बैगन आलू की सब्जी - Aloo Baingan - Eggplant with potatoes

मसालों के साथ लटपटे बैंगन के साथ आलू में खास स्वाद ने बनी बैंगन आलू स्वादिष्ट सब्जी है, और बड़ी ही आसानी से बहुत जल्द बन जाती है.
Read - Aloo Baingan - Eggplant with potatoes in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for baingan aloo sabzi
- बैगन - 500 ग्राम
- आलू - 4 आलू (300 ग्राम)
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग 1-2 पिंच
- धनियां - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make baingan aloo sabzi recipe
आलू को धोकर, छील कर पानी में डाल दीजिये, सब्जी बनाने से पहले आलू काट कर रख लीजिये. बैगन भी धो लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, हींग जीरा डालिये और जीरा भुनने के बाद, ह्ल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, हरी मिर्च और अदरक डाल कर मसाले को हल्का सा भूनिये. अब कटे आलू डालिये, आधा नमक डालिये और आलू को तब तक चलाइये जब तक कि आलू के ऊपर मसाले की कोटिंग न आ जाय. आलू में 2-3 टेबल स्पून पानी डालिये और आलू को ढककर 5 मिनिट पकने दीजिये.
आलू पक रहे जब तक बैगन को 1 - 1 1/2 इंच के टुकड़े में काट कर तैयार कर लीजिये. आलू को खोलिये और चमचे से चला दीजिये, बैगन के टुकड़े कढ़ाई में डालिये, बचा हुआ नमक और लाल मिर्च डाल कर सब्जी को तब तक चलाइये, जब तक कि वह अच्छी तरह मिक्स न हो जाय. 2 - 3 टेबल स्पून पानी डालिये, और ढककर 5-6 मिनिट मीडियम और धीमी गैस पर पकने दीजिये.

सब्जी को खोलिये, और चैक कीजिये, आलू अभी नरम नहीं हुये , सब्जी को अच्छे तरह से चला दीजिये और देख लीजिये, अगर सब्जी में पानी है तब ठीक है, अगर सब्जी में पानी न हो तो 2 टेबल स्पून पानी डालकर ढककर फिर से 5 मिनिट तक पका लीजिये सब्जी को खोलिये, और चैक कर लीजिये. आलू नरम हो गये हैं सब्जी में अमचूर पाउडर, गरम मसाला और हरा धनियां डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये.
बैगन आलू की सब्जी बनकर तैयार है. बैगन आलू की सब्जी को चपाती परांठे या नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
- 4-5 सदस्यों के लिये
- समय - 30 मिनिट
कमेंट (67)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शंभू जी दाल मखनी बनाने की विधि मेरे वेबसाइटौ और मेरे चैनल पर उपलब्ध हैं, आप उसे देख सकते हैं, इसे बड़ी आसानी से बना सकते है, ट्राई आप बहुत अच्छी दाल मखनी बनायेंगे.
निशा: संध्या जी, बना सकते हैं.
Mujhe apki site se bhut help milti h..jo kuchh v bnani hoti h apse sikh kr bnata hu...
Sukriya mam...
निशा: लव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रोहित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साक्षी जी, मसाला ज्यादा भूनने से एसा होता है, मसाला थोड़ा कम भूने और उसे चलायें, कढ़ाई में लगने न दें, सब्जी का कलर बहुत अच्छा आयेगा.
निशा: विवेक जी, बिना हींग के भी आप इसे बना सकते हैं
निशा: नुपूर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोहिंद्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks a lot.
निशा: फूलचंद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Regards
Monica
निशा: मोनिका जी, सब्जी को धीमी आग पर पकायें, ज्यादा कुक न होनें दे, आसानी से चलायें, सब्जी खड़ी खड़ी बनेगी.
apki madad se mai thoda bohot cook krne laga hu.
thank u so much
निशा: मयंक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अन्नू जी, जी हां अवश्य कर सकते हैं.
निशा: अनूप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कुमकुम जी, आप कटे हुए बैंगन को पानी में डल कर रखें.
निशा: कुमकुम जी, बैगन तुरन्त काटे और कटे बैंगन को पानी में डालकर रखें.
निशा: कमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गनेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
why are you not use onion in your any recipe?????
निशा: शशी जी, मेरे परिवार में ओनयन और गार्लिक पसन्द नहीं किया जाता है.
Apki har resipe lazwab hoti hai.
Thanku mam
निशा: संदीप जी हां अवश्य एड किया जा सकता है.
निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रोशन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: डौली जी, रेसिपी के दूसरे पैरा में आलू को खोल कर चलाया है, तभी बैगन के टुकड़े भी आलु के साथ मिलायें हैं.