पिज्जा बेस - Pizza Base Recipe

तुरत फुरत पिज़्ज़ा बनाने के लिये पिज़्ज़ा बेस पर सॉस, चीज और टॉपिंग्स फैला कर बनाया जासकता है लेकिन ये पिज़्ज़ा बेस कैसे बनायें? आईये आज पिज़्ज़ा बेस बनाते हैं.
Read - Pizza Base Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Pizza Base Ingredients
- मैदा - 2 कप
- सूजी - 2 टेबल स्पून
- तेल - 1 टेबल स्पून
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Pizza Base Indian
मैदा को किसी बर्तन में निकाल लीजिये, इसमें सूजी, नमक, चीनी, तेल और ड्राई इन्सटेन्ट यीस्ट डालकर मिलाइये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये, और गुनगुने पानी की सहायता से चपाती के जैसा नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए.
आटा लगाने के बाद, हाथ पर तेल लगाकर आटे को 5-6 मिनिट तक मसल-मसल कर एकदम चिकना होने तक गूंथिये. आटा पिज्जा बेस बनाने के लिये तैयार है.
अब इस आटे को दो भागों में बांट लीजिए. एक भाग उठाइये, आटे को गोल कीजिये और बिलकुल थोडा़ सा सूखा मैदा बोर्ड पर डालिये और आटे को बोर्ड पर रखकर, बेलन से ½ सेमी. की मोटाई में गोल बेलकर तैयार कर लीजिए.

एक बडा़ सा ढक्कन ले लीजिए उसके किनारों पर सूखा मैदा लगा कर उसे पिज्जा बेस पर रख कर दबाव देते हुए गोल आकार में काट लीजिए. पिज्जा बेस तैयार कर लीजिए, अब फोर्क की मदद से थोडी़-थोडी़ दूरी पर पिज्जा बेस पर छेद कर लीजिए.
अब बेकिंग ट्रे लीजिए, इस पर बटर पेपर रख दीजिए और इसे तेल से चिकना कीजिए. पिज्जा बेस को बटर पेपर पर रख दीजिए, इसी तरह से दूसरा पिज्जा बेस भी तैयार कर लीजिए और उसे भी ट्रे पर रखे बटर पेपर पर रख दीजिए.
तैयार पिज्जा बेस को डेढ से दो घंटे के लिए कपडे़ से ढककर के रख दीजिए ताकि ये फूलकर सैट हो जाएं. इसके बाद इन्हें बेक कीजिए.
ओवन को 200 डिग्री सेंटिग्रेट पर प्रीहीट कर लीजिए. पिज्जा बेस ट्रे को ओवन में रखिये, ओवन को 200 डि. से. पर 5 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये, और पिज्जा बेस को बेक होने दीजिये, 5 मिनिट के बाद पिज्जा को चैक कर लीजिये, अगर पिज्जा बेस अभी पका नहीं हो, तब पिज्जा बेस को ओर 2 मिनिट के लिये बेक करने के लिये रख दिजिये. 7 मिनिट में पिज्जा बेस बनकर तैयार हो जाता है.
पिज्जा बेस को ठंडा होने के बाद फ्रिज में रखकर के एक सप्ताह तक उपयोग किया जा सकता है.
सुझाव:
- इन्सटेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट को आटे में डायरेक्ट डालकर गूंथा जा सकता, लेकिन ड्राई एक्टिव यीस्ट को अलग प्याले में 2-3 टेबल स्पून गुनगुने पानी में डालिये और 1 छोटी चम्मच चीनी डालकर, 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, पानी में बुलबुले आ जायेंगे, इस पानी को आटे में डालकर, आटा इसी प्रकार गूंथ कर तैयार कर लीजिये.
- पिज्जा बेस को बेक होने में अलग-अलग ओवन में अलग-अलग समय लगता है.
कमेंट (59)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आप इसे सूखे कपड़े से ही ढक कर रख दीजिए.
Nisha g mere pass electrolux ka grill microware h.isme combine+ microware ka b option h.ky isme koi cookies ya cake bnaya ja skta h.if yes si how??pls pls pls answer me.aur ye microware mode ky hota h ye b btay.
निशा: पूजा जी, केक को माइक्रोवेव में या ग्रिल प्लस माइक्रोवेव में बनाया जा सकता है, माइक्रोवे में खाना माइक्रोवेव रेज से पकता है, जिस मोड पर माइक्रोवेव रेज से खाना पकता है, उसे माइक्रोवेव मोड कहते हैं.
thanku nisha g mera oven preheet nahi hota h to main pizza base kese banao vesi ovan canvecasan h to pls bataiye main kya karun
निशा: रेखा जी, ओवन को दिये हुये तापमान पर सैट करने के बाद, 5 मिनिट का समय सैट करके उसे खाली ही चलने दीजिये, ओवन प्रीहीट हो जाता है.
namskar nisha g mera pizza base nahi banta h pata nahi kyu nahi fulata h aap bataiye kya karan h
निशा: रेखा जी, अगर आटा अच्छा फूल कर तैयार हुआ है तो पिज्जा बेस अच्छा बनेगा, आटा न फूलने के कारण यीस्ट सही नहीं हो या आटे को अच्छी तरह मसल मसल कर चिकना न किया हो, या उसे अनकूल वातावरण न मिले.
