झटपट बनाईये शेज़वान फ्राइड राइस Quick Recipe of Veg Schaezwan Fried Rice Street Food Style

📅 30 अक्टूबर 2021 👁 14.7 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

कभी-कभी मन होता है की कुछ ऐसा बनाएं जो मिनटों में बन कर तैयार हो जाए और ज़्यादा मेहनत भी ना करनी पड़े.  कुछ ऐसा जो स्वाद में भी लाजवाब हो और हमारा पेट भी भर दे.  इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम बनाने जा रहे हैं शेज़वान फ्राइड राइस, ये मिनटों में बन जाने वाली रेसिपी है.  एक बहुत ही आसान रेसिपी के साथ ये चावल बनेंगे और अगर आपके फ्रिज में पहले से ही पके हुए चावल रखे हैं फिर तो और झटपट ये बनकर तैयार हो जाएँगे.

शेज़वान फ्राइड राइस ले लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for  Schezwan Fried Rice

बासमती चावल - Basmati Rice - 1 कप (धो कर पानी में 15-20 मिनट रखना है)

नमक - Salt - 1 छोटे चम्मच (चावल के लिए)

तेल - Oil - 1 छोटे चम्मच (चावल के लिए)

तेल - Oil - 2 बड़े चम्मच

अदरक - Ginger - 1 छोटे चम्मच ग्रेट की हुई

गाजर - Carrot - 1/2 कप बारीक कटी हुई

फ्रेंच बीन्स - French Beans - 1/2 कप बारीक कटी हुई

शिमलामिर्च - Capsicum - 1/2 कप बारीक कटी हुई

पत्तागोभी - Cabbage - 1/2 कप बारीक कटी हुई

नमक - Salt - 1/2 छोटे चम्मच

सोया सॉस - Soya Sauce - 1 छोटे चम्मच

शेज़वान सॉस - Schezwan Sauce - 1.5 बड़े चम्मच

सिरका - Vinegar - 1 छोटा चम्मच

टमाटर सॉस - Tomato Sauce - 1 बड़ा चम्मच

चावल उबालने की विधि Process of boiling rice

एक पतीले में लगभग 4 कप पानी डाल कर ढक कर उबाल लीजिए.  उबाल आने के बाद इसमें 1 कप बासमती चावल (15-20 मिनट पानी में धो कर भिगोएं) डाल दीजिए.  साथ ही डाल दीजिए 1 छोटी चम्मच नमक और 1 छोटी चम्मच तेल, इससे चावल खिले-खिले बनते हैं.  अब इसे 5 मिनट ढक कर पकाएं, याद रखिए इसे पूरा नहीं ढकना है थोड़ा सा खुला रहने देना है.

समय पूरा होने पर इन्हें एक बारी चेक करिए, अगर चावल कच्चे हों तो 2 मिनट ढक कर इन्हें और पकाएं.  2 मिनट बाद इन्हें वापस से चेक करें, आराम से उंगली से कटने पर ये बनकर तैयार हो जाएँगे.   अब इन्हें छान कर इनका पानी अलग करिए.  इन्हें एक लम्बी ट्रे में फैला कर रखिए ताकी ये जल्दी से ठंडे हो जाएं.  याद रखिए शेज़वान फ्राइड राइस बनाने के लिए चावल एक दम ठंडे होने चाहिए.  इस प्रका चावल पक कर तैयार हो जाएँगे.

शेज़वान फ्राइड राइस बनाने की विधि Process of making Schezwan Fried Rice

चावल पूरी तरह से ठंडे होने के बाद एक कढ़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर पूरी कढ़ाही में फैला कर गरम करिए.  गरम तेल में 1 छोटी चम्मच ग्रेट की हुई अदरक (इसके साथ 8-10 लहसून की कली बरीक काट कर ले सकते हैं या फिर इसकी जगह अदरक लहसून का पेस्ट भी ले सकते हैं) डाल कर हल्का सा चलाएं, याद रखिए फ्लेम लो-मीडियम ही रहेगी.  

इसके बाद इसमें ½ कप बारीक कटी हुई गाजर, ½ कप बारीक कटी हुई फ्रेंच बीन्स, ½ कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च और ½ कप बारीक कटी हुई पत्तागोभी डाल कर फ्लेम तेज़ कर दीजिए.  अब इन्हें लगातार चलाते हुए थोड़ा भूनिए.  साथ ही इसमें ½ छोटी चम्मच नमक डाल कर मिलाते हुए चलाएं, याद रखिए सब्जियां ज़्यादा नहीं भूननी हैं वो कुरकुरी ही रहनी चहिए.  

सब्जियों को 2 मिनट भून लेने के बाद फ्लेम थोड़ा धीमा करके इसमें ठंडे किये हुए चावल डालिए.  साथ ही इसमें डालिए 1 छोटी चम्मच सोया सौस, 1 छोटी चम्मच सिरका, 1.5 बड़े चम्मच शेज़वान सौस और 1 बड़े चम्मच टोमेटो सौस.  अब हल्के हाथ से इन्हें मिलाएं, मिला लेने के बाद गैस बंद कर दीजिए.  शेज़वान फ्राइड राइस बनकर तैयार हो जाएँगे, इन्हें परोसिए और इनके स्वाद का आनंद लीजिए.

सुझाव Suggestions

अगर चावल को तुरंत पका रहे हैं तो इन्हें ज़्यादा नहीं पकाना है, और उन्हें छान कर अच्छी तरह से ठंडा करना है.

जब सब्जियां पका रहे हैं तो उन्हें 2 मिनट से ज़्यादा बिल्कुल नहीं पकाना है.

झटपट बनाईये शेज़वान फ्राइड राइस Quick Recipe of Veg Schaezwan Fried Rice Street Food Style

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।