आंवले का मुरब्बा (Amla Murabba Recipe)

📅 12 दिसंबर 2007 👁 22.8 लाख बार देखी गई 💬 536 कमेंट ★ 3.2 (31030)

Amla Murabba Recipe

आंवले का फल बहुत गुणकारी होता है, इसमें आयरन और विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाते है. आंवले का मुरब्बा बहुत ही स्वादिष्ट होता है. आंवला सर्दी के मौसम में ही बाजार में मिलता है और इसी मौसम में हम इससे अचार या मुरब्बा बना कर रख सकते हैं. आंवले (Indian gooseberries) का मुरब्बा यदि गरमी में रोजाना खायें तो यह बहुत तरावट देने वाला और दिमाग को ताकत देने वाला होता है.

मुरब्बे के लिये आवले अच्छी तरह से पके हों और उनमें कोई दाग वगैरह न हो.

Read - Amla Murabba Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Murabba

  • आंवले - 1 किग्रा.( 25 -30)
  • चीनी - 1.5 किग्रा.(7.5 कप)
  • इलाइची - 8-10 ( छील कर पीस लें )
  • केसर - आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • काली मिर्च -आधा छोटी चम्मच
  • काला नमक - 1 छोटी चम्मच
  • फिटकरी आधा चम्मच

विधि - How to make Amla Murabba

मुरब्बा के लिये आंवले पके हुये, अच्छे फल लेने चाहिये. आंवलों को पानी 2 दिन के लिये भिगो दीजिये, आंवले पानी से निकालिये और इन्हैं कांटे से गोद लीजिये. गोदे हुये आंवले फिटकरी के पानी में डालकर 2 दिन तक भीगने दीजिये, आंवलों को फिटकरी के पानी से निकाल कर अच्छी तरह 2 बार धो लीजिये.

एक भगोने में एक लीटर पानी लेकर गरम कीजिये. पानी में उबाल आने पर गोदे हुये आंवले पानी में डालिये फिर से उबाल आने दीजिये, 2 मिनिट बाद गैस बन्द कर दीजिये, आंवलों को 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.

आंवलों को पानी से निकाल कर चलनी में रखकर पानी निकल जाने दीजिये.

किसी स्टील के बर्तन में चीनी और 1/2 लीटर पानी डालकर चाशनी बनाइये.  आंवलों को चाशनी में डालकर पकाइये, जब आंवले अच्छी तरह गल जांय, और चाशनी शहद की तरह गाढ़ी हो जाय, मुरब्बा को ठंडा होने दीजिये और 1-2 दिन बाद चैक कीजिये कि चाशनी पतली तो नहीं हो गई है, अगर चाशनी पतली लग रही है तब मुरब्बा को फिर से चाशनी गाढ़ी होने तक पका लीजिये और अब ठंडा होने पर इसमें, इलाइची, काली मिर्च, काला नमक और केसर डाल कर मिला दीजिये.

आंवले का मुरब्बा दूसरी तरीके से इस तरह बनाइये: उबाले हुये आंवले को किसी बड़े बर्तन में डालकर चीनी ऊपर से डालकर भर कर ढक रख दीजिये.  4-5 घंटे बाद आंवले का जूस निकल कर चीनी को घोलकर चाशनी बनाने लगता है, और अब हम उसी चाशनी में आंवले को पका कर मुरब्बा बना लें.

आंवले का मुरब्बा तैयार है, आंवले का मुरब्बा यदि अच्छी तरह पक गया है तब यह मुरब्बा 2 साल तक भी खराब होने वाला नहीं है, कांच के सूखे कन्टेनर में ये मुरब्बा भरकर रख लीजिये और जब भी आपका मन हो कन्टेनर से मुरब्बा निकालिये और खाइये.

सावधानी

पानी में आंवले देर तक न पकायें, वे टूट जायेंगे.
आंवले की चाशनी को अच्छी तरह पका लीजिये नहीं तो मुरब्बा जल्दी खराब हो सकता है, यदि कभी चाशनी पतली हो रही हो तो आप फिर से पका कर भी गाढी कर सकते हैं.
आंवले को फोर्क की सहायता से अच्छी तरह गोद लीजिये, मुरब्बा नरम बनेगा और चाशनी भी जल्दी ही उसके अन्दर चली जायेगी.

