राजस्थानी दाल ढोकली - Rajasthani Dal Dhokli Recipe

दाल मसालों और आटे से बनी दाल ढोकली अपने आप में पूरा खाना ही है. दाल ढोकली को राजस्थान और गुजरात में अलग अलग तरीके से बनाया जाता है.
Read - Rajasthani Dal Dhokli Recipe - Rajasthani Daal dhokli recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dal Dhokli Recipe
- अरहर दाल - ½ कप (100 ग्राम)
- गेहूं का आटा - ½ कप (75 ग्राम)
- बेसन - 2 टेबल स्पून (20 ग्राम)
- टमाटर - 1 (बारीक कटा हुआ)
- घी - 2-3 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सूखी लाल मिर्च - 1
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- करी पत्ता - 7-8
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अजवायन - ¼ छोटी चम्मच से कम
विधि - How to make Rajasthani Dal Dhokli Recipe
अरहर की दाल को साफ करके धो लीजिये और बनाने के 1/2 - 1 घंटे पहले पानी में भिगो दीजिये. कुकर में दाल और 2 कप पानी डाल दीजिए, 1 छोटी चम्मच नमक डालकर एक सीटी आने तक पकने दीजिये, धीमी गैस पर 2-3 मिनट के लिए और पका लीजिए. गैस बब्द कर दीजिये और कुकर का प्रेशर खतम होने तक दाल को कुकर में ही रहने दीजिये.
प्याले में आटा, बेसन, 1/4 छोटी चममच नमक, 1 छोटी चम्मच घी और अजवायन डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये, और थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर चपाती के आटे जैसा नरम आटा गूंथ कर तैयार कीजिये, इतना आटा लगाने में चौथाई कप पानी लगा है, गूंथे आटे को ढककर 10-15 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाए.

हाथ पर थोडा़ सा घी लगाकर आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये. ढोकली बनाने के लिये आटा तैयार है. आटे से एक गोल लोई बनाकर तैयार कर लीजिए. लोई को सूखे आटे पर लपटे करके चकले पर रखिये और बडी़ सी रोटी बेलकर तैयार कर लीजिए. अब इसे 1-1 इंच की पट्टियों में काट लीजिए और इसे छोटा आकर देते हुए 2-4 भाग करते हुए बीच से काट लीजिए.
ढोकली पकाने के लिए एक बर्तन में 2-3 कप पानी डाल कर उबाल लीजिए. पानी में उबाल आने पर ढोकली को पकने के लिए पानी में डाल दिजिए. ढोकली को तेज आंच पर 10-15 मिनिट के लिए पकने दीजिए और बीच-बीच में चलाते रहें.
दाल के लिए तड़का तैयार करें
पैन में घी डाल कर गरम करिये, गरम घी में जीरा और हींग डाल दीजिए. जीरा तड़कने के बाद इसमें हल्दी पाउडर, करी पत्ता, साबुत लाल मिर्च, कटी हुई हरी मिर्च और धनियां पाउडर डाल कर मसाले को थोडा़ भून लीजिए. इसके बाद कटे हुए टमाटर डाल दिजिये, टमाटर को पकने दीजिए अब इसमें लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कीजिये और मसाले से घी अलग होने तक भून लीजिये.

मसाला भून कर तैयार है. अब कुकर में पकी दाल और पकी ढोकली मिक्स कर दीजिए और मसाले को भी ढोकली के बर्तन में डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और 5 मिनिट के लिए दाल को धीमी आंच पर पकने दीजिए.
दाल ढोकली बनकर तैयार है, इसमें थोडा़ सा हरा धनियां डाल कर मिला लीजिए और तैयार दाल ढोकली को प्याले में निकाल लीजिये. थोडा़ सा हरा धनियां और घी डाल कर सजाइये. गरमा गरम दाल ढोकली को परोसिये और खाइये.
- 3-4 सदस्यों के लिये
- समय - 50 मिनिट
कमेंट (58)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: भानू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Main ye puchhna chahti hu k issme onion bhi use kr sakte hai kya
निशा: पूजा जी, आप अपने स्वादानुसार प्याज का उपयोग कर सकती हैं.
madem plz appe kese banaye jate h bataiye
निशा: प्रियंका जी, अप्पम की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर अप्पम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Thanx mam
Ur dishes very delicious
mam truelly i say ur reciepies are so good and also easy in cooking ..ap aise hi hme sikhate rhe ur well wisher :-)
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam plz dhokli ki sabzi jo gawar faile dal kar banite recipes batiye plz aap jo recipes likhte vo bhout hi simple or easy lagte h maine bhuit shikha h thankyou mam
निशा: मंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya is me ghee ka hi estmal hota hai oil ka nhi..?
Thank u very much apki Dal dhokli recipes it truly so good....
निशा: श्याम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिखा जी हां तेल यूज किया जा सकता है.
निशा: सोनाली जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनी जी, हां अवश्य डाला जा सकता हैं.
I like this
Kal maine ye dish banae thi. Bahut hi teasty bani thi.kam madale or swad bhi la jawab.
Thanks.
निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.