मैथी आलू की सब्जी - Aloo Methi Recipe, Methi Aloo Recipe, Fenugreek Potato Recipe

📅 23 जनवरी 2008 👁 6.4 लाख बार देखी गई 💬 93 कमेंट ★ 3.0 (7195)

ठंड के मौसम के शुरू होते ही हरी हरी मैथी बाजार में दिखाई देने लगती है. मैथी आलू बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं, मैथी की सब्जी बन रही हो तब महक दूर तक फैल जाती है और मैथी, हरे पत्ते वाली सब्जियां पौष्टिक भी होती हैं.

आइये हम मैथी आलू की सब्जी (fenugreek Potato Recipe) बनाना शुरू करते हैं.

Read : Aloo Methi Recipe, Methi Aloo Recipe, Fenugreek Potato Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Methi Recipe

  • आलू - 4 (मध्यम आकार के) (400 ग्राम)
  • मेथी - 1 बंच (250 ग्राम)
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • हींग - 1-2 पिंच
  • धनिया पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • नमक - ½ छोटी चम्मच से ज्यादा या स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - 2-3 पिंच
  • गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच से कम
  • सरसों का तेल - 1-2 टेबल स्पून

विधि - How to make Aloo Methi Recipe

मैथी के डंठल तोड़ कर साफ कर लें. पत्तियों को दो या तीन बार साफ पानी से धो कर छलनी में रख लीजिए, ताकि पत्तियों से पानी निकल जाय. मैथी को बारीक काट लीजिये. आलू को छीलकर रख लीजिए. 

कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और हरी मिर्च डालिये. गैस धीमी कर दीजिए और आलू 1/2 -3/4 इंच के मोटे टुकड़ों में काटकर सीधे मसाले में डालिए. आलू पर मसाले की परत चढ़ने तक इसे मिलाइए.  आधा नमक डालकर मिला दीजिये. इसमें 2 चमचा पानी डालकर मिलाइए और ढककर 5 मिनिट तक धीमी आग पर पकने दीजिये.

आलू को खोलकर चलायेंगे, आलू आधे कुक हो गए हैं. इसमें मैथी, बचा हुआ नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर सब्जी को अच्छी तरह चमचे से चलाते हुए मिलाइए. सब्जी में 1 चमचा पानी डालकर सब्जी को 5 मिनिट तक धीमी गैस पर ढककर पकने दीजिये. सब्जी को खोलकर चैक कीजिए और सब्जी को चमचे से चला लीजिए. यदि आलू सख्त हों तो सब्जी को ढककर और धीमी गैस पर 2 मिनिट तक पकायें.

मैथी आलू की सब्जी तैयार है. मैथी आलू की सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये. गरमागरम परांठे या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव

  • आलू को तुरंत ही काटे. अगर पहले से काटकर रखने हो, तो पानी में डालकर ही रखें, वरना ये काले पड़ जाते हैं. 
  • सब्जी को बीच-बीच में जरूर चलाते रहें ताकि सब्जी तले पर लगकर जले ना. 

Aloo Methi Recipe, Methi Aloo Recipe, Fenugreek Potato Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (7195 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (93)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Neha
Thank you
NishaMadhulika
Neha जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
Lekhram sahu
Nice
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Lekhram sahu
Thank you mam apki easy aur testy recipes k liye
NishaMadhulika
जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Sapana
टिप्पणीmuje khana banana achcha lagata he
NishaMadhulika
Sapana जी, यह तो बहुत ही अच्छी बात है. अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए धन्यवाद.
Kanwal
Very-2 Thanks
NishaMadhulika
Kanwal जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
R/ madam, really great site for all of us who is living alone, far away from their family due responsibilities. i like cooking and your site helps a lot. thanks.
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद
Madhav pandey
मैं जब भी बाहर होता हूँ या अकेले होता हूँ तो आपकी साइट देखकर ही कुछ भी बनाता हूँ सच मे साधारण तरीके से बहुत अच्छा बनाने की विधि आप से मिलती है ।
धन्यवाद निशा मधुलिका
NishaMadhulika
माधव जी, आपके इस सहयोग और प्रोत्साहन भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद
Neha jaimin Dave
Nisha mam...waise mujhe cooking itni khas to nahi pasand. But mai choti si choti sabji aapki site dekh kar hi banati hu..aur vo bohot achi banti hai..thnks a lot mujh jaise cooking ke non lovers ko guide karne k lie.

निशा: नेहा जी, मेरे कार्य को पसंद करने के लिए एवं आपके इन प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
amandeep kaur
Thanks a lot mam for your great recipes.. I can't imagine my cooking without consulting ur recipes.

निशा: अमनदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
panne
kya maithi ke sath soya milakar bana sakate hai

निशा: आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
Himanshu mishra
Nice receipe.

निशा: हिमांशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
priya
Thanks mam btane ke liye muje to ata bhi ni bhot prob Hoti h ise bnanae me........

निशा: प्रिया जी, परेशान न हों रेसिपी को पढें और इसका विडियो भी देखें आप बहुत अच्छे से इसे बना लेंगी.
himanshu mishra
nice recipe

निशा: हिमांशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Twinkle suwalka
Thanks for the recipe

निशा: ट्विंकल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Bheeshma Negi
निशा जी,
इस रेसीपी के लिए शुक्रिया।
मेथी अगर बनने के बाद थोड़ी कड़वी लगे तो क्या किया जा सकता है?

