पनीर पुलाव - Paneer Pulao Recipe - Cottage Cheese Pulao

बासमती चावल में भुने हुये पनीर के टुकड़े, नर्म मुलायम मटर के दाने और देशी मसालों की महक. पनीर चावल या पनीर पुलाव को आप कभी भी या किसी खास अवसर पर भी बना सकते हैं
Read - Paneer Pulao Recipe - Cottage Cheese Pulao Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Mutter Pulao
- बासमती चावल - 1 कप (200 ग्राम)
- पनीर - 200 ग्राम
- मटर के दाने - ½ कप
- घी - 2-3 बडे़ चम्मच
- हरा धनिया - 2-3 बडे़ चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- अदरक पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच से थोडा़ ज्यादा या स्वादानुसार
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- बड़ी इलायची - 2
- दालचीनी - ½ इंच
- लौंग - 3-4
- काली मिर्च - 8-10
- नींबू - 1
विधि - How to make Cottage Cheese Pulao
चावलों को धोकर, आधे घंटे के लिए भिगोने के लिए रख दीजिए. चावलों को माइक्रोवेव में, कुकर में या एसे ही किसी बर्तन में पका कर तैयार कर लीजिए.
पनीर को ½ इंच के चौकोर टुकड़ों में काट लीजिए. पैन में घी डाल कर गरम कीजिये, घी के हल्का गरम होने पर पनीर के टुकड़े पैन में सिकने के लिये लगा दीजिये और दोनों ओर पलट-पलट कर हल्के ब्राउन होने तक सेक कर निकाल लीजिये. लौंग, काली मिर्च, इलाइची के दानों और दाल चीनी को कूटकर दरदरा कर लीजिये.
पैन में बचे घी में जीरा और कुटा हुआ मसाला डाल दीजिए और हल्का सा भून लीजिए, अब अदरक का पेस्ट डालकर थोड़ा सा भूनिये. मटर के दाने डाल दीजिए, सभी चिजों को 1 मिनिट के लिए चमचे से चलाते हुये भून लीजिए और उसके बाद 1-2 मिनिट के लिए ढककर इसे पका लीजिए.

भुने हुये मटर, मसाले में उबले हुए चावल, तले हुए पनीर के टुकडे़ और नमक डाल कर इसे अच्छे से मिक्स कर दीजिए, नींबू का रस भी डाल दीजिए और फिर से एक बार मिला लीजिए, गैस को बंद कर दीजिए और पुलाव को किसी प्लेट में निकाल लीजिए, हरे धनिये की पत्तियों से गार्निश कर दौजिए पनीर पुलाव बनकर तैयार है.
गरमा गरम पनीर पुलाव को, दही, चटनी या अचार के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव :
- पनीर पुलाव में नींबू का रस डालना पसंद नहीं हो तो मत डालें.
- 2-3 लोंगों के लिये
- समय - 40 मिनिट
कमेंट (49)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
thanks
निशा: मीनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निदा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजू जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: अजिता जी, हां ये पुलाव राइस को पहले उबाल कर ही बनाया जाता है.
निशा: सुदेश जी, आप सही समझे हैं.
निशा: आशुतोष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकिता जी, आप मेरी वेबसाइट और यूटयूब चैनल पर इसकी रैसिपी देख सकती हैं.
निशा: राजेन्द्र जी, चावल को पानी में आधा घंटा भिगो दीजिये. अतिरिक्त पानी चावल से हटा दीजिये, चावल को कुकर में बना रहे हैं तो चावल से दुगना पानी चावल के साथ डालें और 2 छोटे चम्मच तेल या घी डाल दें, 1 सीटी आने तक पकायें, आधा प्रेशर निकाल दीजिये, कुकर का प्रेशर खतम होने तक चावल को कुकर में ही रहने दीजिये, खिले खिले चावल बन कर तैयार हो जायेंगे.
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुदर्शन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तेजेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Please get reply sure.
If any e book available , please email at our email id Sbep2015@gmail. com
निशा: महेन्द्र जी, मेरा सारा काम मेरी वेबसाइट पर और चैनल पर ही हैं मेरी कोई बुक या ई बुक नहीं है.
I want to learn how to cook food
निशा: कमर जी, आप मेरी वेबसाइट ओर यूट्यूब चैनल पर जाकर विभिन्न प्रकार की रैसिपी देख सकते हैं और उसके अनुरूप खाना बनाएं आप अच्छा खाना बनाएंगे.
thanks again and again.
निशा: कुसुम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks nisha ji
निशा: प्रगति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मिनाक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्चना जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: हिना जी, आप इनके बिना भी बना सकती हैं.
You're recipes are nice.this recipe was good too.love it.
निशा: खुशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks...
निशा: लीपिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Paneer pulao mai rice phale pakka layne hai..
Is pulav mai agr dal chini na dale to koi taste mai farak to nhi aayega
I shaw your nishamadhulika.com site its amazing.
There are all recepies in Hindi that help me to make a good veg.food .
I saw your aaloo kachori recipe specially I liked that and also panir pulao....
Thankyou so much .
i wanna ask u its is only vegetarian recipe site.
if i make same non veg recipe so what i do?
exmpl if i make chicken suop so what to do?