बैगन आलू की सब्जी - Aloo Baingan - Eggplant with potatoes

मसालों के साथ लटपटे बैंगन के साथ आलू में खास स्वाद ने बनी बैंगन आलू स्वादिष्ट सब्जी है, और बड़ी ही आसानी से बहुत जल्द बन जाती है.
Read - Aloo Baingan - Eggplant with potatoes in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for baingan aloo sabzi
- बैगन - 500 ग्राम
- आलू - 4 आलू (300 ग्राम)
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग 1-2 पिंच
- धनियां - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make baingan aloo sabzi recipe
आलू को धोकर, छील कर पानी में डाल दीजिये, सब्जी बनाने से पहले आलू काट कर रख लीजिये. बैगन भी धो लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, हींग जीरा डालिये और जीरा भुनने के बाद, ह्ल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, हरी मिर्च और अदरक डाल कर मसाले को हल्का सा भूनिये. अब कटे आलू डालिये, आधा नमक डालिये और आलू को तब तक चलाइये जब तक कि आलू के ऊपर मसाले की कोटिंग न आ जाय. आलू में 2-3 टेबल स्पून पानी डालिये और आलू को ढककर 5 मिनिट पकने दीजिये.
आलू पक रहे जब तक बैगन को 1 - 1 1/2 इंच के टुकड़े में काट कर तैयार कर लीजिये. आलू को खोलिये और चमचे से चला दीजिये, बैगन के टुकड़े कढ़ाई में डालिये, बचा हुआ नमक और लाल मिर्च डाल कर सब्जी को तब तक चलाइये, जब तक कि वह अच्छी तरह मिक्स न हो जाय. 2 - 3 टेबल स्पून पानी डालिये, और ढककर 5-6 मिनिट मीडियम और धीमी गैस पर पकने दीजिये.

सब्जी को खोलिये, और चैक कीजिये, आलू अभी नरम नहीं हुये , सब्जी को अच्छे तरह से चला दीजिये और देख लीजिये, अगर सब्जी में पानी है तब ठीक है, अगर सब्जी में पानी न हो तो 2 टेबल स्पून पानी डालकर ढककर फिर से 5 मिनिट तक पका लीजिये सब्जी को खोलिये, और चैक कर लीजिये. आलू नरम हो गये हैं सब्जी में अमचूर पाउडर, गरम मसाला और हरा धनियां डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये.
बैगन आलू की सब्जी बनकर तैयार है. बैगन आलू की सब्जी को चपाती परांठे या नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
- 4-5 सदस्यों के लिये
- समय - 30 मिनिट
कमेंट (67)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सुनील जी, मुझे खुशी है की आपने रेसिपी बनाई और पसंद आई. अगली बार सब्जी में नमक डालते समय ध्यान रखें आप बहुत अच्छे से इसे बनाएंगे.
निशा: बिलकुल बना सकते हैं.
निशा: राज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशु जी, आलू बैंगन की सब्जी में आलू तो होंगे ही. लेकिन अगर आप इसे सिर्फ बैंगन से भी बना सकते हैं.
निशा: यश जी, मुझे खुशी है की आपको मेरी रेसिपी पसंद आई आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंश जी, आप मेरी वेबसाइट और यूटयूब चैनल पर असान और जल्द से बन जाने वाली बहुत सी रेसिपी देख सकते हैं.
निशा: रामसहाय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ओम जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसी तरह हमारे साथ जुड़े रहें और स्वादिष्ट खाना बनाते रहें.
निशा: शंकर जी, आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर जाकर रेसिपी देख सकते हैं.
निशा: तुलसी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लतीका जी, इस नमक को आप कुकर के तले में ही डालकर फिर से केक बनाने के लिए उपयोग कर सकते हैं. और कहीं इसका उपयोग नहीं किया जाएगा.
Thanks for you
निशा: योगेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोफिया जी, मुझे यह जानकर बेहद खुशी हुई कि आप काफी लंबे समय से हमारी रेसिपीज़ पसंद करती हुई आ रही हैं. आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलम जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: ईशू जी, हमारी रेसिपीज़ पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha Ji meri sadi may m h or aap janti h may m kafi garmi hoti h or us time jab mujhe haldi lagegi to Jo ki haldi v garm hoti h or garmi ki wajah se meri body par laal Dane se nikal aate....
Wese mujhe kisi ne bataya ki agr m haldi ko mathe m bheego k, sukha k fir pees k use karu... Jisse haldi ki garmahat nikal jayegi.. Lekin aisa to nhi k agr haldi ko mathe m rakhe to wo Kali ho jaye...
Plz mam aap kuchh bataiye...
निशा: नीलम जी, शादी के लिये बहुत बहुत शुभकामनायें, मठे में भिगी हल्दी का रंग काला नहीं होता, आप परेशान न हों, बहुत अधिक हल्दी न लगवायें, और उसके बाद ठंडे पानी से स्नान करने से भी इसका असर कम होता है.
निशा: प्रियंका जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सिड जी, आप बैन्गन को तभी काटे जब सब्जी बनानी हो और इन्हें पानी में डुबोकर रखें. इसके अलावा लोहे की कड़ाही की जगह किसी और मेटल की कड़ाही में सब्जी बनाएं, सब्जी का कलर काला नहीं होगा.
निशा: राजा जी, माफ कीजिएगा. यह वेजीटेरियन रेसिपी की वेबसाइट है.
निशा: प्राची जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपक जी, धन्यवाद.
निशा: सुरा जी, अरहर की दाल की रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर अरहर की दाल लिखकर इसे सर्च करके देखा जा सकता है.