निशा: भीष्म जी, मेथी का स्वाद हल्का कढ़वा ही होता है, अगर आप इसका कढ़वापन पसन्द नहीं करते तब कटी मेथी में थोड़ा नमक मिलाकर आधा घंटे के लिये रख दीजिये, मेथी का कढ़वा रस निकल जाता है, और अब मेथी को धोकर बना लीजिये लेकिन मेथी का असली स्वाद उसके कढ़वे होने में ही है, सरसों के तेल में बनायें, हींग और हरी मिर्च के स्वाद साथ मेथी बहुत अच्छी लगती है.
Ashi
Nisha Ji aap ki sabhi recipes bahut achi lagti hay. May to her cooking se pahlay aap ki recipe ko Zahoor consult karti hoo. Thanks a lot.

निशा: आशी जी, हमारी रेसिपीज़ को इतना पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Manju
pregnancy conceiving keep liye try kr hon to kya methi also kha skte hn,yen grm to nhi?
निशा:मंजू जी, मेरा मानना है कि मेथी आलू खाये जा सकते हैं लेकिन आप डा. से भी इस बारे में पूंछ सकती हैं.
Harshs
How to remove sourness from merhi sabji?

निशा: हर्ष जी, मेथी को काट कर नमक लगाकर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये, उससे कढ़वा जूस निकल कर बाहर जा जाता है, धोकर बनायें, लेकिन मेथी का कढ़वापन भी अच्छा लगता है, उसे सरसो के तेल में बनाये बहुत अच्छी बनती है.
chitra
kadai mai hi bnaye is aloo or ptta methi sabji ko kuker mai ni bna sakte kya ? or is mai tamato ni daal sakte kya ?

निशा: चित्रा जी, इसमें टमाटर डाल सकते हैं. कुकर में भी आलू मेथी बना सकते हैं, लेकिन कड़ाही में बनी आलू मेथी अधिक स्वादिष्ट लगती है.
Shobha singh
Can i add spinach in aloo methi sabji

निशा: शोभा जी, हां, आप इसमें अपने स्वादानुसार पालक भी डाल सकते हैं.
Nitu
I like your recipes always..

निशा: नीतु जी, धन्यवाद.
soni
nisha ji kya methi ki gli sbji bn sakti h agr ha to kese

निशा: सोनी जी, आप मेथी को उड़द या मूंग की दाल के साथ या साग की तरह बना सकती हैं या फिर मेथी आलू में ही टमाटर की प्यूरी मिक्स करके भी बना सकती हैं.
Harshit jha
Thanku madam me methi banauga

निशा: हर्षित जी, आप रेसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.


apurva
Nisha Ji plz mujhe sirke wali mirch ka achar ki recipy janni h ...

निशा: अपूर्व जी, यह रैसिपी हम जल्दी ही बनाने की कोशिश करेंगे.
neha
Kya is recipe me tomato dal skte hai

निशा: नेहा जी, हां आप टमाटर भी डाल सकती हैं.
dinesh chaudhary
nisha ji aapne jo respy btai hai. maine apne ghar pe try ki. bohat achi bani. meri patni ungliya chat chat kr kha rahi thi. main apni patni se bohat prem krta hu. main
apki sabhi respy ab ghar pe try krta hu. bhane se ghar sabhi ke saath tym bhi share ho jata hai. aapka bohat bohat dhanybaad.

निशा: दिनेश जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और आपको ढेर सारी शुभकामनाएं.
Sahil Malik
5 minutes mein kaise gal jaegi methi?

निशा: साहिल जी, मैथी डालने के बाद सब्जी को ढककर पहले 5 मिनिट और फिर 4 मिनिट और पकाया गया है.
Nisha chadda
Kya methi aur shauph ki sabji sath ban Sakti hai
निशा: निशा जी, हरी मेथी के साथ आलू मिलाकर सब्जी बनाते हैं और सूखी दाना मेथी को भिगो कर सब्जी बनाई जाती है उसे आप मेरी वेबसाइट पर देख सकती हैं.
Komal Choudhary
agr alu methi ki svji kdvi rh jaye to use thik kese kre
निशा: कोमल जी, मैथी का स्वाद हल्का कढ़्वा होता है, आप कढ़ाई में और थोड़ा तेल गरम करें, हींग जीरा डालें थोड़ी सी हरी मिर्च डालें, मसाला हल्का सा भुनने के बाद उसमें सब्जी को फिर से फ्राइ करलें, नमक कम हो तो थोड़ा नमक और डाल दें, सब्जी अच्छी हो जायेगी. और अगली बार से कटी मेथी में थोड़ा सा नमक मिलाकर 10-15 मिनिट के लिये रख दे बाद में मेथी को धोकर सब्जी बनायें, मेथी की कढ़वाहट कम हो जायेगी.
gurpreet singh
please this recipe send my mail in hindi

निशा: गुरप्रीत जी, आप हमारी वेबसाइट पर जाकर सभी रैसिपीज़ हिन्दी में पढ़ सकते हैं.