मैथी आलू की सब्जी - Aloo Methi Recipe, Methi Aloo Recipe, Fenugreek Potato Recipe

ठंड के मौसम के शुरू होते ही हरी हरी मैथी बाजार में दिखाई देने लगती है. मैथी आलू बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं, मैथी की सब्जी बन रही हो तब महक दूर तक फैल जाती है और मैथी, हरे पत्ते वाली सब्जियां पौष्टिक भी होती हैं.
आइये हम मैथी आलू की सब्जी (fenugreek Potato Recipe) बनाना शुरू करते हैं.
Read : Aloo Methi Recipe, Methi Aloo Recipe, Fenugreek Potato Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Methi Recipe
- आलू - 4 (मध्यम आकार के) (400 ग्राम)
- मेथी - 1 बंच (250 ग्राम)
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- धनिया पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- नमक - ½ छोटी चम्मच से ज्यादा या स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर - 2-3 पिंच
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच से कम
- सरसों का तेल - 1-2 टेबल स्पून
विधि - How to make Aloo Methi Recipe
मैथी के डंठल तोड़ कर साफ कर लें. पत्तियों को दो या तीन बार साफ पानी से धो कर छलनी में रख लीजिए, ताकि पत्तियों से पानी निकल जाय. मैथी को बारीक काट लीजिये. आलू को छीलकर रख लीजिए.
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और हरी मिर्च डालिये. गैस धीमी कर दीजिए और आलू 1/2 -3/4 इंच के मोटे टुकड़ों में काटकर सीधे मसाले में डालिए. आलू पर मसाले की परत चढ़ने तक इसे मिलाइए. आधा नमक डालकर मिला दीजिये. इसमें 2 चमचा पानी डालकर मिलाइए और ढककर 5 मिनिट तक धीमी आग पर पकने दीजिये.
आलू को खोलकर चलायेंगे, आलू आधे कुक हो गए हैं. इसमें मैथी, बचा हुआ नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर सब्जी को अच्छी तरह चमचे से चलाते हुए मिलाइए. सब्जी में 1 चमचा पानी डालकर सब्जी को 5 मिनिट तक धीमी गैस पर ढककर पकने दीजिये. सब्जी को खोलकर चैक कीजिए और सब्जी को चमचे से चला लीजिए. यदि आलू सख्त हों तो सब्जी को ढककर और धीमी गैस पर 2 मिनिट तक पकायें.
मैथी आलू की सब्जी तैयार है. मैथी आलू की सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये. गरमागरम परांठे या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
- आलू को तुरंत ही काटे. अगर पहले से काटकर रखने हो, तो पानी में डालकर ही रखें, वरना ये काले पड़ जाते हैं.
- सब्जी को बीच-बीच में जरूर चलाते रहें ताकि सब्जी तले पर लगकर जले ना.
Aloo Methi Recipe, Methi Aloo Recipe, Fenugreek Potato Recipe video in Hindi
कमेंट (93)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
thanku mam.
निशा: राजकुमार जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद. ये सब आपकी ही मेहनत का नतीजा है.
निशा: सौरभ जी, धन्यवाद. मुझे खुशी है कि आपको सब्जी पसंद आई.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनिता जी, आप अपने स्वादानुसर बदलाव कर सकते हैं.
Mene ye sbji bhut bar bnai h..but kbhi kbhi methi fry krne k bad thodi kdwi lgti h..pls suggest ki use htane k liye kya krein
निशा: अंजली जी, मेथी का स्वाद हल्का कढ़वा ही होता है, अगर आप इसका कढ़वापन पसन्द नहीं करती तब कटी मेथी में थोड़ा नमक मिलाकर आधा घंटे के लिये रख दीजिये, मेथी का कढ़वा रस निकल जाता है, और अब मेथी को धोकर बना लीजिये लेकिन मेथी का असली स्वाद उसके कढ़वे होने में ही है, सरसों के तेल में बनायें, हींग और हरी मिर्च के स्वाद साथ मेथी बहुत अच्छी लगती है.
निशा: नियति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मिशेल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: परी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमित जी, इस सब्जी में बेसन नहीं डाला जाता है.
निशा: हीना ही, मेथी को काट कर नमक लगाकर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये, उससे कढ़वा जूस निकल कर बाहर जा जाता है, धोकर बनायें, लेकिन मेथी का कढ़वापन भी अच्छा लगता है, उसे सरसो के तेल में बनाये बहुत अच्छी बनती है.
निशा: कोमल जी, आप अपने स्वादानुसार अगर इसमें टमाटर डालना चाहती हैं तो डाल सकती हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद :)
musturd oil hi kyu use karna chaiye
निशा: परी जी, ये सब्जी मस्टर्ड ओइल में बहुत अच्छी बनती है और अगर आप ये ओइल नहीं यूज करते तब कोई भी कुकिंग ओइल ले सकते है.
Nishaji apaki receipe but behtareen hai ! Is ko khakar ghar ke log muzper but khush hai ! Is tarha ki receipe pahali bar khane ko milli hai !
निशा: सेफिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya hum alo ko ubal kr nahi dal saktey kya?
निशा: प्रियंका जी, मेथी आलू की सब्जी, कच्चे आलू के साथ ही बनाते हैं, लेकिन अगर उबाले हुये आलू के साथ आप बनाना चाहती हैं तो बना सकते हैं.
निशा: जोया जी, ये सब्जी बिना टमाटर के ही बहुत अच्छी बनती है, लेकिन आप चाहती हैं तो टमाटर अवश्य डालें, आपके पसन्द की मेथी आलू की सब्जी बनकर तैयार होगी.
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मूमल जी, मैं इसे इसी तरीके से बनाती हूँ, आप दूसरा तरीका किस कारण जानना चाहते हैं.
निशा: इशा जी, मेथी को मूंग की दाल या उरद दाल के साथ में बनाया जा सकता है, या फिर सरसों के साग की तरह थोड़ा आटा डालकर बनाया जा सकता है.
निशा: श्वेता जी हां अवश्य मिलेंगे, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वाति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.