काजू, बादाम कुकीज - Cashew and Almond Nut Cookies

काजू, बादाम से बनी खस्ता कुरकुरी कुकीज बच्चों को तो पसंद आती ही है, आपको भी बहुत पसंद आयेगी.
Read - Cashew and Almond Nut Cookies recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kaju Badam Cookies
- मैदा - 1 कप (120 ग्राम)
- पाउडर चीनी - ½ कप थोडी़ ज्यादा (100 ग्राम)
- बादाम पाउडर - ½ कप (50 ग्राम)
- मक्खन - ½ कप (100 ग्राम पिघला हुआ)
- काजू - ¼ कप (30 ग्राम)
- बादाम - 15 साबूत (आधा करते हुये लम्बाई में काट लीजिये)
- छोटी इलायची - 6 (छीलकर पाउडर बना लें)
- बेकिंग पाउडर - 3/4 छोटी चम्मच
- दूध - ¼ कप
विधि - How to make Cashew Nut And Almond Nut Cookies
कुकीज बनाने के लिए एक प्याले में पिघला हुआ मक्खन और चीनी डालकर मिक्स कर लीजिए और इसे फ्लपी होने तक फैंट लीजिए.
एक दूसरे प्याले में मैदा, बेकिंग पाउडर, इलायची पाउडर और बादाम पाउडर डालकर इसे अच्छे से मिला लीजिए. इस सूखे मिश्रण को मक्खन और चीनी के मिश्रण में डाल कर मिला लीजिए और काजू को छोटे-छोटे टुकडों में काट कर इसमें डाल दीजिए.
इस मिश्रण को पूरी के आटे जैसा गूंथ कर तैयार कर लीजिए. बोर्ड पर थोड़ा सा सूखा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, कुकीज का आटा इस सूखे मैदे के ऊपर रखकर गोल आकार में बना दीजिये और हाथ से दबाकर थोड़ा सा बड़ा कर लीजिये, बेलन की सहायता से आधा सेंमी. की मोटाई में शीट बेलकर तैयार कर लीजिये. कुकीज काटने के लिये कुकीज कटर या बोतल का ढक्कन या कोई कटोरी या ग्लास लिया जा सकता है.
कुकीज कटर को बेली गई शीट पर रखिये और दबाइये और कुकीज कट जाती है, सारे कुकीज काट कर तैयार कर लीजिये. जो आटा कुकीज काटने के बाद बचता है उसे भी इकठ्ठा करके गोल कीजिये और बेल कर कुकीज काट लीजिए.

बेकिंग ट्रे लीजिए इसे घी या मक्खन लगाकर चिकना कर लीजिए और तैयार कुकीज को ट्रे में लगाकर रखिये, जितनी कुकीज इस ट्रे में आ जाय उतनी कुकीज बनाकर ट्रे में लगा लीजिये. इस कुकीज के उपर बादाम लगा कर इसे सजा दीजिए
कुकीज को बेक कीजिये
ओवन को 180 डि. से. पर प्री हीट कीजिये. कुकीज से भरी ट्रे को ओवन में रखिये और ओवन को 180 डि. से. पर 10-12 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये, 10 मिनिट बाद ओवन से कुकीज निकालिये और चैक कीजिये, यदि कुकीज गोल्डन ब्राउन नहीं हुई हों तो इन्हें, 2-5 मिनिट तक चैक करते हुये, किनारे गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.
कुकीज के बेक होने पर कुकीज ओवन से निकालिये, ठंडा होने के बाद ट्रे से कुकीज निकाल कर प्लेट में सजाईये और सर्व कीजिए.
कुकीज को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर भी रख सकते हैं और जब भी आपका मन हो कन्टेनर से कुकीज निकालिये और खाइये. इसे महीने भर तक के लिए उपयोग में लाया जा सकता है.
सुझाव
- कुकीज के लिये बिना नमक का या नमक वाला कोई भी बटर लिया जा सकता हैं.
- कुकीज को बेक होने के लिए अलग-अलग ओवन में अलग-अलग समय लगता है.
Cashew and Almond Nut Cookies eggless - काजू बादाम कुकीज - Butter Cookies With Cashews & Almonds
कमेंट (42)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: लक्ष्मी जी, बैटर यदि पतला हो, दूध थोड़ा अधिक हो जाय, बटर कम हो तब कुकीज सख्त बनती हैं. इसलिए दी हुई सावधानियों को ध्यान में रखते हुए इन्हें बनाएं ये बहुत अच्छे नरम बनकर तैयार होंगी.
