पनीर दही वड़ा - Paneer Dahi Vada - Paneer ke Dahi Bhalle

📅 17 फरवरी 2015 👁 3.5 लाख बार देखी गई 💬 47 कमेंट ★ 3.5 (5326)


मूंग या उरद दाल से बनाये जाने वाले दही बड़े की पहले तैयारी करनी होती है लेकिन पनीर के दही वड़े तुरन्त आसानी से बनाये जा सकते हैं. स्वाद में बेहतरीन लेकिन अन्नरहित होने के कारण इन्हें व्रत में भी बनाया जा सकता है.

Read - Paneer Dahi Vada  - Paneer ke Dahi Bhalle Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer ke Dahi Bhalle

दही बड़े बनाने के लिये

  • पनीर 200 ग्राम
  • उबले आलू - 2
  • अरारोट - 2 टेबल स्पून
  • तेल - तलने के लिये
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक - 1/2 इंच टुकडा़ (कद्दूकस किया हुआ)
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

परोसने के लिये

  • दही - 3 - 4 कप
  • हरी चटनी - 1 कप
  • मीठी चटनी - 1 कप
  • लाल मिर्च पाउडर - 1-2 छोटी चम्मच
  • भूना जीरा - 2-3 टेबल स्पून
  • काला नमक - 2 टेबल स्पून

विधि - How to make Paneer Dahi Vada Recipe

एक प्याले में पनीर को कद्दूकस कर लीजिए, और आलू को छील कर कद्दूकस कर लीजिए, अरारोट डाल कर मिला दीजिए, मिश्रण में नमक, अदरक और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मसल मसल कर गूंथ लीजिये. वड़े बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.

एक कढ़ाई में वड़े तलने के लिये तेल डालिये और गरम कीजिये.
मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण निकाल कर गोल कीजिये और हथेली से दबाकर चपटा करें, वड़े को गरम तेल में डालिये, 3-4 वड़े बनाकर कढ़ाई में डालिये और वड़ों को पलट-पलट कर सुनहरा होने तक तल लीजिये. तले हुए वड़े किसी प्लेट पर बिछे नैपकिन पेपर पर निकाल कर रख लीजिये. इसी तरह सारे बड़े बनाकर तैयार कर लीजिये.

दही बडे की चाट बनाइये
एक प्लेट में 3-4 पनीर वड़े रख दीजिए. इसके ऊपर दही डालें अब इसके ऊपर काला नमक, भूना हुआ जीरा और लाल मिर्च पाउडर बुरक दीजिए. अब इसके ऊपर थोडी़ मीठी चटनी और हरी चटनी डाल दीजिए. अब एक बार फिर से दही और थोडा़ सा काला नमक, भूना हुआ जीरा और लाल मिर्च पाउडर बुरक दीजिए.
आपकी पनीर दही वड़ा चाट तैयार है. स्वाद से भरपूर चटपटी दही वड़ा चाट परोसिये और खाइये.

सुझाव -

  • वड़ों को तलते समय तेल अच्छा गरम होना चाहिए. एसा करने से वड़े तेल कम सोखते हैं और टूटते भी नहीं.
  • तलते समय अगर वड़े टूटते हैं तो उसमें थोडा़ और अरारोट डाल कर मिला लीजिये, दही वड़े अच्छे बनेंगे.
  • व्रत के लिये वड़े बना रहे हैं तब सैंधा नमक और काली मिर्च प्रयोग कीजिये. मीठी चटनी और हरी चटनी भी व्रत वाली ही डालिए. व्रत वाली चटनियों की रेसिपी आप हमारी वेबसाईट पर देख सकते हैं. 
  • दही बड़े के दही में 1-2 छोटी चम्मच चीनी भी डाली जा सकती है.
  • अरारोट की जगह कार्न फ्लोर या मैदा या ब्रेड क्रम्बस बाइन्डर के रूप में डाले जा सकते हैं.

Paneer Dahi Vada Farali - व्रत वाला पनीर दही वड़ा - Phalahari Paneer Dahi Bhalla

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (5326 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (47)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Isha
Nisha ji paneer Dahi Bade kitne din tak store kiye ja skte hai..
Let me know please
laxmi devkar
its very yummy nisha ji aap ke sabhi pakwan ke vidhi mujhe bohet bhi pasand aati hai
निशा: लक्ष्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pooja
ye ararot kya hota h?
chitra
Thanks mam
Aap ki sabhi recipe bahut hi easy aur acchi hai
mamta
Kya inhe pane me bhigone ki jarurat h ya nhi
rahul
Kya in vadon ko pani me bhigone ki jarurat nhi???
rahul
Mam hum ararot ki jagah or kya use
Kr skte h???
निशा: राहुल जी, अरारोट की जगह कार्न फ्लोर, मैदा या ब्रेड क्रम्बस यूज किये जा सकते हैं.
prema lakra
Kya bina ararot ke bhi ise banaya ja sakta hai??? Or hari chatni or mithi chatni ghar par kaise bana sakte hai???

निशा: प्रेमा जी, अरारोट या कार्न फ्लोर या मैदा या ब्रेड क्रम्बस कुछ भी बाइन्डर के लिये डालना होगा. मीठी चटनी और हरे धनिये की तीखी चटनी मेरे वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते हैं.
shobhapmhatre
U R AMAZING MAM.....,
ur receipe are very easy to cook.
THANKS A LOTTTT MAM
Shuchi
kya hum inhe shallow fry kar sakte hain?
निशा: शुचि जी हां आप इन्हैं नानस्टिक कढ़ाई में शैलो फ्राई कर सकते हैं.
Shuchi
u r amazing mam....very nice recipe
jagrati
Kya arrarot frat me use kar sakte hai
निशा: जाग्रति जी, अरारोट व्रत में यूज किया जा सकता है.
nisha bhardwaj
Thnx a lot mam
Bht achhi n easy racipie h