काजू, बादाम कुकीज - Cashew and Almond Nut Cookies

📅 15 दिसंबर 2014 👁 2.1 लाख बार देखी गई 💬 42 कमेंट ★ 3.1 (3566)


काजू, बादाम से बनी खस्ता कुरकुरी कुकीज बच्चों को तो पसंद आती ही है, आपको भी बहुत पसंद आयेगी.

Read - Cashew and Almond Nut Cookies recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kaju Badam Cookies

  • मैदा - 1 कप (120 ग्राम)
  • पाउडर चीनी - ½ कप थोडी़ ज्यादा (100 ग्राम)
  • बादाम पाउडर - ½ कप (50 ग्राम)
  • मक्खन - ½ कप (100 ग्राम पिघला हुआ)
  • काजू - ¼ कप (30 ग्राम)
  • बादाम - 15 साबूत (आधा करते हुये लम्बाई में काट लीजिये)
  • छोटी इलायची - 6 (छीलकर पाउडर बना लें)
  • बेकिंग पाउडर - 3/4 छोटी चम्मच
  • दूध - ¼ कप

विधि - How to make Cashew Nut And Almond Nut Cookies

कुकीज बनाने के लिए एक प्याले में पिघला हुआ मक्खन और चीनी डालकर मिक्स कर लीजिए और इसे फ्लपी होने तक फैंट लीजिए.

एक दूसरे प्याले में मैदा, बेकिंग पाउडर, इलायची पाउडर और बादाम पाउडर डालकर इसे अच्छे से मिला लीजिए. इस सूखे मिश्रण को मक्खन और चीनी के मिश्रण में डाल कर मिला लीजिए और काजू को छोटे-छोटे टुकडों में काट कर इसमें डाल दीजिए.

इस मिश्रण को पूरी के आटे जैसा गूंथ कर तैयार कर लीजिए. बोर्ड पर थोड़ा सा सूखा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, कुकीज का आटा इस सूखे मैदे के ऊपर रखकर गोल आकार में बना दीजिये और हाथ से दबाकर थोड़ा सा बड़ा कर लीजिये, बेलन की सहायता से आधा सेंमी. की मोटाई में शीट बेलकर तैयार कर लीजिये. कुकीज काटने के लिये कुकीज कटर या बोतल का ढक्कन या कोई कटोरी या ग्लास लिया जा सकता है.
कुकीज कटर को बेली गई शीट पर रखिये और दबाइये और कुकीज कट जाती है, सारे कुकीज काट कर तैयार कर लीजिये. जो आटा कुकीज काटने के बाद बचता है उसे भी इकठ्ठा करके गोल कीजिये और बेल कर कुकीज काट लीजिए.


बेकिंग ट्रे लीजिए इसे घी या मक्खन लगाकर चिकना कर लीजिए और तैयार कुकीज को ट्रे में लगाकर रखिये, जितनी कुकीज इस ट्रे में आ जाय उतनी कुकीज बनाकर ट्रे में लगा लीजिये. इस कुकीज के उपर बादाम लगा कर इसे सजा दीजिए

कुकीज को बेक कीजिये
ओवन को 180 डि. से. पर प्री हीट कीजिये. कुकीज से भरी ट्रे को ओवन में रखिये और ओवन को 180 डि. से. पर 10-12 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये, 10 मिनिट बाद ओवन से कुकीज निकालिये और चैक कीजिये, यदि कुकीज गोल्डन ब्राउन नहीं हुई हों तो इन्हें, 2-5 मिनिट तक चैक करते हुये, किनारे गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.

कुकीज के बेक होने पर कुकीज ओवन से निकालिये, ठंडा होने के बाद ट्रे से कुकीज निकाल कर प्लेट में सजाईये और सर्व कीजिए.

कुकीज को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर भी रख सकते हैं और जब भी आपका मन हो कन्टेनर से कुकीज निकालिये और खाइये. इसे महीने भर तक के लिए उपयोग में लाया जा सकता है.

सुझाव

  • कुकीज के लिये बिना नमक का या नमक वाला कोई भी बटर लिया जा सकता हैं.
  • कुकीज को बेक होने के लिए अलग-अलग ओवन में अलग-अलग समय लगता है.

Cashew and Almond Nut Cookies eggless - काजू बादाम कुकीज - Butter Cookies With Cashews & Almonds

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (3566 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (42)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

hardeep kaur sethi
Mam,hum in cookies mai amul butter use kar sakte hai? Plz tell me
निशा: हरदीप जी हां अवश्य कर सकते हैं.
vaishali
mam oven ko preheat kitne time ke liye karna hota hai??tell me
cheena
Hello madam ji... mere pass baking tray nahi hai. Kya thali mei bake kiye ja sakte hai?
निशा: cheena ji, आप कुकीज को थाली में बेक कर सकते हैं.
divya
Nisha ji,mera microwave convection nhi h to kya usme nhi ban skta
निशा: दिव्या जी, कुकीज माइक्रोवेव के कनवेक्सन मोड पर ही बनती है.
deepika
mam please bataiye ki otg me ye biscuits kese banenge? please.
निशा: दीपिका जी, ओटीजी, बिलकुल ओवन ही है, उसमें भी बिस्किट्स को इसी प्रकार बनाना है.
Priti
auntie...cookies banane ke liye hm butter ki jagah ghee use kar sakte h kya?
निशा: प्रीती जी हां अवश्य किया जा सकता है.
Rosy Arora
hi mam kiya hum cookies ko microwave main bake kar sakte hain

निशा: रोजी जी, कुकीज को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बेक कर सकते हैं.
jyoti
mam plz kuch low callory but taste me acchi dishes btaye

निशा: ज्योति, बहुत बहुत धन्यवाद.
Girija
I tried it. Awesome taste.
surabhi
Nishaji meri cookies centre se bahut naram reh gayi,corner se bahut crispy h ,but puri ek jaisi ni bani,golden brown ho gayi thi,fir bhi
निशा: सुरभि जी, कुकीज किनारे से ब्राउन और बीच से हल्के कलर की ही बेक होती हैं, कुकीज खाने में सारी ही क्रन्ची होती है.
Sunaina
hi mam ya cookies hum gas per bana saktai ya nahi plz reply mam
निशा: सुनैना जी, वेबसाइट पर बेसन की नानखताई को हमने गैस पर भारी तले के बर्तन में बनाया है, बिलकुल इसी तरह से ये कुकीज भी गैस पर बनाई जा सकती हैं.
Bk Sonia
Nisha di

Aap plz OTG oven ka bataiye k kon si road chalani hoti h. Oven me uper niche do rod hoti h. Cookies aur cake k liye hame kon si rod jalani hoti h. Plz reply kariyega. Mujhe ye cookies banani h
निशा: सोनियां जी, ओवन की दोनों साइड की रौड ओन करनी होती है, अगर ऊपर केक या कुकीज पूरी तरह बेक हो गये है, और नीचे से नहीं सिके हैं, तब आप ऊपर की रोड बन्द कर सकते हैं, इसी तरह से नीचे से बेक हो गये हैं और ऊपर से नहीं तो नीचे की रौड बन्द की जा सकती है.