पिज्जा बेस - Pizza Base Recipe

तुरत फुरत पिज़्ज़ा बनाने के लिये पिज़्ज़ा बेस पर सॉस, चीज और टॉपिंग्स फैला कर बनाया जासकता है लेकिन ये पिज़्ज़ा बेस कैसे बनायें? आईये आज पिज़्ज़ा बेस बनाते हैं.
Read - Pizza Base Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Pizza Base Ingredients
- मैदा - 2 कप
- सूजी - 2 टेबल स्पून
- तेल - 1 टेबल स्पून
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Pizza Base Indian
मैदा को किसी बर्तन में निकाल लीजिये, इसमें सूजी, नमक, चीनी, तेल और ड्राई इन्सटेन्ट यीस्ट डालकर मिलाइये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये, और गुनगुने पानी की सहायता से चपाती के जैसा नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए.
आटा लगाने के बाद, हाथ पर तेल लगाकर आटे को 5-6 मिनिट तक मसल-मसल कर एकदम चिकना होने तक गूंथिये. आटा पिज्जा बेस बनाने के लिये तैयार है.
अब इस आटे को दो भागों में बांट लीजिए. एक भाग उठाइये, आटे को गोल कीजिये और बिलकुल थोडा़ सा सूखा मैदा बोर्ड पर डालिये और आटे को बोर्ड पर रखकर, बेलन से ½ सेमी. की मोटाई में गोल बेलकर तैयार कर लीजिए.

एक बडा़ सा ढक्कन ले लीजिए उसके किनारों पर सूखा मैदा लगा कर उसे पिज्जा बेस पर रख कर दबाव देते हुए गोल आकार में काट लीजिए. पिज्जा बेस तैयार कर लीजिए, अब फोर्क की मदद से थोडी़-थोडी़ दूरी पर पिज्जा बेस पर छेद कर लीजिए.
अब बेकिंग ट्रे लीजिए, इस पर बटर पेपर रख दीजिए और इसे तेल से चिकना कीजिए. पिज्जा बेस को बटर पेपर पर रख दीजिए, इसी तरह से दूसरा पिज्जा बेस भी तैयार कर लीजिए और उसे भी ट्रे पर रखे बटर पेपर पर रख दीजिए.
तैयार पिज्जा बेस को डेढ से दो घंटे के लिए कपडे़ से ढककर के रख दीजिए ताकि ये फूलकर सैट हो जाएं. इसके बाद इन्हें बेक कीजिए.
ओवन को 200 डिग्री सेंटिग्रेट पर प्रीहीट कर लीजिए. पिज्जा बेस ट्रे को ओवन में रखिये, ओवन को 200 डि. से. पर 5 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये, और पिज्जा बेस को बेक होने दीजिये, 5 मिनिट के बाद पिज्जा को चैक कर लीजिये, अगर पिज्जा बेस अभी पका नहीं हो, तब पिज्जा बेस को ओर 2 मिनिट के लिये बेक करने के लिये रख दिजिये. 7 मिनिट में पिज्जा बेस बनकर तैयार हो जाता है.
पिज्जा बेस को ठंडा होने के बाद फ्रिज में रखकर के एक सप्ताह तक उपयोग किया जा सकता है.
सुझाव:
- इन्सटेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट को आटे में डायरेक्ट डालकर गूंथा जा सकता, लेकिन ड्राई एक्टिव यीस्ट को अलग प्याले में 2-3 टेबल स्पून गुनगुने पानी में डालिये और 1 छोटी चम्मच चीनी डालकर, 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, पानी में बुलबुले आ जायेंगे, इस पानी को आटे में डालकर, आटा इसी प्रकार गूंथ कर तैयार कर लीजिये.
- पिज्जा बेस को बेक होने में अलग-अलग ओवन में अलग-अलग समय लगता है.
कमेंट (59)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Bana sakte hi to kitna time lagega
निशा: इन्दू जी, पिज्जा को माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर बनाया जाता है, और अगर कन्वेक्शन मोड नहीं ह तो आप इसे तवा या नानस्टिक पैन में भी बना सकती हैं, रेसिपी आप मेरे वेबसाइट और चैनल पर देख सकते हैं.