निशा: दिव्या जी, बटर को ही मक्खन कहते हैं, आप इसे उपयोग कर सकते हैं.
MERI COOKIES TEST ME ACHHI BANTI HAI PER NICHE SE KAALI HO JAATI HAI
THANKS
निशा: कविता जी, कुकीज की ट्रे यदि निचली ओवन रोड के नजदीक हो तो कुकीज नीचे से ज्यादा बेक हो जाती है, ट्रे को ऊपर वाली रैक में रखे या बेकिंग करते समय फैन का यूज करें, ये प्रोब्लम नहीं आयेगी.
निशा: प्रेरणा जी, OTG में स्टील के बर्तन यूज किये जा सकते हैं.
निशा: तजिन्दर जी, आप इसे मल्टीग्रेन से भी बना सकती हैं.
निशा: तजिन्दर जी, आप यह रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
निशा: तजिन्दर जी, कुकीज अकेले बेसन से भी बन जाती है, बेसन की कुकीज या नानखताई मेरे वेवसाइट और चैनल पर उपलब्ध हैं, आप इसे देख सकते हैं और बेसन में चावल का आटा मिलाकर कुकीज बना सकते हैं.
निशा: सौरभ जी मैं कोशिश करूंगी.
निशा: विरेंद्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनु जी, इलैक्ट्रिक तंदूर में यदि तापमान फिक्स किया जा सकता है, तापमान कम - ज्यादा किया जा सकता है, तब आप कुकीज को तंदूर में बना सकते हैं.
Mene jab aapke tarike SE cookies banaye to kuchh bich me JAL gaye, kuchh niche SE brown ho gaye aur upar SE kachhe rahe, kuchh ek hi jagah par JAL Gaye side me nahi pake, pata nahi aisa kyo hua, Mene convection mode par hi pakaya, aisa kyo hua hoga PSE help
निशा: अंशिका जी, ओवन को दिये हुये तापमान पर सैट कीजिये और 4-5 मिनिट के लिये खाली चलने दीजिये.
Kya hum iske liye bati ka oven bhi use kr sakte hai....ya microwave me hi banegi....
निशा: नेहा जी हां इन्हैं बाटी ओवन में बनाया जा सकता है.
निशा: सुनयना जी, आटे से कुकीज बिलकुल इसी तरह बनाई जा सकती हैं.
Maam,
Mere cookies to microwave me rakhe to pigal gaye he aab me kay karu pzzzzzz rpy fasy
Can u tell me how to adjust it in microwave at conventional mode but what degree
Hi mam ,
Mere oven me glass ki trey hai kya mai is trey me direct cookies rakh sakti hun....
Plz reply me....
निशा: स्वाति जी, ग्लास के बर्तन माइक्रोवेव में यूज किये जाते हैं, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर मैटल के बर्तन यूज किये जाते हैं.
cookies me milk dalne see cookies hard kyo ho jati he?
निशा: पारस जी, बैटर यदि पतला हो, दूध थोड़ा अधिक हो जाय, बटर कम हो तब एसा होता है.
chocolate lawa cake kaise banaya jata plz iski recepie bataiye
निशा: निशिता जी, इन्ग्रीडियेन्टस अलग होने के कारण एसा होता है.
aap plz jam cookies bhi shikhayiye na, jaise aapne ye cookies me badam lgaya h , waise cookies ke uper jam lgate h na wo wale.
plzzzzzzzz
shalini
निशा: अश्वनी जी, काजू कतली के लिये रेसिपी वेबसाइट पर और वीडियो भी उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च की जा सकती हैं.
निशा: abcd, जी हां अवश्य चलेगा.
kya ye cookies microwave me bhi banayi ja sakti hain?
agar haan, to temp kitna rakhna chahiye n kitni der k liye bake karni pdengi ye cookies.
aur mere paas baking tray ya tin nhi hai. kya inhe steel ki thaali ya borosil ki microwavable plates me bhi bake kiya ja sakta hai?
please guide kijiye nishaji
निशा: मोनिका जी, इन्हैं माइक्रोवेव करके नहीं बनाया जा सकता है, ये माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर अच्छी बनती हैं.