उरद चने की दाल (Urad Chane Ki Dal Recipe)

सर्दियों के मौसम में मिस्सी रोटी बहुत अच्छी लगती है और मिस्सी रोटी के साथ उरद चने की दाल (Urad Chane Ki Dal) हो तो और भी बेहतर है तो आईये आज उरद चने की दाल बनाना शूरू करते हैं.
Read : Urad Chane Ki Dal Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for urad Chane ki Dal Recipe
- उरद की दाल - 100 ग्राम (आधा कप)
- चने की दाल - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप)
- घी -1- 2 टेबिल स्पून
- टमाटर - 2-3
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक -1 इंच लम्बा टुकड़ा
- हींग -1-2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- साबुत गरम मसाला - ( 6-7 काली मिर्च, 2 लोंग, 2 बड़ी इलाइची, 1/2 इंच लम्बा दाल चीनी का टुकड़ा, इनको दरदरा कूट लीजिये, इलाइची के छिलके अलग कर दीजिये) या 1/4 छोटी चम्मच गरम मसाला
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक -- स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )
- हरा धनियां - एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Urad Chane Ki Dal Recipe
उरद और चने की दाल को बनाने से पहले 1 घंटे के लिये पानी में भिगो दें. दाल को 2 तरीके से बनाया जा सकता है. 1. कुकर में घी डालें और मसाला भूनें, दाल और पानी डाल कर कुकर बन्द कर दें और दाल पकने दें.
2. दाल, नमक और पानी कुकर में डालकर दाल को पहले उबाल लें और बाद में तड़का तैयार करके सारे मसाले दाल में मिलादें. दोनों तरीके से दाल स्वादिष्ट बनती है.
टमाटर, हरी मिर्च और 1 इंच लम्बा टुकड़ा अदरक का मिक्सी से पीसकर बारीक पेस्ट बना लें.
कुकर में घी डाल कर गरम करें. गरम घी में हींग और जीरा डाल दें. जीरा ब्राउन होने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर , साबुत गरम मसाला को दरदरा कुटा हुआ डालें और लाल मिर्च पाउडर डालें, अब टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को जब तक भूनें तब तक कि मसाले के ऊपर घी न तैरने लगे.
उरद और चने की दाल डाल दें. 2-3 मिनिट चमचे से चलाकर दाल को भूनें. अब ( 1 1/2 - 2 कप ) पानी, नमक और 1 इंच के अदरक के टुकड़े को बारीक काट कर डालें. कुकर बन्द कर दीजिये.
कुकर में एक सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये. 2-3 मिनिट धीमी गैस पर दाल पकायें और गैस बन्द कर दीजिये.
कुकर का प्रेशर खतम होने के बाद कुकर खोलें. उरद चने की दाल बन गई है. दाल में हरा धनियां मिला दें. उरद चने की दाल तैयार है.
दाल को प्याले में निकालें. क्रीम या मक्खन या घी डाल कर सजायें. गरमा गरम दाल मिस्सी रोटी. चपाती या नान के साथ परोसें और खायें.
चार लोगों के लिये.
समय - 25 मिनिट
कमेंट (32)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आलिया जी, लें सकती हैं.
निशा: गुरदीप जी, दाल में 1.1/2 - 2 कप पानी डाल जा सकता है.
निशा: सलमा जी, अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. हां, ज़रूर. आप अपने द्वारा बनाई गई डिश की फोटोज [email protected] पर भेज सकती हैं.
Aaj sasuraal me first time apki recipe se ye daal banai. Everyone loved it.. thanks for your recipes..regards :)
निशा: हर्षिता जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शानू जी, उरद की दाल बहुत जल्द पक जाती है, और चने की दाल देर से पकती है, अगर चने की दाल को आप पहले से 2 घंटे के लिये पानी में भिगो कर रख देंगी और अब आप उरद दाल को धोकर, दोंनो को मिलाकर बनायेंगी, दाल बहुत अच्छी बनेगी.
