राजस्थानी मसाला बाटी - Masala Baati recipe

📅 4 दिसंबर 2014 👁 3.3 लाख बार देखी गई 💬 19 कमेंट ★ 4.5 (3751)


बाटी कई तरह से बनाई जाती है. जैसे बाटी को उबाल कर बनाई हुई बाफला बाटी, मसाले और स्टफिंग भरी हुई भरवां बाटी या फ्राइड बाटी वगैरह.  आज हम मिक्स आटे में दरदरे  कुटे मसाले डालकर बनाई गई राजस्थानी मसाला बाटी बना रहे है. 

Read -  Masala Baati recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masala Baati recipe

  • गेहूं का आटा - 2 कप (300 ग्राम)
  • सूजी - ½  कप (90 ग्राम)
  • बेसन - ½ कप (50 ग्राम) गूंथने के लिए
  • देसी घी - ⅓  कप (80 ग्राम) आटा में डालकर गूंथने के लिये
  • देसी घी - ½  कप (100 ग्राम) तैयार बाटी को डुबाने के लिये
  • काली मिर्च - ¾  छोटी चम्मच
  • बडी़ इलायची - 1
  • साबुत धनिया - 1 छोटी चम्मच
  • सौंफ - 1 छोटी चम्मच
  • जीरा - ½  छोटी चम्मच
  • अजवायन - ½  छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - ¼  छोटी चम्मच से कम
  • हींग - 1 पिंच
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼  छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Rajasthani Masala Bati ?

मिक्सर में साबुत मसाले - धनिया, सौंफ, जीरा, बडी़ इलायची के दाने, काली मिर्च और नमक को डालकर दरदरा पीस कर तैयार कर लीजिए.

प्याले में आटा, सूजी, बेसन, दरदरे मसाले, अजवायन, लाल मिर्च पाउडर, हींग और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लीजिये, और घी डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये, अब थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर परांठे के आटे जैसा नरम आटा गूंथ कर तैयार कीजिये, इतना आटा लगाने में एक कप से थोड़ा सा कम पानी लगा है, गूंथे आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.

आटा सैट हो गया है, हाथ पर थोडा़ सा घी लगाकर आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये. बाटी बनाने के लिये आटा तैयार है. आटे से लोइयां तोड़कर तैयार कीजिये, चपाती बनाने के लिये जितनी लोई तोड़ते हैं उतनी बड़ी लोई तोड़ लीजिये. इतने आटे में लगभग 15 -16 लोइयां बना लीजिये.

बेकिंग ट्रे लीजिए इसे घी लगाकर चिकना कर लीजिए.  एक लोई हाथ में उठाकर गोल आकार दीजिये, गोल बाटी को बेकिंग ट्रे में लगाइये, इसी तरह एक-एक करके सारी लोइयों से गोले बनाकर, तैयार करके, थोडी़-थोड़ी दूरी पर लगा दीजिये.

बाटी बेक कीजिये
ओवन को 220 डि.से. पर प्रीहीट कर लीजिये. बाटी की ट्रे को ओवन की मिडिल रैक पर रखिये और ओवन को 220 डि. से. पर 10 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 10 मिनिट बाद बाटी को ओवन से बाहर निकालिये और चैक कीजिये, बाटी थोड़ी हल्की ब्राउन है, बाटी को 200 डि.से. पर 5 मिनिट के लिये ओवन में रखकर निकाल कर चैक कीजिये, बाटी अभी भी हल्की ब्राउन है, बाटियों को 5 मिनिट और बेक कीजिये, बाटी अच्छी गोल्डन ब्राउन हो गई हैं, बाटी को बेक होने में 20 मिनिट लग गये हैं.  बाटी बनकर तैयार हैं.

गरम गरम बाटी को एक-एक करके घी में डिप करके निकाल कर रख लीजिये, बाटी सर्व करने के लिये तैयार हैं. राजस्थानी मसाला बाटी को पंचरतन दाल या अरहर की दाल या हरे धनिए की चटनी और अचार के साथ परोसिये.

