राजस्थानी दाल ढोकली - Rajasthani Dal Dhokli Recipe

दाल मसालों और आटे से बनी दाल ढोकली अपने आप में पूरा खाना ही है. दाल ढोकली को राजस्थान और गुजरात में अलग अलग तरीके से बनाया जाता है.
Read - Rajasthani Dal Dhokli Recipe - Rajasthani Daal dhokli recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dal Dhokli Recipe
- अरहर दाल - ½ कप (100 ग्राम)
- गेहूं का आटा - ½ कप (75 ग्राम)
- बेसन - 2 टेबल स्पून (20 ग्राम)
- टमाटर - 1 (बारीक कटा हुआ)
- घी - 2-3 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सूखी लाल मिर्च - 1
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- करी पत्ता - 7-8
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अजवायन - ¼ छोटी चम्मच से कम
विधि - How to make Rajasthani Dal Dhokli Recipe
अरहर की दाल को साफ करके धो लीजिये और बनाने के 1/2 - 1 घंटे पहले पानी में भिगो दीजिये. कुकर में दाल और 2 कप पानी डाल दीजिए, 1 छोटी चम्मच नमक डालकर एक सीटी आने तक पकने दीजिये, धीमी गैस पर 2-3 मिनट के लिए और पका लीजिए. गैस बब्द कर दीजिये और कुकर का प्रेशर खतम होने तक दाल को कुकर में ही रहने दीजिये.
प्याले में आटा, बेसन, 1/4 छोटी चममच नमक, 1 छोटी चम्मच घी और अजवायन डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये, और थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर चपाती के आटे जैसा नरम आटा गूंथ कर तैयार कीजिये, इतना आटा लगाने में चौथाई कप पानी लगा है, गूंथे आटे को ढककर 10-15 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाए.

हाथ पर थोडा़ सा घी लगाकर आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये. ढोकली बनाने के लिये आटा तैयार है. आटे से एक गोल लोई बनाकर तैयार कर लीजिए. लोई को सूखे आटे पर लपटे करके चकले पर रखिये और बडी़ सी रोटी बेलकर तैयार कर लीजिए. अब इसे 1-1 इंच की पट्टियों में काट लीजिए और इसे छोटा आकर देते हुए 2-4 भाग करते हुए बीच से काट लीजिए.
ढोकली पकाने के लिए एक बर्तन में 2-3 कप पानी डाल कर उबाल लीजिए. पानी में उबाल आने पर ढोकली को पकने के लिए पानी में डाल दिजिए. ढोकली को तेज आंच पर 10-15 मिनिट के लिए पकने दीजिए और बीच-बीच में चलाते रहें.
दाल के लिए तड़का तैयार करें
पैन में घी डाल कर गरम करिये, गरम घी में जीरा और हींग डाल दीजिए. जीरा तड़कने के बाद इसमें हल्दी पाउडर, करी पत्ता, साबुत लाल मिर्च, कटी हुई हरी मिर्च और धनियां पाउडर डाल कर मसाले को थोडा़ भून लीजिए. इसके बाद कटे हुए टमाटर डाल दिजिये, टमाटर को पकने दीजिए अब इसमें लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कीजिये और मसाले से घी अलग होने तक भून लीजिये.

मसाला भून कर तैयार है. अब कुकर में पकी दाल और पकी ढोकली मिक्स कर दीजिए और मसाले को भी ढोकली के बर्तन में डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और 5 मिनिट के लिए दाल को धीमी आंच पर पकने दीजिए.
दाल ढोकली बनकर तैयार है, इसमें थोडा़ सा हरा धनियां डाल कर मिला लीजिए और तैयार दाल ढोकली को प्याले में निकाल लीजिये. थोडा़ सा हरा धनियां और घी डाल कर सजाइये. गरमा गरम दाल ढोकली को परोसिये और खाइये.
- 3-4 सदस्यों के लिये
- समय - 50 मिनिट
कमेंट (58)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: स्वाती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्तिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रांजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
usko pani mai kab tak pakana hai.
mam plz reply
निशा: रिंकु जी, पानी में उबाल आने के बाद ढोकली को डालकर 10 से 15 मिनिट तेज आंच पर पका लीजिए. ढोकली को निकालकर चाकू गढ़ाकर देखिए, अगर चाकू साफ निकल आए, तो ढोकली पककर तैयार है.
निशा: संजय जी, धन्यवाद.
thank you
निशा: मनीषा जी, आप रेसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: राजा जी, धन्यवाद.
निशा: मेघाली जी, इसे तुवर की दाल भी कहते हैं. चने की दाल अलग होती है.
निशा: जितेंद्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ओम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I tried this recipe today for dinner and it came out pretty tasty....it was so fast and easy to cook this recipe. My bengali husband enjoyed and my 9 year old son and toddler daughter loved it. Thanks so much. Please also post some quick, healthy and tasty baby food recipes.
Regards,
Kavita
निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks a lot.
निशा: प्राची जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
your recipes are really tasty and easy
i made them in home
i want to know who much ingredient need to make dal dhikli for 6-7persons
निशा: बुलबुल जी, 1 कप दाल यानि 200 ग्राम दाल ले लीजिये, रेसिपी में ली गई दाल से ये दुगनी दाल है, सारी चीजें दुगनी मात्रा में ले लीजिये.
your recipes are very easy and tasty
निशा: बुलबुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
hha bana hai. Thanks once again
निशा: मनजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अवनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ममता जी, आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर जल्द से बन जाने वाली ढेर सारी रैसिपी देख सकते हैं.
निशा: निशा जी, इसे आप बिना बेसन के भी बना सकते हैं.
निशा: बिलकुल बना सकते हैं.
Aapki recipes lajawab hoti hain. Working women ki sahuliyat ke liye main batana chahungi ki yeh recipe cooker mein kacchi daal chhonkne k baad, boil hoti daal mein, seedhe kacchi dhokli daal kar aur uske baad 2-3 seeti laga kar bhi jaldi banayi ja sakti hai. Saath hi dhokli ka aata masaledar bhi achha lagta hai.
निशा: गुंजन जी, सुझाव के लिए धन्यवाद