निशा: ऋषी जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: असद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: काम्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: फरीद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:मोनिका जी, दाल को कुकर में 1 सीटी आने तक उबाले और गैस धीमी करके दाल को 3 -4 मिनिट तक उबाल लें, गैस बन्द करें और कुकर प्रेशर खतम होने तक दाल को कुकर में ही रहने दीजिये.
निशा: प्रमोद जी, आप अगर चाहें तो किसी भी रेसिपी में प्याज का इतेमाल कर सकते हैं.
निशा: मधु जी, छिलके वाली उरद दाल को आदा घंटे पानी में भिगो दीजिये और दाल को मसल कर छिलके निकाल दीजिये, और दाल बना लीजिये, ये और भी ज्यादा स्वादिष्ट दाल बनती है.
निशा: मधु जी, अल्यूमीनियम के बर्तन या नानस्टिक बर्तन में खाना बनाया जा सकता है, लेकिन खाना बनने के बाद उसे तुरन्त स्टील या कांच के बर्तन में निकाल लेना चाहिये. ये जर्मनी स्टील की कढ़ाई है. बाजार में बर्तन की दुकान पर बहुत अच्छी अच्छी स्टील कढ़ाई मिल जाती है.
nisha ji mene jo kuch bhi sikha hai aapki video dekh k he sikha hai last nov me shadi ke baad bhout problems hoti thi cook karne me but ab nhi hoti just becos of u
thanks so much
निशा: ज्योति, इसमें खड़ा गरम मसाला या पिसा हुआ गरम मसाला दोंनो में से एक ही डालना है.
निशा: हरकमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वरोनिका जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
chane ki hoti hai?
निशा: daud,उरद दाल सफेद कलर की दाल और चना दाल पीले कलर की बड़ी मोटी दाल हैं, दोंनो आपको किराना स्टोर से मिल जायेगी.
निशा: मयंक, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जी हां और दाल बहुत स्वादिष्ट बनती है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माधुरी जी आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितु, जी हां बिलकुल आप दाल में प्याज और लहसुन अपनी पसन्द के अनुसार डाल सकती हैं.
Aapki written recipe aur video recipe mein kafi difference hai.
Nupur
निशा: नूपुर हमने लिखते समय दाल डायरेक्ट कुकर में ही बना ली है, लेकिन वीडियो में दाल को पहले उबाला है और बाद में तड़का लगाया है, कोई भी दाल दोनों तरीके से बनाई जा सकती है.
In cold winter season, Urad chane Ki Dal tastes great with Missi Roti. Let's make the Urad Chane Ki Dal today.
For 4 people, Time: 25 minutes
Ingredients for Urad Chane Ki Dal Recipe
White Lentils – 75 gm
Chickpea lentils – 50 gm
Ghee – 1 tablespoon
Tomato – 2 to 3
Green chili – 2 to 3
Ginger – 2 inches long piece
Asafetida – 1 to 2 pinch
Cumin seed – ½ small spoon
Turmeric powder - ¼ small spoon
Coriander seed powder – 1 small spoon
Red chili powder - ¼ small spoon
Garam Masala - ¼ small spoon
Salt - ¾ small spoon (or as per taste)
Coriander – 1 tablespoon (cut finely)
How to make Urad Chane Ki Dal Recipe
Soak the chickpeas and white lentils in water for 2 hours.
Grind tomato, green chili and 1 inch long ginger piece in a grinder to make a fine paste.
Put the ghee in a cooker and heat it. Put asafetida and cumin seed in the hot ghee. After the cumin seed turns brown add turmeric powder, coriander seed powder and red chili powder. Now quickly add the tomato paste. Now fry the masala till the ghee starts floating on the surface.
Add white lentils and chickpea to the masala in the cooker. Cook for 2 to 3 minutes while stirring. Now mix 350 gm water (1 ½ glass), salt and ginger (1 inch long piece, finely cut) in the lentils. Close the cooker.
Lower the flame after one whistle of the cooker. Cook for 2 to 3 minutes and turn off the burner.
Open the cooker after it has released its pressure. Mix garam masala and coriander in the lentils.
Take out the Dal in a bowl and garnish with cream. The delicious Urad Chane Ki Dal is now ready to serve and eat along with missi roti, chapati or naan.