मक्के की मफिन्स - Easy Cornmeal Muffins

नर्म मुलायम हल्के मीठे मक्के के मफ्फिन्स बनाने में इतने आसान की कभी भी बनाईये और इन्हें चाय के साथ परोसिये या बच्चे के टिफिन में रखिये. सभी को पसंद आयेंगे.
Read - Easy Cornmeal Muffins recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for buttermilk cornmeal muffins
- मक्के का आटा - 1/2 कप (75 ग्राम)
- मैदा - 1/2 कप (60 ग्राम)
- चीनी पाउडर - 1/2 कप (75 ग्राम)
- बेकिंग पाउडर - 3/4 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - ¼ छोटी चम्मच से आधा
- दही - ½ कप
- मक्खन - 1/4 कप (60 ग्राम)
- वनीला एसेंस - ½ छोटी चम्मच
- टूटी-फ्रूटी - 1/2 कप
विधि - How to make Cornmeal Muffins
एक बडे़ प्याले में मक्के का आटा, मैदा, पाउडर चीनी, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाकर मिक्स कर लीजिए.
अब दूसरे प्याले में दही, मक्खन, वनीला एसेंस डालकर अच्छे से मिक्स करते हुये फैंट लीजिए और इसमें पहले प्याले का मिश्रण डालकर अच्छे से मिलाएं और टूटी-फ्रूटी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
मफिन्स के लिए बैटर तैयार है. मफिन्स मेकर लीजिए इन्हें अंदर से बटर लगाकर चिकना कर लीजिए और सांचों में मिश्रण डालिये और बर्तन को खटखटा कर मिश्रण को प्लेन कर दीजिये

ओवन को 180 डिग्री से.ग्रे. पर प्रिहीट कर लीजिए और मफिन्स ट्रे को ओवन में रखिये और 180 डि. से. पर 10 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 10 मिनिट बाद चैक कीजिये, मफिन्स अच्छे से गोल्डन ब्राउन हो गए हैं मफिन्स बनकर के तैयार हैं
मफिन्स के थोडा़ ठंडा होने के बाद इन्हें ट्रे से निकाल कर प्लेट में रख लीजिए. स्वादिष्ट मक्का के मफिन्स बनकर तैयार हैं. इन्हें आप फ्रिज में रखकर 1 सप्ताह तक, जब मन करे खाएं और इसके स्वाद का मजा लीजिए.
सुझाव
अलग अलग ओवन में मफिन के बेक होने का समय अलग अलग हो सकता है, इसके लिये पहले मफिन्स को 10 मिनिट के लिये सैट कीजिये, और चैक करते हुये मफिन्स को गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.
कमेंट (48)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कमल जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Kitne litre ka h.....ye microwave h ya phir otg
निशा: विद्या जी, बहुत-बहुत धन्यवाद. आप इन्हें बिना ओवन के कुकर या भारी तले के भगोने में भी बना सकते हैं, बिलकुल उसी तरह जिस तरह वेबसाइट पर कुकर में केक और भगोने में नानखताई की रेसिपी दी गई है.
निशा: संतोष जी, धन्यवाद.
निशा: वसंत जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: शुचि जी, बेसन के लड्डू बनकर तैयार हो जायेंगे.
निशा: धन्यवाद, सीमा जी.
निशा: नेहा जी, आपके पास जो माइक्रोवेव है वह सोलो है उसमें कन्वेक्सन मोड नहीं हैं, मफिन बनाने के लिये कन्वेक्सन मोड चाहिये होता होता है, या फिर आप इन्हैं माइक्रोवेव में भी बना सकते हैं.
निशा: अमीशा जी, आप इसे बिना ओवन के कुकर में भी बना सकती है.
निशा: जूही जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: दिलीप जी, धन्यवाद.
निशा: स्टार्क जी मफिन बनाने के लिये ओवन की आवश्यकता होती है. आप चाहें तो इन्हैं कुकर या भारी तले के भगोने में भी बना सकते हैं, बिलकुल उसी तरह जिस तरह वेबसाइट पर कुकर में केक और भगोने में नानखताई की रेसिपी दी गई है.
निशा: पायल जी, आपके ओवन में रैक नहीं हैं, तब आप ट्रे के नीचे कोई भी जाली स्टेन्ड रख सकते हैं.
निशा: पायल जी, कन्वेक्सन मोड पर अल्यूमीनियम और स्टील या किसी भी मेटल के बर्तन यूज कर सकते हैं. रेसिपी में दिये गये समय के हिसाब से इसे बनाया जा सकता है.
mere paas IFB convection microvave h jo kewal 170 tak preheat hota hai.....mai kya karu....plzzzzz help me........................
निशा:निकिथा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्पना जी, मफिन्स को कुकर में भी बनाया जा सकता है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:विशाखा जी हां बनाये जा सकते हैं.
Thi Lekin aap ne reply nai kiya plz reply me again muffins banya (mettle ki muffin tre me) fir bake Karne ke bad nikalte same fir tut Gaye
निशा: परमजीत जी, आप मफिन्स को सही समय तक पकाएं और ठंडा होने के बाद ही इन्हें ट्रे से निकालें.
निशाजी,
आई ऍफ़ बी ओवन में प्री हिट और टेम्प्रेचर कही पर भी दिया नहीं हैं तो हमें क्या करना चाहिए?
hi nishaji
very good recipy.but i want to ask u one thing if i dont want to add sugar then is there any ingredient i have to add in recipy .pls suggest
thanks
Nisha: Sonali ji, sugar is a necessary ingredient in it. if you don`t want add sugar then you can add jaggery.
Nisha ji...apki in recipes se bahut kuch bnana sikha...i like so much this website
निशा: अनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
madam please also tell this recipe without microwave..... Thanks..
निशा: डा. हिमानी जी, मफिन को कुकर में भी बनाया जा सकता है, कुकर में मफिन बनाने के लिये, कुकर में केक की रेसिपी देखी जा सकती है, बिलकुल इसी तरह से कुकर में मफिन बनाये जा सकते हैं.
not faund Toti Fruti item ples defin
Microwave me bnane k liye procedure batayiye plzzz
निशा: गुरुप्रीत जी मैं इन्हैं माइक्रोवेव में बनाने की कोशिश करूंगी.