Amla Murabba Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (31030 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (536)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Dainik kushwah bagulya
Me abhi banane ki kosis karta hu.
Mere lane murbba bahut achchha lagta h.
Prerna kandhway
Nish ji murabba jab.khatam ho jata hai our chasni bach jati hai to use ham kaise use kar sakte hai
निशा: प्रेमा जी, सर्दी के मौसम में गरम पानी में डालकर उसे पी सकते हैं, और गर्मी के मौसम में ठंडे पानी में डालकर पीने के काम में सकते हैं.
VISHNU KUSHWAH
avle ko chasni me dhal diya tha lekin 5-6 gante bad dekha ki chasni niche jam gai he or avla upar agya he pani bhi upar a gya he chasni sakar ki tarah jamgai he kya kare
निशा: विश्नू जी, आंवले के मुरब्बा को पका लीजिये, और जब चाशनी शहद जैसी गाड़ी हो जाय गैस बन्द कर दीजिये, ठंडा होने पर मुरब्बा को कन्टेनर में भर दीजिये, मुरब्बा अच्छा हो जायेगा.
teena prakash
Plz kya app bata sakti h amla murabba ko kitane din store kar k rakh sakte h or Kis bartan me.
निशा: टीना जी, आंवले मुरब्बा को 1 -2-3 साल तक भी रख कर खाया जा सकता है, इसे आप कांच या चीनी मिट्टी में रख सकते हैं.
omprakash
Fitkiri se swad me asar nahi hota
निशा: ओमप्रकाश जी, फिटकिरी कम मात्रा में डाली जाती है और इसके बाद आंवले को धो लिया जाता है, आंवले का स्वाद अच्छा हो जाता है.
sunaina devi
aapne aawla ki moraba ke bare me bahut aacha jankari di hai, mai isi tarah banane ki kosis karungi.
madhu ji, pranam.
निशा: सुनैना जी, प्रणाम, बहुत बहुत धन्यवाद.
meethi singh
amle ka ladoo kaise banta hai plz batayen.
निशा: मीठी जी, मैं ये लड्डू बनाने की कोशिश करती हूँ.
vishnu kushwah
aawle ke murbe me fitkari kitni dale
gm me y kitni chamach choti ya badi
निशा: विशु जी, 1 किग्रा, आंवले में 1/2 छोटी चम्मच से भी थोड़ी कम फिटकिरी पानी में डाल दीजिये.
asma patel
Nisha ji....meri aanty ne bhut hi easy tarah se murabba bataya h.....unhone bola ki nosadar ko garam pani me dal kar awLe boil kar lo ek ubaal aane tak...fir mishri k pani me aawlw dall kar boil kar li ek ubaal aane tak firchashni me dall lo.....plz bataye ki Ye nosadar dal sakte h ya nhi.......ye recep
I sahi h ya nhi.......plz jaldi bataye
निशा: आसमा जी हां नौसादर खाने में यूज किया जाता है, और एक ही रेसिपी को कई तरह से बनाया जाता है, आप इसे बनाइये और अपने अनुभव यहां शेयर कीजिये.
nikhil
Mene aaj aawle ka murabba banaya .mene 5.7 fin tak sade pani me rakha fir tin din tak fitkari ke pani me or fir god kar aawla ko ubal liya or chasni bankar. Usme bhi dhimi aanch par 10 min tak pakaya ..fir dhakar rakh diya..ab kya karna h iske aage pls tell.me.
निशा: निखिल जी, आंवले का मुरब्बा बन गया है, लेकिन 4-5 दिन रखने के बाद यदि ये पतला हो जाय तो मुरब्बा को थोड़ा और चाशनी को गाढ़ा होने तक लीजिये.
Sneha jhanwar
Jai shree krishna nisha ji
kya 2nd recepie m amla ko pahle boil karke fir gonde ya pahle amla ko gond kar fir boil kare...?
निशा: स्नेहा जी, आंवले को पहले गोद कर फिटकिरी के पानी में डालना है, धोकर हल्का सा उबालना है.
sunita ahuja
nishaji u r amajing nishajiamla mein sugar dalne se pehle kya boil karna hai.
निशा: सुनीता जी, आंवले पहले गोदने हैं, और फिर उबालने हैं, प्लीज इसके लिये आप रेसिपी को पढ़ लीजिये और वीडियो भी देख लीजिये, आप बहुत अच्छा आंवला मुरब्बा बनायेंगी.
alka
Nisha ji is recipe ke liye thanks. Me aapse ye janna chahti hu ki amla murabba bnane ke baad kitne din baad khana start kr skte h or kya ise dhoop me rakhna h. Thanks
urvashi
yeh receipe hmne bhi bnai but itni taste nhi bni
dikne me to aachi hai
aap ki sarri recepies aachi hoti hai
goooooood
निशा: उर्वशी जी, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद रेसिपी अच्छी बनने लगती है, बहुत बहुत धन्यवाद.
kamal
Nisha ji pl tell us making bread type white naan muter recipe for me this type of muter naan available in Delhi street market shops

