वेज पोहा - Vegetable Poha Recipe

हल्की क्रंची मटर, बेबीकॉर्न, और दूसरी सब्जियां और मुलायम पोहे को मिलाकर बनाये हुये तुरत फुरत बनने वाले वेज पोहे का नाश्ता आप सभी को बहुत पसंद आयेंगा.
Read - Vegetable Poha Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Veg Poha
- पोहे (Flattened rice) - 2 कप
- आलू - 1 छीला हुआ, छोटा छोटा कटा हुआ
- हरी मटर के दाने - 1/4 कप
- गाजर - 1/4 कप (बारीक कटी हुई)
- बेबी कॉर्न - 1/4 कप (बारीक कटी हुई)
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नमकीन सेव - 1/2 कप
- तेल - 3-4 टेबल स्पून
- करी पत्ता - 6-7
- नींबू - 1
- हरी मिर्च -1 (बारीक कटी हुई)
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- राई - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Vegetable Poha
पोहा साफ कर लीजिये. पोहे को छलनी में डालिये और इसमें पानी डाल कर इसे धो लीजिए. सारा पानी निकलने के बाद. भ पोहे में ½ छोटी चम्मच नमक और चीनी मिला कर 15 मिनिट के लिये रख दीजिए.
कढा़ई को गैस पर रखें और उसमें तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम होने पर इसमें आलू डाल कर तल लीजिए और प्लेट में निकाल लीजिए. अब गरम तेल में राई के दाने डालिये, राई भूनने पर इसमें करी पत्ता डाल दीजिये, कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटी हुई बेबी कॉर्न, बारीक कटी हुई गाजर और हरी मटर के दाने डालकर 1-2 मिनिट के लिए इन्हें हल्का सा भून लीजिए.

अब इसमें हल्दी पाउडर, नमक और आलू डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए, पोहा भी डाल दीजिए और सारी चिजों को अच्छी तरह मिलने तक पोहे को पका लीजिए. गैस बंद कर दीजिए और नींबू का रस निकाल कर पोहे में मिला दीजिए.
स्वादिष्ट वेजिटेबल पोहा बनकर तैयार है. पोहा को प्लेट में निकाल लीजिये. ऊपर से हरा धनिया और सेव डाल कर सर्व कीजिए.
सुझाव:
आलू उबले हुये भी लिये जा सकते हैं. सब्जियां अपने पसन्द के अनुसार शिमला मिर्च, फूल गोभी जो भी चाहें डाल सकते हैं.
- 2-3 सदस्यों के लिये
- समय 15 मिनिट
कमेंट (39)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: श्रद्धा जी, पोहे में अधिक पानी होने से वह गीला लग सकता है और वह पूरी तरह पानी न सोके तो सूखा लग सकता है या मसाले प्रोपर न हो तो फीका लग सकता है तो किस तरह की कमी है उसे ध्यान में रखते हुये उसे दूर करें, रैसिपी का वीडियो देखें, और उस कमी की ओर ध्यान देते हुये पोहे बनायें आप अवश्य ही अच्छे पोहे बनायेंगे.
aalu milane ke badd pohe main pani milana hai ya nahi
निशा: सोनिया जी, पोहा साफ कर लीजिये. पोहे को छलनी में डालिये और इसमें पानी डाल कर इसे धो लीजिए. सारा पानी निकलने के बाद. पोहे में ½ छोटी चम्मच नमक और चीनी मिला कर 15 मिनिट के लिये रख दीजिए. इसके बाद बना लीजिए. बाद में पानी नहीं डाला जाता है, अगर पोहा सख्त है तो थोड़ा पानी छिड़क कर डाला जा सकता है.
निशा: शिखा जी, आप न डालना चाहें तो न डालें.
निशा: ज्योति जी, प्याज वाला पोहा बनाने के लिए, 1 प्याज बारीक काट लीजिए. तेल गरम होने पर राई तड़का लीजिए और इसके बाद, बारीक कटा प्याज डालकर पारदर्शक होएन तक भून लीजिए. फिर, बाकी मसाले डालकर रेसिपी में दी गई विधि के अनुसार पोहा बना लीजिए.
