मक्के की मफिन्स - Easy Cornmeal Muffins

नर्म मुलायम हल्के मीठे मक्के के मफ्फिन्स बनाने में इतने आसान की कभी भी बनाईये और इन्हें चाय के साथ परोसिये या बच्चे के टिफिन में रखिये. सभी को पसंद आयेंगे.
Read - Easy Cornmeal Muffins recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for buttermilk cornmeal muffins
- मक्के का आटा - 1/2 कप (75 ग्राम)
- मैदा - 1/2 कप (60 ग्राम)
- चीनी पाउडर - 1/2 कप (75 ग्राम)
- बेकिंग पाउडर - 3/4 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - ¼ छोटी चम्मच से आधा
- दही - ½ कप
- मक्खन - 1/4 कप (60 ग्राम)
- वनीला एसेंस - ½ छोटी चम्मच
- टूटी-फ्रूटी - 1/2 कप
विधि - How to make Cornmeal Muffins
एक बडे़ प्याले में मक्के का आटा, मैदा, पाउडर चीनी, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाकर मिक्स कर लीजिए.
अब दूसरे प्याले में दही, मक्खन, वनीला एसेंस डालकर अच्छे से मिक्स करते हुये फैंट लीजिए और इसमें पहले प्याले का मिश्रण डालकर अच्छे से मिलाएं और टूटी-फ्रूटी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
मफिन्स के लिए बैटर तैयार है. मफिन्स मेकर लीजिए इन्हें अंदर से बटर लगाकर चिकना कर लीजिए और सांचों में मिश्रण डालिये और बर्तन को खटखटा कर मिश्रण को प्लेन कर दीजिये

ओवन को 180 डिग्री से.ग्रे. पर प्रिहीट कर लीजिए और मफिन्स ट्रे को ओवन में रखिये और 180 डि. से. पर 10 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 10 मिनिट बाद चैक कीजिये, मफिन्स अच्छे से गोल्डन ब्राउन हो गए हैं मफिन्स बनकर के तैयार हैं
मफिन्स के थोडा़ ठंडा होने के बाद इन्हें ट्रे से निकाल कर प्लेट में रख लीजिए. स्वादिष्ट मक्का के मफिन्स बनकर तैयार हैं. इन्हें आप फ्रिज में रखकर 1 सप्ताह तक, जब मन करे खाएं और इसके स्वाद का मजा लीजिए.
सुझाव
अलग अलग ओवन में मफिन के बेक होने का समय अलग अलग हो सकता है, इसके लिये पहले मफिन्स को 10 मिनिट के लिये सैट कीजिये, और चैक करते हुये मफिन्स को गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.
कमेंट (48)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
I have tried many recipes -ras malai,besan barfi,tawa pizza and others.
Thank you very much.My children enjoing your dishes.
how to make it without micro oven??
how r u mam wonderful dishes for wonderful people made by wonderful lady just like u it happens only in India
I also appreciate dishes without onion and garlic for those who do not eat thanks mam for the same
निशा: मीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
You tube mein aap ke instructions bar 2 break hotein hai.Pl Kuch kijiye.
निशा: कीर्ती जी, इन्टरनेट की स्पीड कम होने के कारण एसा हो सकता है.
निशा: प्रिती जी,मफिन ओवन में ही अच्छे बनते हैं, लेकिन वेबसाइट और चैनल पर भारी तले के बर्तन में हमने नानखताई बनाई है, उस तरह से मफिन भी बनाये जा सकते हैं.
Mere paas silicon ke 6 muffin cups hai. Pls bataiye unhe pehle me tray me rakh kar tab low ya high stand me rakhu.ya directly stand me rakhu. Pls advise.
rgds,
निशा: मनी जी, पहले मफिन को ट्रे में लगा लीजिये, और अब बेक करने के लिये ओवन में जाली स्टेन्ड पर रखिये.
निशा: मनीषा जी, माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड है, तब आप इसमें बेकिंग आसानी से कर सकती हैं, बिलकुल इसी तरह जिस तरह रेसिपी में दिया हुआ है.
O
Maine bahut sare baking recipes ke vedio dekhe. Unme se aap ne bake karte waqt niche stand rakha rahe. Please aap batanyenge ki uske pichhe kya wajah ho sakti hai. Kyunke maine convection mode per bahut bar baking karni chahi per. Hamesha asafel rahi hun.
निशा: वर्षा जी, बेकिंग करते समय ओवन में स्टेन्ड का होना आवश्यक है तभी उसे दोंनो ओर से हीट लगती है.
Mere pass onida microwave hai. mai kitne der preheat karu or temperatures kitna rakhu.