आंवले का मुरब्बा (Amla Murabba Recipe)

आंवले का फल बहुत गुणकारी होता है, इसमें आयरन और विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाते है. आंवले का मुरब्बा बहुत ही स्वादिष्ट होता है. आंवला सर्दी के मौसम में ही बाजार में मिलता है और इसी मौसम में हम इससे अचार या मुरब्बा बना कर रख सकते हैं. आंवले (Indian gooseberries) का मुरब्बा यदि गरमी में रोजाना खायें तो यह बहुत तरावट देने वाला और दिमाग को ताकत देने वाला होता है.
मुरब्बे के लिये आवले अच्छी तरह से पके हों और उनमें कोई दाग वगैरह न हो.
Read - Amla Murabba Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Murabba
- आंवले - 1 किग्रा.( 25 -30)
- चीनी - 1.5 किग्रा.(7.5 कप)
- इलाइची - 8-10 ( छील कर पीस लें )
- केसर - आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- काली मिर्च -आधा छोटी चम्मच
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच
- फिटकरी आधा चम्मच
विधि - How to make Amla Murabba
मुरब्बा के लिये आंवले पके हुये, अच्छे फल लेने चाहिये. आंवलों को पानी 2 दिन के लिये भिगो दीजिये, आंवले पानी से निकालिये और इन्हैं कांटे से गोद लीजिये. गोदे हुये आंवले फिटकरी के पानी में डालकर 2 दिन तक भीगने दीजिये, आंवलों को फिटकरी के पानी से निकाल कर अच्छी तरह 2 बार धो लीजिये.
एक भगोने में एक लीटर पानी लेकर गरम कीजिये. पानी में उबाल आने पर गोदे हुये आंवले पानी में डालिये फिर से उबाल आने दीजिये, 2 मिनिट बाद गैस बन्द कर दीजिये, आंवलों को 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
आंवलों को पानी से निकाल कर चलनी में रखकर पानी निकल जाने दीजिये.
किसी स्टील के बर्तन में चीनी और 1/2 लीटर पानी डालकर चाशनी बनाइये. आंवलों को चाशनी में डालकर पकाइये, जब आंवले अच्छी तरह गल जांय, और चाशनी शहद की तरह गाढ़ी हो जाय, मुरब्बा को ठंडा होने दीजिये और 1-2 दिन बाद चैक कीजिये कि चाशनी पतली तो नहीं हो गई है, अगर चाशनी पतली लग रही है तब मुरब्बा को फिर से चाशनी गाढ़ी होने तक पका लीजिये और अब ठंडा होने पर इसमें, इलाइची, काली मिर्च, काला नमक और केसर डाल कर मिला दीजिये.
आंवले का मुरब्बा दूसरी तरीके से इस तरह बनाइये: उबाले हुये आंवले को किसी बड़े बर्तन में डालकर चीनी ऊपर से डालकर भर कर ढक रख दीजिये. 4-5 घंटे बाद आंवले का जूस निकल कर चीनी को घोलकर चाशनी बनाने लगता है, और अब हम उसी चाशनी में आंवले को पका कर मुरब्बा बना लें.
आंवले का मुरब्बा तैयार है, आंवले का मुरब्बा यदि अच्छी तरह पक गया है तब यह मुरब्बा 2 साल तक भी खराब होने वाला नहीं है, कांच के सूखे कन्टेनर में ये मुरब्बा भरकर रख लीजिये और जब भी आपका मन हो कन्टेनर से मुरब्बा निकालिये और खाइये.
सावधानी
पानी में आंवले देर तक न पकायें, वे टूट जायेंगे.
आंवले की चाशनी को अच्छी तरह पका लीजिये नहीं तो मुरब्बा जल्दी खराब हो सकता है, यदि कभी चाशनी पतली हो रही हो तो आप फिर से पका कर भी गाढी कर सकते हैं.
आंवले को फोर्क की सहायता से अच्छी तरह गोद लीजिये, मुरब्बा नरम बनेगा और चाशनी भी जल्दी ही उसके अन्दर चली जायेगी.
कमेंट (536)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
thank you.
amla murabba recipe is very testy.
निशा: मोनिका, सर्दियों में अच्छा आंवला बाजार में मिलने लगता है, दिसम्बर के महिने में पका और बड़ा आंवला मिलता है, इस समय आप मुरब्बा बना सकती हैं.
निशा: नीलेश, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनदीप, लगता हैं सुगर सीरप में आंवले को ज्यादा देर तक पकाने से एसा हो जाता है.
Mujhe Murabba shahad ( honey ) wala banana hai. Pls iske bare me batao.
निशा: राजू, आप मुरब्बा इसी तरह से बनाइये, चीनी की मात्रा 3/4 ले लीजिये, मुरब्बा बनजाने के बाद आप इसमें जितनी हमने चीनी कम ली है, उतना ही शहद डाल दीजिये, शहद वाला मुरब्बा तैयार हो जायेगा.
