आलू चीला - Crispy Aloo Cheela Recipe - Grated Potato cheela

आलू का चीला बहुत ही कम इन्ग्रेडियेन्ट्स से बहुत जल्दी बन जाने वाला चीला है. बस आलू को कद्दूकर कीजिये, मसाले मिला कर तवे पर फैला कर ढककर सिकने दीजिये और आपका एकदम आलू का चीला तैयार.
Read - Crispy Aloo Cheela Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Crispy Aloo Cheela Recipe
- आलू - 3 आलू मीडियम आकार के ( 250 ग्राम)
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून, बरीक कटा हुआ
- तेल - 2 टेबल स्पून
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच
- राई - 1/4 छोटी चम्मच
- चाट मसाला - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Grated Potato cheela
आलू को अच्छी तरह से धो कर छीलकर पानी में डालकर रख लीजिये, नानस्टिक पैन गैस पर गरम होने के लिये रख दीजिये. एक आलू उठाइये और कद्दूकस कीजिये, आधा आलू और कद्दूकस कर लीजिये. कद्दूकस किये आलू में आधा नमक और आधा हरा धनियां डालकर मिक्स कर लीजिये.
पैन गरम होने के बाद पैन में 1 छोटी चम्मच तेल डालिये, और थोड़ी सी राई डाल दीजिये, अब मसाले मिले आलू को पैन में डालिये, और आध सेमी. मोटाई में 4-5 इंच के व्यास में फैला दीजिये. एक छोटी चम्मच तेल चीले के चारों ओर डालिये और एक छोटी चम्मच तेल चीले के ऊपर डालिये, और चीले को ढककर 2-3 मिनिट तक मीडियम आग पर सिकने दीजिये.

चीला नीचे की सतह से हल्का ब्राउन हो गया है, चीले के ऊपरी सतह पर आधा छोटी चम्मच चाट मसाला चारों ओर फैलाते हुये डालिये. चीले को पलट दीजिये, और चीला को दूसरी सहत पर भी हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये.
आलू का चीला दोंनो ओर सिकने पर प्लेट में निकाल लीजिये, और दूसरा आलू का चीला भी बिलकुल इसी तरह सेक कर तैयार कर लीजिए.
आलू के चीले तैयार है, आलू के चीले को टमाटो सास या मीठी चटनी के साथ बच्चों को परोसिये और आप भी खाइये.
कमेंट (53)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नीतिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा, प्रिया जी, सिकते समय ये सारे टुकड़े जुड़ जाते हैं, और हल्का सा ब्राउ होने तक सेकिये, बिलकुल कच्चे नहीं रहते.
निशा: भेवना जी, ये कच्चे छिले आलू हैं, जिन्हैं कद्दूकस किया है.
निशा: राहुल जी, इसे खाने के लिये ही बनाया है.
निशा: नीती जी हां हस ब्राउन भी लगभग एसे ही है, लेकिन ये आलू चीला मैंने अपने तरीके से बनाये हैं, बहुत ही सरल तरीके से बनाये हैं, आप इन्हैं ट्राई कीजिये, बच्चों को बना कर दीजिये, उन्हैं अवश्य पसन्द आयेंगे.
निशा: रेनू जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: अनुराधा जी, वेज नूडल्स रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर नूडल्स लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
help me
निशा: ज्योती जी हां मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.