चावल माइक्रोवेव में - How to Cook Rice in a Microwave

चावल को कई तरीके से बनाया जाता है, गैस पर किसी भी बर्तन में, माड़ सहित या बिना माड़ के या कुकर में बनाया जाता है. चावल को माइक्रोवेव में बड़ी आसानी से और बहुत जल्दी बनाया जा सकता है, माइक्रोवेव में चावल माड़ सहित बनाये जाते हैं, लेकिन फिर भी ये चावल एकदम खिले खिले बनते हैं.
Read - How to Cook Rice in a Microwave Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Perfect Microwave Rice Recipe
- बासमती चावल - 1 कप
- घी - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to Cook Rice in a Microwave ?
चावल को साफ कीजिये, धोइये और 1/ 2 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. आधा घंटे बाद चावल से अतिरिक्त पानी निकाल कर हटा दीजिये.
माइक्रोवेव सेफ प्याला लीजिए, इसमें चावल, 2 कप पानी और घी डाल कर मिक्स कीजिये और प्याले को ढक कर माइक्रोवेव में अधिकतम तापमान पर 10 मिनिट के लिए रख दीजिए. इसके बाद चावलों को चैक कीजिए.

प्याले को माइक्रोवेव से निकालिये, चावल सोफ्ट हो गये हैं, और अपने आकार से दुगने लम्बे हो गये हैं, चावल बनकर, तैयार हैं. चावलों को 15 मिनिट के लिए ढक कर रखा रहने दीजिए.
माइक्रोवेव में पके चावल खाने के लिये तैयार है, चावल के साथ अरहर की दाल या अपनी पसन्द के अनुसार सब्जी के परोसिये और खाइये.
- 2-4 सदस्यों के लिये
समय 15 मिनिट
कमेंट (39)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शरद जी, माइक्रोवेव में रोटी अच्छी नहीं बनती.
निशा: मोनिका जी, ढक्कन को बिलकुल हल्का सा खुला रखें, वाटर बाहर नहीं आयेगा. यदि चावल बिना ढके बनाते है तो चावल ऊपर से थोड़े सख्त हो जाते हैं.
निशा: सीमा जी, चावल को पहले भिगोयें, और दुगुने पानी में थोड़ा तेल या घी डालकर माइक्रोवेव कीजिये, बहुत ही अच्छे खिले खिले चावल बनते हैं
निशा: पदमाकर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रजत जी, धन्यवाद.
निशा: अंश जी, ये 100 w. या 90 w. होता है.
निशा: प्रकृ्ति जी, कन्टेनर को ढकें, लेकिन हल्का सा कहीं से खुका रखें, सोफ्ट चावल और खिले खिले चावल कर बन कर तैयार होते हैं.
निशा: खुराना जी, आप नमक डाल सकती हैं.
निशा: मीनाक्षी जी, माइक्रोवेव के साथ में बुक आती है उसमें माइक्रोवेव के यूज के बारे में पूरा रहता है, उसे आप पढ़ें, उससे आपको अपने माइक्रोवेव के बारे में जानकारी मिल जायेगी, और आप उसे अच्छी तरह यूज कर सकेंगी.
Plzz microwave ke bareme puchna tha..actually hum usme konse brtn use kre chavl ke liye ya baigen ki sbji bnane ke liye .?? Kya brtn ka base plane hona chaliye ?? Plzz mam help me .
निशा: पूजा जी, माइक्रोवेव सेफ बरतन का उपयोग कीजिए.
निशा: प्रीती जी तंदूर में यदि तापमान सैट किया जा सकता है तब उसमें बेकिंग हो सकती है. तंदूर में तंदूरी रोटी, नान या तंदूरी सब्जियां बना सकती है.
निशा: शंकर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अलोक जी, आप मेरी वेबसाइट पर राइस से बनी ढेर सारी रैसिपी देख सकते हैं.
निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीनू जी, आपके प्रेम और स्नेह के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेनुका जी, चावल माइक्रोवेव में बने हैं, ये माइक्रोवेव के अधिकतम तापमान पर बनाये जाते हैं, तापमान सैट करने की आवश्यकता नहीं होती.
निशा: स्वाती जी, माइक्रोवेव में माइक्रोवेव सेफ बरतनों का इस्तेमाल होता है.
निशा: आपका भी बहुत बहुत धन्यवाद, मेरी रेसिपी पसंद करने के लिए.
namste mam microwave mai chaval banane ke life plastic ka bowl use kar sakte hair dhakkan band karke
निशा: चिंकी जी, माइक्रोवेव सेफ प्लास्टिक बोल यूज किये जा सकते हैं, ढक्कन बन्द करते हैं लेकिन थोड़ा खुला छोड़ा जाता हैं.
What are best baking tips.
Kya ye Jaruri h k basmati rise hi ho
निशा: स्वीटी जी, बासमती चावल खिले खिले, अच्छे बनते हैं.
I tried rice in micro but so pami thoda ubhar aata hai n khilao khile chawal nahi bante. Help nishaji
निशा: अल्पा जी, चावल को पहले भिगोयें, और दुगने पानी में थोड़ा तेल या घी डालकर माइक्रोवेव कीजिये, बहुत ही अच्छे खिले खिले चावल बनते हैं, प्लीज ट्राई अगेन.
I love your recepies. The way you explain them is so easy to make and learn. Thnx. Now i have so many stuff to make for my foody hubby. You are great. Keep going and updating more new easy recepies.
निशा: कल्पना जी, बहुत बहुत धन्यवाद
Mam...meri microwave 900watt ki hai with 30 litre capacity....to mujhe meri microwave pein white bread banane ke liye kitni temparature set karni hogi....???
निशा: रफा जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर ब्रेड को बिलकुल उसी तरह बनाया जा सकता है जिस तरह ओवन में ब्रेड बनाते है, इसके लिये प्लीज रेसिपी देखी जा सकती है.