निशा: सारिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Namastey
Pizza base ko gas tandoor me kaise bana sakte hain please batayen.
निशा: राधिका जी, किसी प्लेट में पिज्जा बेस रखकर गैस तंदूर में रख दीजिये, और धीमी आग पर पिज्जा बेस के बेक होने तक उसे पका लीजिये, पिज्जा बेस बनकर तैयार हो जायेगा.
I have Whirlpool microwave but I have no idea about how preheat to oven... Can you help me....?
निशा: कृ्तिका जी, माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर सैट करके, दिये हुये तापमान पर सैट करें और 4-5 मिनिट के लिये ओन कर दें, ओवन प्रीहीट हो जायेगा.
Can we prepare pizza base on Gas?
Without OTG or Microwave?
निशा: वीरा जी, हां पिज्जा बेस तवा पर बनाया जा सकता है, हमने पिज्जा तवा पर बनाया है, इसी प्रकार पिज्जा बेस भी तवा पर बनाया जा सकता है.
निशा: गरिमा जी, बेक हुये पिज्जा बेस का कलर अलग हो जाता है, आप बनाइये, आप अवश्य ही देख कर पहचान लेंगी कि पिज्जा बेक हो गया है.
निशा: साईं जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद, मुझे खुशी है कि आप कुकिंग में इतना प्रयास कर रही हैं. पिज़्ज़ा के आटे को मसल-मसलकर 5 से 6 मिनिट तक अच्छे से गूंथ कर चिकना करना होता है, इसके बाद पिज्जा बेस को बेलना होता है, और 2 घंटे के लिये रखना होता है, वह फूल जाते हैं, तब उन्हैं बेक करना होता है.
निशा: मुकेश जी, आप इस डोह को यूज कर सकते हैं, फ्रिज में रखकर 2=3 दिन तक यूज कर सकते हैं, लेकिन इसे वन वीक कैसे रखें इसके बारे में जानकारी नहीं है.
निशा: पूनम जी, यीस्ट मतलब खमीर.
निशा: ऋषी जी, आप इसे बांधने के वजाया प्याले में पन्नी या कपड़े से ढक कर रखें तो अच्छा है.
Ya fir lakdi ki tray rakh sakte hai suggest me.
निशा: ऋषी जी, कन्वेक्सन मोड पर किसी भी मैटल के बर्तन स्टील, एल्यूमीनियम या कास्ट आयरन के बर्तन यूज किये जा सकते हैं.
निशा: मोहन जी, धन्यवाद.
निशा: आदित्य जी, इसके लिये वेज मंचूरियन रेसिपी देख सकते हैं, ये वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है.
Please reply...
निशा: रिचा जी, ढो फरमेन्ट होगा तभी पिज्जा बेस अच्छा बन पायेगा, ढो को ओवन में रखें और साथ में एक बर्तन में गरम पानी भर कर रख दें, ढो फरमेन्ट हो जायेगा.
निशा: पूजा जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बेकिंग आसानी से हो जाती है, केक, कुकीज, पिज्जा और बाटी कुछ भी बना सकते हैं.
निशा: पूजा जी, आटा अच्छी तरह फरमेन्ट न हुआ हो या फिर आपने पिज्जा को बहुत ही कम तापमान पर बेक किया हो.
निशा: मिस्बाह जी, यीस्ट खमीर को कहते हैं. आप पिज्जा यीस्ट बिना भी बना सकते हैं.
निशा: निधि जी, 2 कप मैदा 250 ग्राम मैदा को गूथने के समय 1/4 कप होम मेड खमीर यूज कर सकते हैं, लगभग 50-60 खमीर यूज कर सकते हैं.
निशा: नीलम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिखा जी, आप इसे बनाएं आपको अवश्य पसंद आएगा.
निशा: आकांक्षा जी, पिज्जा बेस को समय समय पर चैक भी करते रहें ज्यादा पक जाने पर ऎसा होता है.
Mere pizza base bilkul perfect bane aur pizza bhi
Mere husband k office friends aaye the unko pata bhi ni chala k ye ghar pe banayr hue h
They all were asking from where we have ordered.
Aur fir mili bot sari tarif :)
All credit goes to u
Thanks a lot :)
निशा: निधि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.