kamal parnami

निशा: कमल जी मैं कोशिश करूंगी.
Aman
Nisha ji Good Evening..humne pahle wali murbba ke recipe banaya..lekin chasni thodi gadhi ho gai thi or abi chasni bachi hui hai kya hum usi chasni me fir se bana sakte hain...Plz tell me
निशा: अमन जी, नये मुरब्बा के लिये चीनी यूज कर लीजिये, ये चाशनी को यूज न करें.
rishabh kumar singh
i love this site because i can get any reciepie
निशा: निशभ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ankit
Mam hume ap mango ka AAM PAPRA banana hai so pls help me
निशा: अंकित जी, मेन्गो का पापड़ की रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर आम पापड़ लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
संदीप
धन्यवाद निशा जी क्या पानी डालनेसे मुरब्बा ख़राब नहीं होगा .
निशा: संदीप जी, पानी को बोइल करके उतना ही डालें जितना कि चाशनी को जमने से रोकने के लिये आवश्य है, मुरब्बा खराब नहीं होगा.
sandeep
निशा जी मैंने आपकी दूसरी वाले तरीकेका उपयोग किया हें. लेकिन मैंने चासनी थोड़ी जादा गाढ़ी कर दी
हें. क्या अब चासनी आवालो में जब्स हो पायगी क्या मुरब्बा अच्छा बनेगा. कृपया करके मेरी मदत कीजिये
धन्यवाद.
निशा: संदीप जी, चाशानी बहुत ज्यादा गाड़ी लग रही है कोई बात नहीं, मुरब्बा को 3-4 दिन बाद देखना ये चाशनी पतली हो जाती है, और अगर तब जमी या बहुत गाड़ी चाशनी लग रही है, तब आप उसमे थोड़ा सा पानी उबाल कर मिला दीजिये,उतना कि चाशनी की कनसिसटेन्सी शहद जैसी रहे.
vivek pradhan
nisha ji i want to know apple recipe pls replay
निशा: विवेक जी, एपल से आप क्या बनाना चाहते है, एपल की खीर, एपल केक और एपल जैम रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते हैं.
Renu
Hi Nisha

Mujhe aap ki dusri amla murabba receipe achhi lagi lekin banane se pehle aap mujhe yeh batayie ki jab hum boiled amla ko chini mein dalenge toh kya amla sahit hi use dobara boil karna hai ya phir amla nikal lein. Plz help
निशा: रेनू जी बाद में आंवला सहित उसे बोइल करना है.
jagdeepak verma
how we can make amla muraba only with salts without suger ( suger free)
निशा: जगदीप जी, आंवला मुरब्बा के लिये चीनी तो आवश्यक है, बिना शुगर के नमकीन आंवला केन्डी बनाई जा सकती है या फिर आंवला फ्राई या फिर आंवला जूस ले सकते हैं.
Amrit
Hello Nishaji
Can I use honey instead of sugar for preparing amla murabba and what is the method for this
निशा: अम्रित जी, आंवले के टुकड़े को शहद में डुबा कर रख दीजिये, और मीठे होने पर केन्डी को यूज कीजिये, वैसे मेरे अनुसार आमला केन्डी चीनी में ही अच्छी रहती है, शहद को आप और कई तरह से यूज कर सकती हैं.
Avinash
mem karonde ka murabba kese bna sacte h..? please help
निशा: अविनाश जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
shahid
निशा जी,
हरड़ का मुरब्बा कैसे बनाया जाता है?
निशा; शाहिद जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
panshul
Amla Khane she balo PR kya effect PETA h
निशा: पनशुल जी, आंवला में आइरन काफी मात्रा में पाया जाता है, जो बालों को मजबूती प्रदान करता है.
Pardeep Barnala
Nisha ji khana kab aa
Suba ja Sam plg reply
Jagga dhaliwal
Eh ji khana kado hunda
SHIV
murabbe ka khane ka sahi time kya hai i mean sham ko khaye ya subha ko....
निशा: शिव आप सुबह के समय खाइये तो ज्यादा अच्छा है, सारे दिन ताजगी महसूस कीजिये.