सुझाव -
अलग-अलग ओवन में बाटी पकने में समय का अन्तर आता है, इसलिये पहले बाटी को 10 मिनिट बाद चैक कीजिये इसके बाद बाटी को गोल्डन ब्राउन सिकने तक चैक करते हुये, समय देकर पकाइये.

  • 4 सदस्यों के लिये
  • समय - 45 मिनिट

Rajasthani Masala Baati recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.5 / 5 (3751 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (19)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Saroj
आपकी सभी रेसिपी अच्छी लगती हैं उसके लिए धन्यवाद
NishaMadhulika
Saroj यू आर मोस्ट वेलकम
PATHAN
KIYA AAPKE MATHI PTA LAGTA H
mahima vishwakarma
Nisha ji a like your receipes very much

निशा: महिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Manjeet
R/Mam 220 temp. is how much. Is it Full High, Mediumhigh, Medium, Low, Defrost. Because in my oven no digital watch it have only a regulator. Kindly guide me. Thanks
sonia sharma
I like ur every recipe

निशा: सोनिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Bela
नमस्कार निशाजी....क्या बाटी एक दिन पहले बना कर रख सकते हैं?
निशा: बेला जी, बाटी एक दिन बाद खायी जा सकती है, जिस दिन बनाई है उस दिन भी खायें और दूसरे दिन भी खायें.
Shivani Sharma
mam kya masala baati ko aur alag tarike se bana sakte hai kya

निशा: बाटी कई तरह से बनाई जाती है. जैसे बाटी को उबाल कर बनाई हुई बाफला बाटी, मसाले और स्टफिंग भरी हुई भरवां बाटी या फ्राइड बाटी इत्यादि.
sucheta paul

awan ke bina koi receipe benani ho to kaise...? cake ho ya koi bhi receipe jo ki awan me na benaker simply cook kere....  kaise..?


 


 


 

suresh kumar
mam mera birthday h 20 person ke liye achha sa vyanjan bnana h kya bnana chahiye
manju
hello mam
mteere bete ka birthday octomber me aata h so plz muje batiye ki me 10 member ke khane me kya bano ek sweet or sabzi batiya
निशा: मंजू जी, मिठाई में गुलाबजामुन सभी बहुत पसन्द करते है, या फिर अपनी पसन्द का हलवा, गाजर या लौकी का या कोई और. सब्जी बच्चों की पसन्द भिन्डी या पनीर की सब्जी, और जो भी आप चाहें वह बना सकती हैं.
manju
Good evening mam
Mam aap muje bharwa bati bataiye plz
निशा: मंजू जी, वेबसाइट और चैनल पर भरवां बाटी पहले से ही उपलब्ध है, सर्च बटन पर भरवां बाटी लिखकर रेसिपी सर्च की जा सकती है.
mariya
nisha ji thankyou very much aap ki wajaha se mene kai cheese banana sikha hai.
princi
Nisha ji rajasthani masala bati normal gas flame pe bana sakte hai?? Agar ha to kaise plzzz reply me fast...
dipika
Nisha ji mei apki recipe k bahot baxi fan hu...plz agar app ghaziabad taraf koi classes karati ho to mei bhi join karna chahungi...
pooja
Nishaji .....kya cooker mai baati bnai ja skti h....
shab
Nisha ji i like bati but mai jshan rshti honwahN nahi milti aur over wsgairah bhi ni hai mere oaas to kya mai bati gas flame msi bna sakti hon
निशा: शाब जी, आपका सवाल हमें नहीं समझ आ रहा है.
Nisha Ukey
Agr oven na ho to bati lo kese pakaya jaye

निशा: निशा जी, बाटी को तंदूर में या बाटी ओवन में या फिर उपले जला कर उसमें पकाया जाता है. फ्राइड बाटी को तल कर बनाया जाता है.
Priti
Kya humlog is rajasthani bati ko bafla bati ki tarah bana sakte h...means ingredients iss bati ki but method bafla bati ki...

Plz rply...mai isse aaj hi banaugi
निशा: प्रीती जी हां इसे आप बाफला बाटी की तरह भी बनाया जा सकता है.