मैथी आलू की सब्जी - Aloo Methi Recipe, Methi Aloo Recipe, Fenugreek Potato Recipe

ठंड के मौसम के शुरू होते ही हरी हरी मैथी बाजार में दिखाई देने लगती है. मैथी आलू बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं, मैथी की सब्जी बन रही हो तब महक दूर तक फैल जाती है और मैथी, हरे पत्ते वाली सब्जियां पौष्टिक भी होती हैं.
आइये हम मैथी आलू की सब्जी (fenugreek Potato Recipe) बनाना शुरू करते हैं.
Read : Aloo Methi Recipe, Methi Aloo Recipe, Fenugreek Potato Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Methi Recipe
- आलू - 4 (मध्यम आकार के) (400 ग्राम)
- मेथी - 1 बंच (250 ग्राम)
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- धनिया पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- नमक - ½ छोटी चम्मच से ज्यादा या स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर - 2-3 पिंच
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच से कम
- सरसों का तेल - 1-2 टेबल स्पून
विधि - How to make Aloo Methi Recipe
मैथी के डंठल तोड़ कर साफ कर लें. पत्तियों को दो या तीन बार साफ पानी से धो कर छलनी में रख लीजिए, ताकि पत्तियों से पानी निकल जाय. मैथी को बारीक काट लीजिये. आलू को छीलकर रख लीजिए.
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और हरी मिर्च डालिये. गैस धीमी कर दीजिए और आलू 1/2 -3/4 इंच के मोटे टुकड़ों में काटकर सीधे मसाले में डालिए. आलू पर मसाले की परत चढ़ने तक इसे मिलाइए. आधा नमक डालकर मिला दीजिये. इसमें 2 चमचा पानी डालकर मिलाइए और ढककर 5 मिनिट तक धीमी आग पर पकने दीजिये.
आलू को खोलकर चलायेंगे, आलू आधे कुक हो गए हैं. इसमें मैथी, बचा हुआ नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर सब्जी को अच्छी तरह चमचे से चलाते हुए मिलाइए. सब्जी में 1 चमचा पानी डालकर सब्जी को 5 मिनिट तक धीमी गैस पर ढककर पकने दीजिये. सब्जी को खोलकर चैक कीजिए और सब्जी को चमचे से चला लीजिए. यदि आलू सख्त हों तो सब्जी को ढककर और धीमी गैस पर 2 मिनिट तक पकायें.
मैथी आलू की सब्जी तैयार है. मैथी आलू की सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये. गरमागरम परांठे या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
- आलू को तुरंत ही काटे. अगर पहले से काटकर रखने हो, तो पानी में डालकर ही रखें, वरना ये काले पड़ जाते हैं.
- सब्जी को बीच-बीच में जरूर चलाते रहें ताकि सब्जी तले पर लगकर जले ना.
Aloo Methi Recipe, Methi Aloo Recipe, Fenugreek Potato Recipe video in Hindi
कमेंट (93)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Your video rendition of the recipe "Methi Sabjee" is very real and it gave me my memories of staying in Delhi and Punjab long time ago. I live in Toronto and I've never ever cooked a meal in my life ! but today I wanted to impress my wife with my cooking following your step by step, methodical, logical way to reality of a classic Methi-Aloo subjee. I'm extremely thankful to you and it appeared watching your video while I actually cooked, I could never be wrong. Just that I added one or two small aloos more and salt may have been little more too! However, for a "first time cook in life" this is good and I'm sure my wife will love my preparation. I look forward to such healthy recipes in future on your blog. Thanks very much, Regards, Srinath
निशा: श्रीनाथ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
.
निशा: गरिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अम्रितम जी, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिद्धी जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
thank u very much
निशा: एश, मूली के पत्ते आलू के साथ बनाये जाते हैं.
Thank You
निशा: पायल, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा. चंचल, आप डालान चाहें तो डाल सकती हैं.
निशा: ज्योति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीना़क्षी, मैथी को बोइल करके उसका पानी निकालने से उसके काफी मिनरल्स निकल जाते हैं और स्वाद भी मेथी का उतना अच्छा नहीं आयेगा, आप इस तरह से मेथी की सब्जी बनाइये, आपको सब्जी पसन्द आयेगी, इसमें हींग और हरी मिर्च का फ्लेवर बहुत अच्छा लगता है.
bataye
निशा: दिनेश जी, हां बना सकते हैं, सूखी मेथी को आधा घंटे के लिये पानी में भिगो लीजिए और सब्जी बना लीजिये.
kya hun aloo methi ki sbzi mein tamatar ka upyog kar skte hain.
निशा: प्रेमा, आलू मेथी की सब्जी में टमाटर डालते तो नहीं हैं, लेकिन आप पसन्द करती हैं तो डाल कर बना सकती हैं.
Methi aaloo ke sabji mein karvi banate hai eske karvahat ko kam karne ka koi sujahv dijiye"
निशा: मुक्तेश, बना लीजिये आलू मेथी बहुत अच्छे बनेंगे.
निशा: गार्गी जी, छोटी सी दुनिया है, कभी तो जरूर मिलेंगे:)