चिल्ली मशरूम - Chilli Mushroom Recipe - Mushroom Manchurian Recipe

बच्चों और यंगर जनरेशन को पसंद आने वाली इन्डो चाइनीज रेसिपी चिल्ली मशरूम बनाना बहुत आसान है. प्रोटीन, विटामिन और स्वाद भरे चिल्ली मशरूम चाहे नूडल्स के साथ परोसिये चाहे यूंही.
Read - Chilli Mushroom Recipe - Mushroom Manchurian Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mushroom Manchurian
- मशरूम - 10
- मैदा - 4 टेबल स्पून
- कॉर्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून
- यलो कैप्सिकम - 1/2 कप
- ग्रीन कैप्सिकम - 1/2 कप
- रैड कैप्सिकम - 1/2 कप
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- टमैटो सॉस - 2-3 टेबल स्पून
- सोया सॉस - 1 छोटी चम्मच
- सिरका - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- चिल्ली फ्लेक्स -1/2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2( छोटी छोटी काट लीजिये)
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (पेस्ट किया हुआ)
- काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच दरदरा ताजा
- तेल - मशरूम तलने के लिए
विधि - How to make Dry Chilli Mushroom
मशरूम के ठंडल काट लीजिए और इसे कपडे़ से पौंछकर रख लीजिये. मैदा का घोल बना लीजिए. मैदा के घोल में थोडा़ सा नमक और थोडी़ सी काली मिर्च का पाउडर डाल दीजिए और अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
कढा़ई में तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर, तेल अच्छा गरम होने पर, मशरूम को मैदा के घोल में डुबो कर कढा़ई में तलने के लिए डाल दीजिए.
जितने मशरूम एक बार में कढा़ई में आ जाएं उतने डाल कर तल लीजिए. मशरूम के हल्के से ब्राउन होने पर इन्हें निकाल लीजिए और सारे मशरूम इसी तरह से तल कर तैयार कर लीजिए.

दूसरे पैन में 2 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिए. तेल के गरम होने पर इसमें रैड कैप्सिकम, ग्रीन कैप्सिकम और यल्लो कैप्सिकम डालकर थोडा़ सा भूनें. अब कटी हुई हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालकर, मिलाइये और 1 मिनिट के लिए ढककर के पका लीजिए. क्रन्ची कैप्सकम पक कर तैयार हैं.
कॉर्न फ्लोर में आधा कप पानी डालिये चिकना घोल बना लीजिए. पके हुये शिमला मिर्च में टमैटो सॉस, सोया सॉस, सिरका, नमक, चिल्ली फ्लेक्स और कॉर्न फ्लोर का घोल डाल कर सभी चिजों को अच्छे से मिक्स करते हुए 2 मिनिट के लिए पकाएं. इसमें मशरूम डाल कर अच्छे मिक्स कर लीजिए और थोडा़ सा धनियां डाल कर मिला दीजिये.
चिल्ली मशरूम बनकर तैयार हैं, गैस बंद कर दीजिए. मशरूम को प्याले में निकाल लीजिए. हरा धनिया डालकर गार्निश कीजिये, गरमा गरम स्वादिष्ट चिल्ली मशरूम को परोसिये और खाइये.
सुझाव :
- आप प्याज पसन्द करते हैं, तब 1 प्याज कैप्सकम के टुकड़ों के बराबर काट कर, इनके साथ ही क्रन्ची होने तक पकायें, और बिलकुल इसी तरह चिल्ली मशरूम बना लीजिये, ग्रीन प्याज को छोटा छोटा काट कर गार्निस कीजिये, आपके अपने स्वाद में चिल्ली मशरूम बन जायेंगे.
- मशरूम को तलने के लिये तेल बहुत अच्छा गरम कीजिये, कम गरम तेल में मशरूम तलने पर उनमें तेल एब्जोर्ब हो जाता है.
2 सदस्यों के लिये
समय - 30 मिनट
कमेंट (18)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: संजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आयुशी जी, कार्न फ्लोर तो इतना ही ठीक है, आप इसमें आधा या पोना कप पानी डालकर इसे ग्रेवी वाला बना सकते हैं.
निशा: पूजा जी, सोया सास से कलर और स्वाद दोंनो आते हैं, और सिरका से भी स्वाद आता है, बिना इनके आप इसे बना तो सकती हैं लेकिन इसके स्वाद में फरक तो रहेगा.
निशा: महतो जी, अवश्य आप अरारोट का यूज कर सकते हैं.
निशा: निकिता जी, मैदा उतनी अच्छी नहीं लगती, कार्न फ्लोर किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: किमी जी, कॉर्न फलोर ग्रेवी को गाढा़ करने के लिए उपयुक्त होता है. आप इसे न डालना चाहे तो न डालें.
Thanxxxxx...Extremely thanxxx mam
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
चिल्ली फ्लेक्स
क्या है
निशा: निरंजन जी, चिल्ली फ्लेक्स मिर्च के दानों को कहते हैं
Mam yaha par sirf green capsicum available hai, to use 1/2 cup hi dalna hai. Ya yellow & red ki jagah par bhi green capsicum hi (1 1/2 cup) daalna hai ?
निशा: विनीता जी, ग्रीन कैप्सकम ज्यादा मात्रा में डाल दीजिये, डेड़ कप डाली जा सकती हैं.
निशा: आशा जी, कार्न फ्लोर ये कार्न यानि कि मक्का का स्टार्च होता है, इसे ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिये और आइसक्रीम आदि में डालने के लिये यूज किया जाता हैं, ये 100 ग्राम के पैक में किसी भी किराना शोप से खरीदा जा सकता है.
निशा: मालिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.