आलू चीला - Crispy Aloo Cheela Recipe - Grated Potato cheela

आलू का चीला बहुत ही कम इन्ग्रेडियेन्ट्स से बहुत जल्दी बन जाने वाला चीला है. बस आलू को कद्दूकर कीजिये, मसाले मिला कर तवे पर फैला कर ढककर सिकने दीजिये और आपका एकदम आलू का चीला तैयार.
Read - Crispy Aloo Cheela Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Crispy Aloo Cheela Recipe
- आलू - 3 आलू मीडियम आकार के ( 250 ग्राम)
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून, बरीक कटा हुआ
- तेल - 2 टेबल स्पून
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच
- राई - 1/4 छोटी चम्मच
- चाट मसाला - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Grated Potato cheela
आलू को अच्छी तरह से धो कर छीलकर पानी में डालकर रख लीजिये, नानस्टिक पैन गैस पर गरम होने के लिये रख दीजिये. एक आलू उठाइये और कद्दूकस कीजिये, आधा आलू और कद्दूकस कर लीजिये. कद्दूकस किये आलू में आधा नमक और आधा हरा धनियां डालकर मिक्स कर लीजिये.
पैन गरम होने के बाद पैन में 1 छोटी चम्मच तेल डालिये, और थोड़ी सी राई डाल दीजिये, अब मसाले मिले आलू को पैन में डालिये, और आध सेमी. मोटाई में 4-5 इंच के व्यास में फैला दीजिये. एक छोटी चम्मच तेल चीले के चारों ओर डालिये और एक छोटी चम्मच तेल चीले के ऊपर डालिये, और चीले को ढककर 2-3 मिनिट तक मीडियम आग पर सिकने दीजिये.

चीला नीचे की सतह से हल्का ब्राउन हो गया है, चीले के ऊपरी सतह पर आधा छोटी चम्मच चाट मसाला चारों ओर फैलाते हुये डालिये. चीले को पलट दीजिये, और चीला को दूसरी सहत पर भी हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये.
आलू का चीला दोंनो ओर सिकने पर प्लेट में निकाल लीजिये, और दूसरा आलू का चीला भी बिलकुल इसी तरह सेक कर तैयार कर लीजिए.
आलू के चीले तैयार है, आलू के चीले को टमाटो सास या मीठी चटनी के साथ बच्चों को परोसिये और आप भी खाइये.
कमेंट (53)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, धन्यवाद.
निशा: धन्यवाद, हर्षा जी.
निशा: महेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I am eagerly waiting for ur reply...
निशा: अकांक्षा जी, मैं जल्द ही इसे बनाने कि कोशिश करूंगी. धन्यवाद.
निशा: आप उसे तेल में इस तरह से डालें की वो फैला रहे इसके लिए आप मेरी विडियो भी देख सकते हैं.
mam, jinhe tali hui cheejo se roka ha kya vo ye lae sakte hai
निशा: ज्योती जी, थोड़ा सा कभी कभी खा सकते हैं.
Dear mam kese h aap ...mam kya ap instead recipes power bana sakhti h h. ..jese market m aate h ..like ..itali pack ..khamand pack...jese direct khola ghola or bana liya...
my baby liked it so much....thnx nisha ji.
निशा: बेबी को बहुत बहुत प्यार.
Its too good......tnx for ur recipe
aloo ko boil karna h ya pure khache rkhana h.
निशा: कृ्ष्णा जी, ये कच्चे आलू से बनाया गया है.
Aunty, meri mummy ne aure maine banaya........mujhe bahut pasand aaya.
निशा: मौलीश्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
hello Nisha ji,
Thank you very much apne meri gudiya k tiffin k liye kafi unique ideas diye.
thanks a lot.
god bless you.
निशा: डा. सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ye aloo chila mere husband ko bhut pasad h
निशा: शिखा जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
very nice
Message...
<p>kya hum potato cheela mein onion,tomato etc . dal sakte hain
निशा: सुहानी जी, चीला में आप चाहें तो प्याज के बारीक टुकड़े डाल सकती हैं, लेकिन इसमें टमाटर न डालें, उसमें जूस होता है.
I like it how we make besan ka cheela & suji ka cheela
निशा: पूनम जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर बेसन चीला और सूजी चीला रेसिपी उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
मुँह मैं पानी आ गया
निशा: शैलजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संगीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.