शेज़वान सॉस घर पर बनाएं Homemade Schezwan Sauce Recipe without onion and garlic

📅 12 मार्च 2022 👁 6 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

स्प्रिंग रोल, मोमोस या कोई भी स्नैक्स के साथ शेज़वान सॉस बहुत ही स्वादिष्ट लगती है.  इस बात को ध्यान मे रखते हुए आज हम बनाने जा रहे हैं शेज़वान सॉस.  इसे बनाना बहुत ही आसान है और ये सॉस हम बिना प्याज़ और लेहसून के बनाएँगे.  स्नैक्स में ही नहीं ये सॉस फ्रिइड राइस के साथ-साथ कुछ सब्जियों में भी डाली जाती है.  इससे सब्जियों का स्वाद ही कुछ अलग हो जाता है, तो आप भी इस आसान विधि से शेज़वान सॉस बनाएं और इसके स्वाद का आनंद लें.

शेज़वान सॉस के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Schezwan Sauce

कश्मीरी लाल मिर्च - Kashmiri Red Chilli - 15 (15 ग्राम)

लाल मिर्च - Red Chilli - 20 (5 ग्राम)

पानी - Water - ¾ कप

अदरक - Ginger - 2 इंच

तेल - Oil - ¼ कप

काली मिर्च - Black Pepper - ½ छोटी चम्मच, दरदरी कुटी हुई

ओरिगैनो - Oregano -  ½ छोटी चम्मच

धनिया  डंठल - Coriander Stems - 2 बड़े चम्मच

नमक - Salt - 1 छोटी चम्मच

चीनी - Sugar - 2 छोटी चम्मच

सोया सॉस - Soya Sauce - ½ छोटी चम्मच

टोमेटो सॉस - Tomato Sauce -  2 बड़े चम्मच

सिरका - Vinegar - 2 बड़े चम्मच

शेज़वान सॉस बनाने की विधि Process of making Schezwan Sauce

पतीले में ¾ कप पानी गरम कीजिए.  उबाल आने पर इसमें 15 ग्राम साबुत कश्मीरी लाल मिर्च और 5 ग्राम साबुत सादी लाल मिर्च डाल कर पानी में अच्छे से डुबाएं.  फिर इन्हें ढक कर 20 मिनट तक गरम पानी में भीगने दीजिए.

समय पूरा होने पर मिक्सर जार में भीगी हुई मिर्च (चिमटे से ही डालनी है क्योंकी ये बहुत तीखी होती हैं), 2 इंच अदरक को काट कर और 2 बड़े चम्मच ठंडा पानी डाल कर बारीक पीसिए.  अब कढ़ाही में ¼ कप तिल का तेल डाल कर गरम कीजिए.  गरम तेल में पीसा हुआ मिर्च का पेस्ट, ½ छोटी चम्मच कुटी हुई काली मिर्च, 1 छोटी चम्मच ओरिगैनो, 2 बड़े चम्मच हरे धनिये के डंठल, 1 छोटी चम्मच नमक और 2 छोटी चम्मच चीनी डालिए.

इन्हें 2 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनिए.  मसाले से तेल अलग होने पर 1 कप पानी को मिक्सर जार में डाल बची हुई मिर्च का पेस्ट भी कढ़ाही में डालिए.  इसे अच्छे से चला कर ढक कर धीमी आंच पर 15 मिनट के लिए पकाएं.  याद रखिए बीच में थोड़ा चलाते भी रहना है.

समय पूरा होने पर इसमें ½ छोटी चम्मच सोया सॉस, 2 बड़े चम्मच टोमेटो सॉस और 2 बड़े चम्मच सिरका डालिए.  इन्हें अच्छे से मिला कर फ्लेम बंद करके ठंडा कीजिए.  ठंडा होने पर इसे निकाल लीजिए, शेज़वान सॉस बनकर तैयार हो जाएगा.

सुझाव Suggestions

इसे कंटेनर में रख 3-4 महीने तक खा सकते हैं.

शेज़वान सॉस घर पर बनाएं Homemade Schezwan Sauce Recipe without onion and garlic

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।