बैगन आलू की सब्जी - Aloo Baingan - Eggplant with potatoes

📅 3 दिसंबर 2014 👁 5.7 लाख बार देखी गई 💬 67 कमेंट ★ 3.1 (6589)


मसालों के साथ लटपटे बैंगन के साथ आलू में खास स्वाद ने बनी बैंगन आलू स्वादिष्ट सब्जी है, और बड़ी ही आसानी से बहुत जल्द बन जाती है.

Read - Aloo Baingan - Eggplant with potatoes in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for baingan aloo sabzi

  • बैगन - 500 ग्राम
  • आलू - 4 आलू (300 ग्राम)
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हींग 1-2 पिंच
  • धनियां - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच

विधि - How to make baingan aloo sabzi recipe

आलू को धोकर, छील कर पानी में डाल दीजिये, सब्जी बनाने से पहले आलू काट कर रख लीजिये. बैगन भी धो लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, हींग जीरा डालिये और जीरा भुनने के बाद, ह्ल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, हरी मिर्च और अदरक डाल कर मसाले को हल्का सा भूनिये. अब कटे आलू डालिये, आधा नमक डालिये और आलू को तब तक चलाइये जब तक कि आलू के ऊपर मसाले की कोटिंग न आ जाय. आलू में 2-3 टेबल स्पून पानी डालिये और आलू को ढककर 5 मिनिट पकने दीजिये.

आलू पक रहे जब तक बैगन को 1 - 1 1/2 इंच के टुकड़े में काट कर तैयार कर लीजिये. आलू को खोलिये और चमचे से चला दीजिये, बैगन के टुकड़े कढ़ाई में डालिये, बचा हुआ नमक और लाल मिर्च डाल कर सब्जी को तब तक चलाइये, जब तक कि वह अच्छी तरह मिक्स न हो जाय. 2 - 3 टेबल स्पून पानी डालिये, और ढककर 5-6 मिनिट मीडियम और धीमी गैस पर पकने दीजिये.


सब्जी को खोलिये, और चैक कीजिये, आलू अभी नरम नहीं हुये , सब्जी को अच्छे तरह से चला दीजिये और देख लीजिये, अगर सब्जी में पानी है तब ठीक है, अगर सब्जी में पानी न हो तो 2 टेबल स्पून पानी डालकर ढककर फिर से 5 मिनिट तक पका लीजिये सब्जी को खोलिये, और चैक कर लीजिये. आलू नरम हो गये हैं सब्जी में अमचूर पाउडर, गरम मसाला और हरा धनियां डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये.

बैगन आलू की सब्जी बनकर तैयार है. बैगन आलू की सब्जी को चपाती परांठे या नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.

  • 4-5 सदस्यों के लिये
  • समय - 30 मिनिट

Eggplant with potatoes Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (6589 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (67)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

S.B. PRASAD
मैडम, Pls. विभिन्न प्रकार के Stuff Vegetables बनाने की विस्तृत जानकारी भेजने की कृपा करें।
धन्यवाद,
निशा: प्रसाद जी, वेबसाइट पर अनेक प्रकार के स्टफ्ड वेजीटेबल बनाने की रेसिपी उपलब्ध हैं, करेला, बैंगल, तुरई, भिन्डी, परवल, आलू और टिन्डे भर कर बनाये गये हैं, रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते हैं.