वेज कोल्हापुरी - Veg Kolhapuri Recipe

📅 11 दिसंबर 2014 👁 4.5 लाख बार देखी गई 💬 50 कमेंट ★ 3.3 (5999)


वेज कोल्हापुरी महाराष्ट्र की खास परम्परागत मिक्स वेज सब्जी है जो बहुत स्पाइसी और तीखे मसाले मिला कर बनाई जाती है. इसे हम रोटी, परांठा, पूरी, नान या कुल्चा किसी के भी साथ परोस सकते हैं.

Read - Veg Kolhapuri Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Kolhapuri

  • गाजर - 1
  • आलू - 1
  • शिमला मिर्च - 1
  • फूल गोभी - 1 कप
  • टमाटर - 3 (150 ग्राम)
  • अदरक - 1 इंच टुकडा़
  • मटर - ¼ कप
  • क्रीम - ½ कप
  • सूखा नारियल - ¼ कप कद्दूकस किया हुआ
  • तेल - सब्जियां तलने और सब्जी बनाने के लिए
  • हरा धनिया - 2-3 बडे़ चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा -½ छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च साबुत - 2
  • तिल - 1 टेबल स्पून
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच

विधि - How to make Veg Kolhapuri recipe ?

सब्जियों को धोकर, छोटा छोटा काट लीजिये. टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोइये और मिक्सी में पीस कर पेस्ट लीजिये.


कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में कटे हुए आलू डालिये और हाई मीडियम आग पर हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, गोभी, गाजर और शिमला मिर्च बारी-बारी से हल्की ब्राउन होने तक तल लीजिए और एक प्याले में निकालते जाइये.

धीमी आंच पर, एक दूसरी कढा़ई में तिल और जीरा डालकर हल्का सा भूनें अब इसमें कद्दूकस हुआ नारियल भी डाल दीजिए और हल्का सा कलर चेंज होने तक भून लीजिए. मसाला भून जाने पर गैस बंद कर दीजिए और मसाले को प्याले में निकाल लीजिए, मसाले के ठंडा होने के बाद इसे पीस लीजिए.
कढा़ई में 2 चम्मच तेल डालकर गरम कीजिए, गरम तेल में हींग, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डाल कर मसाले को हल्का सा भून लीजिए. अब इसमें टमाटर और अदरक का पेस्ट डाल दीजिए. लाल मिर्च पाउडर और साबुत लाल मिर्च भी डाल कर तब तक भूनिये जब तक, मसाला तेल न छोड़ने लगे, मसाला भून जाने पर इसमें तिल, जीरा और नारियल का पाउडर डाल दीजिए. हल्का सा भूनिये, अब क्रीम डाल कर मसाले को लगातार चलाते हुये 2-3 मिनिट और भूनिये.


मसाले से तेल अलग होने पर इसमें मटर के दाने डाल दीजिए व थोडा़ सा 2-3 मिनिट, मटर के नरम होने तक, भून लीजिए. इसमें आधा या पौनकप पानी डाल दीजिए, नमक और गरम मसाला डाल कर मिक्स कर लीजिए.

ग्रेवी में उबाल आने पर तली हुई सब्जियों को इसमें डाल दीजिए और मिक्स करके सब्जी को ढककर 3 मिनिट के लिए पकने दीजिए. 3 मिनिट बाद सब्जी को चैक करें, सब्जी बनकर तैयार है, इसमें हरा धनिया डाल कर मिला दीजिए

सब्जी को प्याले में निकालिये. हरा धनियां सब्जी के ऊपर डाल कर सजाइये. गरमा गरम मिक्स वेज सब्जी को परांठे, नान, चपाती या चावल के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:
अगर आप सब्जी में प्याज और लहसुन डालना चाहते हैं, तब प्याज और लहसुन काट कर गरम तेल में हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिए इसके बाद सारी चीजें दी हुई विधि अनुसार डालते हुए सब्जी बना लीजिए.
ग्रेवी के लिए आप अपनी पसंद के अनुसार काजू का पेस्ट, खरबूजे के बीच का पेस्ट, खसखस का पेस्ट या मावा या जो आपको पसंद हो उसकी ग्रेवी बना सकते हैं.

  • 4 सदस्यों के लिये
  • समय 45 मिनिट

Veg Kolhapuri Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (5999 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (50)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Dhara Desai
Nisha ji...muje cooking me kuch bhi nahi aata tha...but maine first time aapki receipee dekhake try kiya or bahot hi achha bana...cooking me mera confidence level badh gaya...thanks to you and ur website...kyunki its very easy nd simple to understand kyunki receipee k sath video bhi diya hota hai...ab me punjabi ho ya south indian..easily bana sakti hu aapki receipee dekhke..thank u
निशा: धारा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
RITU BAKLIWAL
Nisha ji appki recipe banai sabhi ko bahut pasand aay very good receipe & very easy also
निशा: रितु जी, अगर अस्थमा उस समय चल रहा है तब इसे न लें.
himani
nisha ji plz tell me a vej jaipuri recipe video
निशा: हिमानी जी मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
nisha sunil pange
very good receipe
pintu
very nice your recipe
Amruta
Nisha ji maine aapki ye recipe ghar mai banai aur bahut hi aachi bani thi so thank u plz aur aachi aachi recipe share kare
निशा: अम्रुता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
naina vyas
thanks Nishaji
pragya
apki side bahut achhi h aur banane ke tarika bhi asani se samjh aa jata h
shubham rai
Nisha ji agr hme kisi sabji k grevy ko hotel k sabji k tarh sweet and spicy krna hai toh usk liye kya karna hoga..plz jaldi jbwab bhejiyega
निशा: शुभम जी, सब्जी की ग्रेवी में थोड़ी लाल मिर्च पाउडर और थोड़ी सी चीनी डालने पर वह स्पाइसी और मीठी स्वाद की बन जायेगी.
sneha akude
so easy receipy i have read and try so nice test
jyoti g
hello nisha ji gelatin kya hai?....
is ki recipes bataye..
sushil
MaDam ji kya ham appki recipes ka vidos daunlod nhi kar skte kyo ki onlin me deek se nhi chal pta hai soo plz ye kha se daunlod hoga ........
seema
I hv tried most of yr recipes
too good
निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pooja gupta
bahut Achchha h
heena kundwani
thank you so much madam sabji bht aachi bani thi aur sabko pasand aayi....
निशा: हीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nima
mam isme bince bhi dalte sakte ho kyaaa??
निशा: नीमा जी हां बीन्स भी डाली जा सकती हैं.
deepti
Apki di hui recipe mne 1st tim try ki h or meri sbji bhut hi tsty bni h........thnks for this....
निशा: दीप्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sonam
Nisha mam kya hme isme cream dalna jaroori hai?
निशा: सोनम जी, क्रीम के बिना भी सब्जी बनाई जा सकती है, लेकिन क्रीम से सब्जी में अच्छा स्वाद आता है.