स्वीट कॉर्न खीर - Sweet Corn Kheer Recipe - Bhutte ki Kheer

📅 9 दिसंबर 2014 👁 2.2 लाख बार देखी गई 💬 10 कमेंट ★ 4.2 (3591)


ताजा स्वीट कार्न के भुट्टे को कद्दूकस करके बनाई गई मलाईदार स्वीट कॉर्न खीर का खास स्वाद परिवार के सभी लोगों को पसंद आता है.  कुनकुनी सर्दियों में खाने के बाद जब भी मीठे की इच्छा करे, स्वीट कार्न खीर परोसिये.

Read - Sweet Corn Kheer Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet Corn Kheer

  • स्वीट कॉर्न भुट्टे - 2
  • फूल क्रीम दूध - 500 मिली.
  • चीनी - ¼ कप (65-70 ग्राम)
  • घी - 1 टेबल स्पून
  • काजू - 10-12
  • बादाम - 10-12
  • किशमिश - 1 टेबल स्पून
  • इलायची - 4
  • केसर - 15-20 धागे (यदि आप चाहें)

विधि - How to make Sweet Corn Kheer

स्वीट कॉर्न भुट्टे अच्छे से धोकर इसे कद्दूकस करके उससे सारा पल्प (क्रीम) निकाल लीजिये.
पैन में घी डाल कर, इसे मेल्ट होने दीजिये, स्वीट कॉर्न का पल्प (क्रीम) डाल कर धीमी और मिडियम आंच पर लगातार चलाते हुए भून लीजिए. पल्प (क्रीम) का कलर चेंज होने पर और घी छोड़ने पर पैन को गैस पर से उतार लीजिए.

अब दूध को उबालने के लिए गैस पर रख दीजिए. काजू और बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए, इलायची को छीलकर पाउडर बना लीजिए. केसर में 1 टेबल स्पून दूध मिला कर रख दीजिए.
दूध में उबाल आने पर गैस धीमा कर दीजिए और दूध में भूना स्वीट कॉर्न का पल्प (क्रीम) डाल कर अच्छे से मिक्स कीजिए, दूध को हर 2-3 मिनिट में, थोड़ी थोड़ी देर में  चमचे से नीचे तले तक ले जाते हुये चलाते हुये, पकाइये,  दूध कढ़ाई के तले में लगे नहीं.


खीर में कटे हुये काजू-बादाम, किशमिश और केसर का दूध भी डाल दीजिए और थोड़ी-थोड़ी देर में इसे चलाते रहें. खीर लगभग 12 - 14 मिनिट तक धीमी आंच पर पक कर, गाढ़ी होकर तैयार हो जाती है. खीर में चीनी और इलायची पाउडर डाल दीजिए और 1-2 मिनिट तक पकाइये. खीर बन कर तैयार है, गैस बन्द कर दीजिये खीर को प्याले में निकाल लीजिये और बारीक कटे काजू और बादाम से सजाइये.

सुझाव
स्वीट कॉर्न खीर को आप छोटे बच्चों के लिये बना रहें तब आप इसमें मेवे नहीं डालें. स्वीट कॉर्न खीर बच्चों के लिए एक बहुत अच्छा पौष्टिक आहार है., बेबी को इसका स्वाद बहुत पसन्द आयेगा.

Sweet Corn Kheer Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (3591 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (10)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

prakash
Pakoda banane ke liye besan ki jagah rosted chana use kar shakte hai
Manoj

Dear Ma'am,


 


 


Please tell me how to prepare sweet corn pulp?


Regards,


Manoj

pinky bhaghel
koi bhi dish agar thodi si baith jae to us jaale hue taste ko kaise dur kiya jae.plz tell
निशा: पिंकी जी, तले में अगर कुछ जल जाता है तो ऊपर से उस चीज को निकाल कर अलग बर्तन में पका लीजिये,जले का कोई स्वाद नहीं आयेगा. उसे मिलाइये बिलकुल मत, अगर उसे आप मिला देंगे तब उसके स्वाद को हटा नहीं सकते हैं.
Ashok Dixit
bohaut badiya
uma
Jab maine bhuna hua pulp milaya to doodh phat gaya :(
S.K.Rajpal
I prepared Gooseberry Murabba, candy & jam in this month with the help of your recipe, And all are really very tasty. I would like to thanks to you.
Now I will try to make Carrot's murabba and I will share my experience in this regard also shortly.
निशा: राजपाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
amit
bohaut badiya
Neha Sharma
Methi ki sabji with besan
neha sharma
is this normal bhutta or any other variety,kya delhi/ncr mai december ke mongth mai corn market mai milta hai
vijay sah
agar kesar na mileto
निशा: विजय जी केसर डालना आवश्यक नहीं है.