वेज पोहा - Vegetable Poha Recipe

हल्की क्रंची मटर, बेबीकॉर्न, और दूसरी सब्जियां और मुलायम पोहे को मिलाकर बनाये हुये तुरत फुरत बनने वाले वेज पोहे का नाश्ता आप सभी को बहुत पसंद आयेंगा.
Read - Vegetable Poha Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Veg Poha
- पोहे (Flattened rice) - 2 कप
- आलू - 1 छीला हुआ, छोटा छोटा कटा हुआ
- हरी मटर के दाने - 1/4 कप
- गाजर - 1/4 कप (बारीक कटी हुई)
- बेबी कॉर्न - 1/4 कप (बारीक कटी हुई)
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नमकीन सेव - 1/2 कप
- तेल - 3-4 टेबल स्पून
- करी पत्ता - 6-7
- नींबू - 1
- हरी मिर्च -1 (बारीक कटी हुई)
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- राई - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Vegetable Poha
पोहा साफ कर लीजिये. पोहे को छलनी में डालिये और इसमें पानी डाल कर इसे धो लीजिए. सारा पानी निकलने के बाद. भ पोहे में ½ छोटी चम्मच नमक और चीनी मिला कर 15 मिनिट के लिये रख दीजिए.
कढा़ई को गैस पर रखें और उसमें तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम होने पर इसमें आलू डाल कर तल लीजिए और प्लेट में निकाल लीजिए. अब गरम तेल में राई के दाने डालिये, राई भूनने पर इसमें करी पत्ता डाल दीजिये, कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटी हुई बेबी कॉर्न, बारीक कटी हुई गाजर और हरी मटर के दाने डालकर 1-2 मिनिट के लिए इन्हें हल्का सा भून लीजिए.

अब इसमें हल्दी पाउडर, नमक और आलू डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए, पोहा भी डाल दीजिए और सारी चिजों को अच्छी तरह मिलने तक पोहे को पका लीजिए. गैस बंद कर दीजिए और नींबू का रस निकाल कर पोहे में मिला दीजिए.
स्वादिष्ट वेजिटेबल पोहा बनकर तैयार है. पोहा को प्लेट में निकाल लीजिये. ऊपर से हरा धनिया और सेव डाल कर सर्व कीजिए.
सुझाव:
आलू उबले हुये भी लिये जा सकते हैं. सब्जियां अपने पसन्द के अनुसार शिमला मिर्च, फूल गोभी जो भी चाहें डाल सकते हैं.
- 2-3 सदस्यों के लिये
- समय 15 मिनिट
कमेंट (39)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कृ्ष्णा जी, आपको भी नव वर्ष की ढेरों शुभकामनायें.
निशा: शेखर जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, आपको भी नव वर्ष की ढेरों शुभकानायें.
निशा: अल्का जी, पोहा में चीनी डालनी ही होती है, इसका स्वाद बहुत अच्छा बनता है.
निशा: सुजाता जी, आलू को तलना बिलकुल भी आवश्यक नहीं है, आप उबले आलू को काट कर डाल सकती हैं.
निशा: अनुराधा जी, पोहा को लगातार चलाती रहें वह नहीं चिपकेगा.