निशा: जीत, वह चीनी जमी हो सकती है, फंगल तो सील्ड डिब्बे में नहीं होनी चाहिये, डिब्बे के ऊपर मुरब्बे की Exp. ता. देख लीजिये और थोड़ा सा टेस्ट करके देख लीजिये, आपको पता चल जायेगा कि ये कैसे हैं, धन्यवाद.
निशा: नेहा, जी हां मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
Is it rotton or need some more treatment ? even test is slightly sour.
need your help and advice on the same.
निशा: Kumarp, मुरब्बा की चाशनी पतली रह जाय तो एसा होता है, मुरब्बा और पकाने की आवश्यकता है, आपको जो कुछ व्हाइट दिखाइ दे रहा है उसे हटा दीजिये और मुरब्बा को कढ़ाई में डालिये और उबलने दीजिये, चाशनी को चैक कीजिये जब चाशनी 1 तार की हो जाय तब मुरब्बा बन चुका होगा, अच्छी तरह ठंडा होने के बाद ही कन्टेनर में डालिये.
fortunately i got good and pakke hue amble.
1. amble ko paani mein bhigoke rakha for 2 days
2. fir Alum (fitkary) ke paani mein bhigoke rakha for 2 days.
3. Amble ko aache se pani se saaf karke cooker mein dala, fir thora sa paani dala aur ik bisal aane ke bad heat band kar di
4. Amble ko thanda hone dia fir amble ki gutli nikal ke fanke rakh li
5. Amble ki jo fanke hain unko kisi bare container mein daal ke upper se misri (candy suger) daal di fir jo paani cooker mein bach gaya hai usko bi uper se daal dia.
6. 7-8 hours aise hi rehne dia, fir uske baad bari karaai mein mixture ko karna suru kia, tab tak heat karta raha jab ki chasni honey ki traha gaari na ho gayi. fir heat karna band kar dia.
7. thanda hone par kala namak, kali mirch aur choti elaichi daal di.
Thats it... now whats the result => murraba kafi testy bana hai aur kale rang ka hai
निशा: सुभाष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I am strictly vegetarian so can't eat outside but this site becomes very helpful to cook at home and enjoying healthy life....
I am making murabba first time in these days so at the end i will share my experience.
Thanks once again Nisha Mam
निशा: सुभाष, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
1. can we use MISHRI (sugar candy) instead of sugar?
2. kya ham able ko gonde nai aur ubalne ke baad unki gutli nikal kar murabba bana sakte hain?
निशा: सुभाष,केन्डी के लिये मिश्री डाली जा सकती है. मुरब्बा को इस तरह उबाल कर भी बनाया जा सकता है.
maine murabba banaye try ke liye thode se ........aur bahot achhe bane lekin uski chashni bach gayi aur murabba khatam ho gaya.......kya mai dusra jab aawla murabba banau to is chashani ko bhi add kar sakti hu ?
निशा: ज्योति, जी हां किया जा सकता है, बहुत बहुत धन्यवाद.
I LIKE U SO MUCH
निशा: आरजू, मैं भी आपको बहुत पसन्द करती हूँ, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरजू, चाशनी में थोड़ा पानी उबाल कर मिला दीजिये, चाशनी पतली हो जायेगी.
PHITKARI ka matlab kya hai?
निशा: बन्दना, फिटकिरी को इंगलिश में Alum कहते हैं, किराना स्टोर से आसानी से लिया जा सकता है.
Thank you very much.Appriciate your good work!!!Thumbs up!
निशा: कंचन, बहुत बहुत धन्यवाद.
मैंने आप द्वारा बताये तरीके से आंवला केंडी व आंवला जैम बनाया जो कि बहुत ही अच्छा बना है और सबको बहुत पसंद आया है इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद. भगवान आपको लम्बी उम्र दे.
निशा: रेनू, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवानी, धन्यवाद.
5kg amla murraba ke liye ,5kg sugar me 3kg pani dal kar khub der tak pkaya, uska color to honey jaisa ho gya lekin utni gadi nhi bni. phir bhi amla thik meeta ho gya h dono ko khub dek tak pka liya h lekin 15-20 din bad chasni kharab si hone lagi h
main yeh janna chati hu ki kya amla ko jyada din tak acha rakhne ke liye usme sirka ya acitik acid jaisa kuch dalu kya?
nisha ji smadhan jarur btaye mera murrba karab hone se bachaye please
निशा: आक्रति, आंवला मुरब्बा में प्रजरवेटिव डालने की आवश्यकता नहीं है, मुरब्बा में बाद में आंवलों से जूस बाहर निकल कर चाशनी को पतला कर देता है, और ये खराब होने लगती है, आप मुरब्बा को और पका कर चाशनी को गाढ़ा कर दीजिये, मुरब्बा खराब नहीं होगा.
निशा: निमरा, गर्मी के मोसम में उसका शर्बत बनाकर यूज किया जा सकता है.
hello, maine aapke bataye anusaar amla murabba banaya lakin uski chashni thodi gaadi ho gai hai use kaise theek kare.
निशा: प्रीति, 2 -3 टेबल स्पून बोइल करके मिला दीजिये, चाशनी पतली हो जायेगी.