सूजी चीला - Sooji Cheela Recipe - Veg Rawa Cheela

बेसन, आटा या दाल की अपेक्षा पनीर, सब्जी और सूजी से मिलकर तुरन्त बनने वाला सूजी चीला बहुत स्वादिष्ट होता है. हम इसे बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं.
Read - Sooji Cheela Recipe - Veg Rawa Cheela in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Veg Sooji Cheela
- सूजी - 1 कप
- गेहूं का आटा - 1/4 कप
- दही - 1 कप
- पत्ता गोभी - 1 कप (बारीक कटी हुई)
- फूल गोभी - 1 कप (बारीक कटी हुई)
- शिमला मिर्च - 1/2 कप (बारीक कटी हुई)
- पनीर - 100 ग्राम
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- रिफाइंड तेल - चीला सेकने के लिए
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ )
- हरी मिर्च - 1 (बारीक काटी हुई)
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- राई - ½ छोटी चम्मच
विधि - How to make Sooji Paneer Cheela
सूजी का चीला बनाने के लिए मिक्सर में दही, क्रम्बल किया हुआ पनीर और सूजी डालकर मिक्स कर लीजिए. अब इसमें आटा और थोडा़ सा पानी डाल कर, सारी चीजें अच्छी तरह मिक्स होने तक मिक्सर चला लीजिए.
घोल को प्याले में निकाल लीजिए, इसमें पत्ता गोभी, फूल गोभी, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, नमक, अदरक और हरा धनिया डाल कर सभी चिजों को अच्छे से मिला लीजिए. घोल को फैंट कर 10-15 मिनिट के लिये ढक कर रख दीजिये, ताकि सूजी फूलकर तैयार हो जाए. सूजी का चीला बनाने के लिये घोल तैयार है.

नॉन स्टिक पैन गरम कीजिये. पैन में थोड़ा सा तेल डालकर, नैपकिन पेपर या सूती कपड़े से चारों तरफ फैला लीजिये. पैन में चुटकी भर राई के दाने डाल दीजिए. राई तड़कने पर, बने हुए घोल से 1-2 चमचे घोल निकाल लें और इसे पैन में डालकर, चमचे की सहायता से थोड़ा मोटा, गोल, चीला फैला दीजिये, पैन को ढककर 2-3 मिनिट मिडियम आग पर चीले को पका लीजिये.
2 मिनिट बाद चैक कीजिये, चीला नीचे की तरफ से सुनहरा सिक चुका है, कल्छी की सहायता से चीले को पलटिये और दूसरी सतह को भी ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. सिका हुआ चीला प्लेट में निकाल कर रख लीजिए. दूसरा चीला भी पैन पर इसी प्रकार डाल कर सेक कर उतार लीजिये, सारे चीले इसी तरह सेक कर तैयार कर लीजिए.
सूजी के चीले को हरे धनिये की चटनी, टमैटो सॉस, नारियल की चटनी या मूंगफली की चटनी किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- सूजी चीला के लिये राई की जगह जीरा भी डाला जा सकता है.
- सूजी का चीला बिना पनीर के भी बनाया जा सकता है.
- 5-6 चीले के लिये
- समय - 45 मिनिट
कमेंट (57)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
bhut Sara thxxx u bhut easy resepi btayi apne ye bhut jaldi b bnjata h
Mam Hum Dahi ke Jagah Par agar chas use kar sakte he ? pls mama reply kijiye
bhi receipe ki video apko download karna uska url ap youtube downloader soft. mein paste kar dijiye. its will get download and enjoy the receipes of mam.
निशा: गौरी मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता.
Thanks mam...me aapki fan hu aapki receipies hamesha hi easy hoti hai.
Plz papad ki sabji b uplod kijye.
निशा: स्वाति जी, मैं अवश्य करूंगी.
members really liked it. Thanksd.
निशा: सोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पारुल जी, पानी यूज किया जा सकता है.
निशा: दीपा जी हां चीला को बिना ढके भी बनाया जा सकता है, चीला अच्छा बनता है.
निशा: नीरू जी, ये चीला तो इतना सोफ्ट है, सब्जी डालकर न बनायें तो बिना दांत वाले बच्चे और बुजर्ग दोंनो ही खा सकते हैं.
निशा: रक्षा जी, तवे को तेल से अच्छी तरह चिकना कर लीजिये, तवे के हल्का गरम रहने पर चीला फैलाइये, गैस तेज कीजिये और चीले के नीचे से ब्राउन होने पर, पलटिये, चीला नहीं चिपकेगा.
निशा: मीनाक्षी जी हां ले सकते हैं.
mam ye to utpam ke jaise hi hai na.
निशा: मानसी जी हां हमने इसमें पनीर डाला है, इसका स्वाद उससे अलग है, प्लीज इसे बनाकर खाइये, आपको बहुत पसन्द आयेगा.
निशा:फातमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हर्षिता जी, व्हीट फ्लोर से चीले का स्वाद और पौष्टिकता बढ़ जाती है.
निशा: नेहा जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: मधु जी हां अवश्य बना सकते हैं.
निशा: अमीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीप्ती जी. बहुत बहुत धन्यवाद.