Mam hamare microwave me convection mod nahi micro or grill mod hai isme pizza base ban jaye ga. Plz reply
Thanks
निशा: सत्यम जी हां, ग्रिल मोड पर पिज्जा बेस बनाया जा सकता है.
KYA PIZZA DOUGH KO 3-4 DIN TAK RAKHA JA SAKTA HAI....AGAR HAA TO KYA PIZZA DOUGH KI PUFFING SAME 1ST DAY KI TARHA RAHEGI...
निशा: भारत जी, हां पिज्जा डोह को फ्रिज में 3-4 दिन तक रखकर यूज कर सकते हैं, जिस समय यूज करना हो इसे फ्रिज से 1 घंटे पहले निकाल लीजिये और यूज कीजिये.
i did exactly as u said but the base didnt ferment into double its size. what to do???
निशा: सुनीता जी, यदि आटा फूल कर दुगना हुआ है, तब पिज्जा बेस सोफ्ट फूले हुये बनेंगे, अगर आप उनको उचित तापमान पर बेक करेंगे, प्लीज ट्राई अगेन, थोड़ी सी प्रेक्टिस और मेहनत से चीजें अच्छी बनने लगती हैं.
hello nishaji mujhe janana hai ki agar oven n ho to hum piza base ghar pr bana sakte hai
if yes to kaise tell me nishaji
i waiting for ur reply
निशा:कुंजल जी, पिज्जा को तवा पर बनाने की रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर पिज्जा तवा पर लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
mam,maine pahle bhi puchha tha but apane reply nahin kiya that kya ye vahi hai jo markat me use kiya jata hai mam, plz reply.........................
निशा: करन जी यीस्ट एक तरह की फंजाई है, जो अनकूल वातावरण में तेजी से बढ़ती है, ड्राई यीस्ट किराना स्टोर और बेकिंग का सामन बेचने वालों के पास मिल जाता है.
jaisa ki apne bataya ki tave par bhi pizza base banaya ja sakta he. please aap ye bhi bataie ki pizza base jo ki tawa par bana he use kaise or kitne dino tak pizza banane yogya rakha ja sakta he............pls.
निशा: हनी जी, पिज्जा बेस को फ्रिज में रखकर 3 -4 दिन तक यूज कर सकते हैं.
निशा: नीलम जी, माइक्रोवेव का कन्वेक्सन मोड बिलकुल ओवन की तरह काम करता है, इसमें अलम्यूनियम या कोई भी मैटल यूज कर सकते हैं.
i want to know that what is yeast?
and from where we get it?
and can we make yeast at home?
निशा: लाजवान्ती जी, यीस्ट एक तरह की फंजाई है, जो अनकूल वातावरण में बहुत तेजी से बढ़ती है, इसी कारण आटा फरमेन्ट हो जाता है.यीस्ट को किसी भी किराना स्टोर से लिया जा सकता है. घर में यीस्ट बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर how to make yeast लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: निधि जी, यीस्ट को एक्टिव पहले से होना चाहिये, आटे को इतना मसलना और गूथना है कि वह एकदम चिकना हो जाय, आटे को गरम जगह पर रखना है, अगर अनकूल तापमान न मिले तो आटा राइज नहीं होता. ठंड के मौसम में ये प्रोब्लम आती है.
you are doing a fantastic work and i appreciate it.I m an engineering student . i want to know about the recipe which can cook fast (less time ) like 2 minute maggi.I have less time for cooking . Can u suggest me a list of ur recipe.
i m waiting
thank you
i waiting for ur answer.
Which oven you use for baking. Please suggest
निशा: रुचि जी, मैं अधिकतर बेकिंग अपने माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर करती हूँ.
निशा: लक्ष्मी जी हां पिज्जा टोपिंग पहले ही करके पिज्जा बनाया है.
pls reply kijiyega .. thanks in advance !
निशा: श्रुति जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर ही पिज्जा बेस बनाया जाता है.
निशा: श्वेता जी हां एसा किया जा सकता है.
निशा: श्वेता जी, हां लिया जा सकता है.
Kya hum yeast ki jagah kuch aur use kr skte h??
निशा: शिखा, पिज्जा बेस को बेकिंग सोडा यूज करके बनाया जा सकता है.
निशा: सीमा जी, हां पिज्जा बेस तवा पर बनाया जा सकता है, हमने पिज्जा तवा पर बनाया है, इसी प्रकार पिज्जा बेस भी तवा पर बनाया जा सकता है.