उरद चने की दाल (Urad Chane Ki Dal Recipe)

📅 8 दिसंबर 2007 👁 4 लाख बार देखी गई 💬 32 कमेंट ★ 3.2 (5046)

सर्दियों के मौसम में मिस्सी रोटी बहुत अच्छी लगती है और मिस्सी रोटी के साथ उरद चने की दाल (Urad Chane Ki Dal) हो तो और भी बेहतर है तो आईये आज उरद चने की दाल बनाना शूरू करते हैं.

Read : Urad Chane Ki Dal Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for urad Chane ki Dal Recipe

  • उरद की दाल - 100 ग्राम (आधा कप)
  • चने की दाल - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप)
  • घी -1-  2 टेबिल स्पून
  • टमाटर - 2-3
  • हरी मिर्च - 1-2
  • अदरक -1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • हींग -1-2 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • साबुत गरम मसाला - ( 6-7 काली मिर्च, 2 लोंग, 2 बड़ी इलाइची, 1/2 इंच लम्बा दाल चीनी का टुकड़ा, इनको दरदरा कूट लीजिये, इलाइची के छिलके अलग कर दीजिये) या 1/4 छोटी चम्मच गरम मसाला
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • नमक -- स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )
  • हरा धनियां - एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )

विधि - How to make Urad Chane Ki Dal Recipe

उरद और चने की दाल को बनाने से पहले 1 घंटे के लिये पानी में भिगो दें. दाल को 2 तरीके से बनाया जा सकता है. 1. कुकर में घी डालें और मसाला भूनें, दाल और पानी डाल कर कुकर बन्द कर दें और दाल पकने दें.

2.   दाल, नमक और पानी कुकर में डालकर दाल को पहले उबाल लें और बाद में तड़का तैयार करके सारे मसाले दाल में मिलादें. दोनों तरीके से दाल स्वादिष्ट बनती है.

टमाटर, हरी मिर्च और 1 इंच लम्बा टुकड़ा अदरक का मिक्सी से पीसकर बारीक पेस्ट बना लें.

कुकर में घी डाल कर गरम करें. गरम घी में हींग और जीरा डाल दें. जीरा ब्राउन होने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर , साबुत गरम मसाला को दरदरा कुटा हुआ डालें और लाल मिर्च पाउडर डालें, अब  टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को जब तक भूनें तब तक कि मसाले के ऊपर घी न तैरने लगे.

उरद और चने की दाल डाल दें. 2-3 मिनिट चमचे से चलाकर दाल को भूनें. अब ( 1 1/2 - 2 कप ) पानी, नमक और 1 इंच के अदरक के टुकड़े को बारीक काट कर डालें. कुकर बन्द कर दीजिये.

कुकर में एक सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये. 2-3 मिनिट धीमी गैस पर दाल पकायें और गैस बन्द कर दीजिये.

कुकर का प्रेशर खतम होने के बाद कुकर खोलें. उरद चने की दाल बन गई है. दाल में हरा धनियां मिला दें. उरद चने की दाल तैयार है.

दाल को प्याले में निकालें. क्रीम या मक्खन या घी डाल कर सजायें. गरमा गरम दाल मिस्सी रोटी. चपाती या नान के साथ परोसें और खायें.

चार लोगों के लिये.

समय - 25 मिनिट

Urad Chane Ki Dal Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (5046 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (32)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sharlin kaur
I tried it for 25 min but it took almost 35 min to ready. why so??