पनीर दही वड़ा - Paneer Dahi Vada - Paneer ke Dahi Bhalle

मूंग या उरद दाल से बनाये जाने वाले दही बड़े की पहले तैयारी करनी होती है लेकिन पनीर के दही वड़े तुरन्त आसानी से बनाये जा सकते हैं. स्वाद में बेहतरीन लेकिन अन्नरहित होने के कारण इन्हें व्रत में भी बनाया जा सकता है.
Read - Paneer Dahi Vada - Paneer ke Dahi Bhalle Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer ke Dahi Bhalle
दही बड़े बनाने के लिये
- पनीर 200 ग्राम
- उबले आलू - 2
- अरारोट - 2 टेबल स्पून
- तेल - तलने के लिये
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- अदरक - 1/2 इंच टुकडा़ (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
परोसने के लिये
- दही - 3 - 4 कप
- हरी चटनी - 1 कप
- मीठी चटनी - 1 कप
- लाल मिर्च पाउडर - 1-2 छोटी चम्मच
- भूना जीरा - 2-3 टेबल स्पून
- काला नमक - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Paneer Dahi Vada Recipe
एक प्याले में पनीर को कद्दूकस कर लीजिए, और आलू को छील कर कद्दूकस कर लीजिए, अरारोट डाल कर मिला दीजिए, मिश्रण में नमक, अदरक और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मसल मसल कर गूंथ लीजिये. वड़े बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.
एक कढ़ाई में वड़े तलने के लिये तेल डालिये और गरम कीजिये.
मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण निकाल कर गोल कीजिये और हथेली से दबाकर चपटा करें, वड़े को गरम तेल में डालिये, 3-4 वड़े बनाकर कढ़ाई में डालिये और वड़ों को पलट-पलट कर सुनहरा होने तक तल लीजिये. तले हुए वड़े किसी प्लेट पर बिछे नैपकिन पेपर पर निकाल कर रख लीजिये. इसी तरह सारे बड़े बनाकर तैयार कर लीजिये.

दही बडे की चाट बनाइये
एक प्लेट में 3-4 पनीर वड़े रख दीजिए. इसके ऊपर दही डालें अब इसके ऊपर काला नमक, भूना हुआ जीरा और लाल मिर्च पाउडर बुरक दीजिए. अब इसके ऊपर थोडी़ मीठी चटनी और हरी चटनी डाल दीजिए. अब एक बार फिर से दही और थोडा़ सा काला नमक, भूना हुआ जीरा और लाल मिर्च पाउडर बुरक दीजिए.
आपकी पनीर दही वड़ा चाट तैयार है. स्वाद से भरपूर चटपटी दही वड़ा चाट परोसिये और खाइये.
सुझाव -
- वड़ों को तलते समय तेल अच्छा गरम होना चाहिए. एसा करने से वड़े तेल कम सोखते हैं और टूटते भी नहीं.
- तलते समय अगर वड़े टूटते हैं तो उसमें थोडा़ और अरारोट डाल कर मिला लीजिये, दही वड़े अच्छे बनेंगे.
- व्रत के लिये वड़े बना रहे हैं तब सैंधा नमक और काली मिर्च प्रयोग कीजिये. मीठी चटनी और हरी चटनी भी व्रत वाली ही डालिए. व्रत वाली चटनियों की रेसिपी आप हमारी वेबसाईट पर देख सकते हैं.
- दही बड़े के दही में 1-2 छोटी चम्मच चीनी भी डाली जा सकती है.
- अरारोट की जगह कार्न फ्लोर या मैदा या ब्रेड क्रम्बस बाइन्डर के रूप में डाले जा सकते हैं.
Paneer Dahi Vada Farali - व्रत वाला पनीर दही वड़ा - Phalahari Paneer Dahi Bhalla
कमेंट (47)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सुष्मिता जी, व्रत के लिए बना रहे हैं, तो बाइन्डिंग के लिए अरारोट का इस्तेमाल कीजिए, व्रत में मैदा नहीं खाते.
निशा: ओमप्रकाश जी, इडली बैटर अच्छा फरमेन्ट नहीं होता तब इडली सोफ्ट नहीं बनती, अगली बार से आप बैटर में 1 छोटी चम्मच ईनो फ्रूट साल्ट की डाल कर मिलायें , और इडली बनायें, बहुत अच्छी इडली बनेगी.
निशा: नेहा जी, व्रत में अरारोट खाया जा सकता है.
Tnx
निशा: खुशबू जी मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: नीरज जी, डाल सकते हैं.
निशा: मोहिनी जी, कॉर्न फ्लोर और कॉर्न स्टार्च दोनों एक ही होते हैं और अरारोट अलग होता है.
निशा: बिन्दू जी, व्रत के लिये पालक पनीर बना रही हैं, तब उसमें सेंदा नमक का यूज करें, लाल मिर्च और बेसन का यूज न करें, आप पालक पनीर अवश्य खाइये.
निशा: Prem all the recipe are awailable in English on my English website.
nishaji inn vado ko pani me dip krna h kya
Thanx u aap ki sabhi recepe sahi he aap ki kitab he kiya medam ho to plz reply karo muje chahiye
निशा: विक्रम जी, मेरी बुक नहीं है, मेरी सारी रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है.
Nisha ji bade ko talne ke liye tel kitna garam hona chahiye
Nice paneer vadaa ... . Dahi ki jagah choley ko use kar sakte hai na....
निशा: एकता जी हां छोले भल्ले का साथ अच्छा होता है.
Thanks a lot madam. I love ur recipes .
hi
maam/sir
aloo ko bhi boil krna h
निशा: सपना जी, जी हाँ, बोइल आलू ही डालेंगे.
very bed resip
Hello nisha ji I'm biggest fan of urs and ur dishes...i have some query about this receipe plz suggest me as soon as possible.
agar ye 7 -8 logo k liye bnani ho to ararot or panner ki kitni quantity rakhni hogi?
thanx.
Nishaji can u send healthy diabetic vegtrian recipes
निशा: गीतिका जी, वेबसाइट पर सारी रेसिपी वेजटेरियन है, आप इनमें से खाना चूज करके डायबेटिक पेसेन्ट को बना कर दे सकती हैं,
nisha ji,
aararot vrat me use keaa jaa sakta h
निशा:अविनाश जी, अरारोट को व्रत में यूज किया जा सकता है.
निशा: रेखा जी, अरारोट और कार्नफ्लोर दोंनो स्टार्च होते हैं, लेकिन अरारोट एरोरूट प्लांट की जड़ों से बनाया हुआ स्टार्च है, और कार्न फ्लोर कार्न से बनाया हुआ स्टार्च है.
निशा: स्वाति जी, अरारोट और कार्न फ्लोर बाइन्डर के लिये डाला जाता है, ये ज्यादा अच्छा काम करते हैं. इनकी जगह मैदा भी यूज की जा सकती है.
निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Main ek grihni hoon aur aapki recipe barabar dekhti hoon. Maine aapse bahut kuch seekha hair. Allah aapko acha swasthay dey. Main aapki bahut aabhari noon.
Bahut bahut shukriya.
निशा: फ्रोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
i am enjoy this recipe with my family
thank you so much..