वेज कोल्हापुरी - Veg Kolhapuri Recipe

वेज कोल्हापुरी महाराष्ट्र की खास परम्परागत मिक्स वेज सब्जी है जो बहुत स्पाइसी और तीखे मसाले मिला कर बनाई जाती है. इसे हम रोटी, परांठा, पूरी, नान या कुल्चा किसी के भी साथ परोस सकते हैं.
Read - Veg Kolhapuri Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Kolhapuri
- गाजर - 1
- आलू - 1
- शिमला मिर्च - 1
- फूल गोभी - 1 कप
- टमाटर - 3 (150 ग्राम)
- अदरक - 1 इंच टुकडा़
- मटर - ¼ कप
- क्रीम - ½ कप
- सूखा नारियल - ¼ कप कद्दूकस किया हुआ
- तेल - सब्जियां तलने और सब्जी बनाने के लिए
- हरा धनिया - 2-3 बडे़ चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- जीरा -½ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च साबुत - 2
- तिल - 1 टेबल स्पून
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
विधि - How to make Veg Kolhapuri recipe ?
सब्जियों को धोकर, छोटा छोटा काट लीजिये. टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोइये और मिक्सी में पीस कर पेस्ट लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में कटे हुए आलू डालिये और हाई मीडियम आग पर हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, गोभी, गाजर और शिमला मिर्च बारी-बारी से हल्की ब्राउन होने तक तल लीजिए और एक प्याले में निकालते जाइये.
धीमी आंच पर, एक दूसरी कढा़ई में तिल और जीरा डालकर हल्का सा भूनें अब इसमें कद्दूकस हुआ नारियल भी डाल दीजिए और हल्का सा कलर चेंज होने तक भून लीजिए. मसाला भून जाने पर गैस बंद कर दीजिए और मसाले को प्याले में निकाल लीजिए, मसाले के ठंडा होने के बाद इसे पीस लीजिए.
कढा़ई में 2 चम्मच तेल डालकर गरम कीजिए, गरम तेल में हींग, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डाल कर मसाले को हल्का सा भून लीजिए. अब इसमें टमाटर और अदरक का पेस्ट डाल दीजिए. लाल मिर्च पाउडर और साबुत लाल मिर्च भी डाल कर तब तक भूनिये जब तक, मसाला तेल न छोड़ने लगे, मसाला भून जाने पर इसमें तिल, जीरा और नारियल का पाउडर डाल दीजिए. हल्का सा भूनिये, अब क्रीम डाल कर मसाले को लगातार चलाते हुये 2-3 मिनिट और भूनिये.

मसाले से तेल अलग होने पर इसमें मटर के दाने डाल दीजिए व थोडा़ सा 2-3 मिनिट, मटर के नरम होने तक, भून लीजिए. इसमें आधा या पौनकप पानी डाल दीजिए, नमक और गरम मसाला डाल कर मिक्स कर लीजिए.
ग्रेवी में उबाल आने पर तली हुई सब्जियों को इसमें डाल दीजिए और मिक्स करके सब्जी को ढककर 3 मिनिट के लिए पकने दीजिए. 3 मिनिट बाद सब्जी को चैक करें, सब्जी बनकर तैयार है, इसमें हरा धनिया डाल कर मिला दीजिए
सब्जी को प्याले में निकालिये. हरा धनियां सब्जी के ऊपर डाल कर सजाइये. गरमा गरम मिक्स वेज सब्जी को परांठे, नान, चपाती या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
अगर आप सब्जी में प्याज और लहसुन डालना चाहते हैं, तब प्याज और लहसुन काट कर गरम तेल में हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिए इसके बाद सारी चीजें दी हुई विधि अनुसार डालते हुए सब्जी बना लीजिए.
ग्रेवी के लिए आप अपनी पसंद के अनुसार काजू का पेस्ट, खरबूजे के बीच का पेस्ट, खसखस का पेस्ट या मावा या जो आपको पसंद हो उसकी ग्रेवी बना सकते हैं.
- 4 सदस्यों के लिये
- समय 45 मिनिट
कमेंट (50)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सोनिया जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद. मै आपका कमेन्ट पढ़कर भावविभोर हो गई हूं.
निशा: सुमेधा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. आप अपने स्वादानुसार रेसिपी में बदलाव कर सकते हैं.
निशा: धर्मेन्द्र जी, यह महाराष्ट्र की रेसिपी है और इसमें कोकोनट का यूज किया जाता है आप चाहें तो बिना कोकोनट के भी ये सब्जी बना सकते हैं.
निशा: शुभम जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीना जी, ये सब्जी 4-5 सदस्यों के लिये है, आप सारी चीजें इससे 5 गुनी करके ले लिये, 25 लोंगों के लिये सब्जी बन जायेगी.
निशा: तौफ़ीक जी, धन्यवाद.
निशा: सुनील जी, आपको भी मेरा धन्यवाद.
निशा: सुनील जी, यह खाने में इस्तेमाल की जाने वाला साधारणं क्रीम है. आपको क्रीम के नाम से ही किसी भी डेयरी पर मिल जाएगी. विभिन्न ब्रान्ड्स की क्रीम भी सुपर मार्केट में उपलब्ध है.
निशा: सुनील जी, बिलकुल डाल सकते हैं.
Mne ye recipe 2 trah se try ki onion n garlic k sth n without onions n garlic n bht hi tasty bni... Thank u so much mam hme new new recipe sikhane k liye thank u mam....
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
& testi
निशा: सुनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; जिगना जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
me apki bahot si recepies dekh kar sikhti or me bahot kuch sikh gay apki recepies bahot simple or easy bhi hoti kya ham veg kolhapuri me cream ki jagah dahi dal sakte he.
thanks
निशा: पूजा जी, आप क्रीम के बिना भी इसे बना सकते हैं.
can you tell me veg paneer sizzler with recipe
because i like so much sizzler
निशा: हरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका जी, आप अपने स्वादानुसार इसमें बदलाव कर सकते हैं
निशा: मै जल्द ही इस रैसिपी को बनाने की कोशिश करूंगी,
निशा: मोहित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Namste Nishaji maine aaj veg kolhapuri banayee aur sabko uska tast bohot bhaya bohot hi acchi bani.
mera swaal yeh hai ager veg kolhapuri mai pyaz ,lahsun aur kaju/khuskhus/kharbuj paste dalna hai toh kya qty lena padega? mai is tarike se bhi try karna chahti hoo plz aap qty bataye.
निशा: रितू जी, इतनी सब्जी में 4-5 लहसन की कली, एक प्याज बारीक काटकर ले लीजिये और काजू 1/4 कप 30-40 ग्राम या खरबूजे के बीज 1/4 कप या 30-40 ग्राम या खसखस भी इतनी लेकर पानी में भिगायें और बारीक पीस कर पेस्ट बनाकर यूज करें.
Nishaji. Apaki sabhi rrecipes bhut hi asan trike se bn jati hai..Ye bhi mene bnayi or sbko ghar me bahut pasand ayi..thanks.mam..
निशा: स्वीटी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Cream matalb konsi cream Jo sabji mai dalani hai
Nishaji maine abhi tiffin service shuru ki hai pure veg to kya aap mujhe suggest kar sakate hai menu kya hona chahiye
निशा: सुनीता जी, वेबसाइट पर अनेक प्रकार की वेजीटेरियन डिश है, आप इन्हैं देखें और मीनू बनायें, धन्यवाद.