशा: भावना जी, 100 मिली. सिरका ले लीजिये.

girija
Is vinegar optional or compulsory
monalisa
nisha ji kya white vineger use kar sakte hai
parul
Kya achar me gud dal sakte he?
Ankita
Nisha ji..Which Vinegar to use in this recipe..I live in UK. Here we get many varieties..Please elaborate. Thank you.