I m vry thankful to uk
निशा: रोशन जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: इन्दू जी, पोहे को धोकर, पानी तुरन्त निकाल देना होता है, इसके बाद नमक चीनी मिलाकर 15-20 मिनिट तक रखे रहने दें, बीच में एक बार चमच्च से चला कर, उन्हैं खोल दें, बहुत अच्छे खिले खिले पोहा बनकर तैयार होंगे, इसके लिये इसका वीडियो अवश्य देंखे.
निशा: सूफिया जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
kaise ho, mam poha mein peanut dalne se uska taste or bhi accha ho jata hai
aapki sari recipes mujhe bahot acchi lagti hai or easy bhi.
निशा: अमनदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजेश जी, आप मूंगफली दाने डाल सकते हैं, भुने दरदरे कुटे मूंगफली के दाने, राई, हल्दी पाउडर डालने के बाद डालें और हल्का सा भुनें और पोहे डालकर मिला दीजिये या पोहे बनाने के बाद सर्व करते समय पोहे के ऊपर भुने मूंगफली के दाने,बारीक सेव और हरा धनियां डालें.
निशा: आरती जी, हरी मिर्च डाली हुई है और आप अपने स्वादानुसार मिर्च जितनी पसंद करते हैं उतनी डाल सकते हैं.
Thanku so much for ur recipes... Mainee kuch dino se khaana bnana start kiya h wo b sirf apki recipes dekhkr... Ab mera khaana bnane me interest aane lga h.. Me daily new recipes try krti hu sbko bhut psand aati h... Thankuu soo much... God bless uhh...:-)
निशा: हिना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha di Happy rakshabandhan. poha ki racipe bahut achhi h.
निशा: सुचेता जी, आपको भी राखी की बहुत बहुत शुभकामनायें.
Baby corn kya hota h aur ye kaha milta h...plz reply
निशा: सोनू जी, बेबी कार्न छोटे नाजुक भुट्टे होते हैं, ये सब्जी वाले जो नीबू अदरक बेचते हैं उनके पास मिल जाते हैं, बिना इनके जो भी सब्जी आपके पास हो वह डालकर वेजीटेबल पोहा बना सकते हैं.
निशा: रजनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंबारिश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mera poha thanda hone pe bahut tight ho jata h kya kru???
निशा: आरती जी, पोहा ठंडा होने पर एसा ही हो जाता है, अगर आप इसे फिर से गरम कर लेंगी तब ये अच्छा नरम फिर से हो जायेगा.
Kya yea daalna jaruri h...
निशा: राकेश जी, ये बिलकुल छोटा भुट्टा होता है जिसमें दाने नहीं होते, बेबी कार्न डालना बिलकुल आवश्यक नहीं है.पोहा में आप अपने पसन्द की सब्जियां डाल सकते हें.
निशा: अनु जी, पोहा में चीनी डाली जाती है, उसका अलग स्वाद बनता है, लेकिन आप बिना चीनी के बनाइये बिना चीनी के भी ये बहुत अच्छा बनता है.
निशा: वर्षा जी, पोहे प्रोपर भीगे हो कि वह सूखें न हों, तेल थोड़ा से पहले से अधिक ले सकती हैं, और थोड़ा सा नीबू का रस भी मिला दीजिये, जिससे वे नम होने के साथ साथ स्वादिष्ट भी होंगे, अगली बार आप बहुत अच्छे पोहे बनायेंगी.
thank u vry much
निशा: रेनू जी, ये सादा बारीक वाले सेव नमकीन है, पोहे के ऊपर इन्हैं डालकर सर्व करते हैं, बिना सेव डाले आप इन्हैं सर्व कर सकते हैं लेकिन सेव के साथ पोहे ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं.
Thanks a lot.
Kind regards from an indebted fellow
निशा: सुरिन्दर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कंचन जी, प्रिगनेन्ट लेडी तो घर का बना हुआ ताजा खाना हर तरह का खा सकती है, और वेबसाइट पर कितने प्रकार के खाने उपलब्ध है, आपका जो भी मन करें बनायें और खायें, खाना खाते समय थोड़ा ध्यान रखें कि पेट बहुत ज्यादा न भरे, थोड़ा सा कम खायें, खाना अच्छा डायजेस्ट होता है.