सूजी चीला - Sooji Cheela Recipe - Veg Rawa Cheela

बेसन, आटा या दाल की अपेक्षा पनीर, सब्जी और सूजी से मिलकर तुरन्त बनने वाला सूजी चीला बहुत स्वादिष्ट होता है. हम इसे बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं.
Read - Sooji Cheela Recipe - Veg Rawa Cheela in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Veg Sooji Cheela
- सूजी - 1 कप
- गेहूं का आटा - 1/4 कप
- दही - 1 कप
- पत्ता गोभी - 1 कप (बारीक कटी हुई)
- फूल गोभी - 1 कप (बारीक कटी हुई)
- शिमला मिर्च - 1/2 कप (बारीक कटी हुई)
- पनीर - 100 ग्राम
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- रिफाइंड तेल - चीला सेकने के लिए
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ )
- हरी मिर्च - 1 (बारीक काटी हुई)
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- राई - ½ छोटी चम्मच
विधि - How to make Sooji Paneer Cheela
सूजी का चीला बनाने के लिए मिक्सर में दही, क्रम्बल किया हुआ पनीर और सूजी डालकर मिक्स कर लीजिए. अब इसमें आटा और थोडा़ सा पानी डाल कर, सारी चीजें अच्छी तरह मिक्स होने तक मिक्सर चला लीजिए.
घोल को प्याले में निकाल लीजिए, इसमें पत्ता गोभी, फूल गोभी, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, नमक, अदरक और हरा धनिया डाल कर सभी चिजों को अच्छे से मिला लीजिए. घोल को फैंट कर 10-15 मिनिट के लिये ढक कर रख दीजिये, ताकि सूजी फूलकर तैयार हो जाए. सूजी का चीला बनाने के लिये घोल तैयार है.

नॉन स्टिक पैन गरम कीजिये. पैन में थोड़ा सा तेल डालकर, नैपकिन पेपर या सूती कपड़े से चारों तरफ फैला लीजिये. पैन में चुटकी भर राई के दाने डाल दीजिए. राई तड़कने पर, बने हुए घोल से 1-2 चमचे घोल निकाल लें और इसे पैन में डालकर, चमचे की सहायता से थोड़ा मोटा, गोल, चीला फैला दीजिये, पैन को ढककर 2-3 मिनिट मिडियम आग पर चीले को पका लीजिये.
2 मिनिट बाद चैक कीजिये, चीला नीचे की तरफ से सुनहरा सिक चुका है, कल्छी की सहायता से चीले को पलटिये और दूसरी सतह को भी ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. सिका हुआ चीला प्लेट में निकाल कर रख लीजिए. दूसरा चीला भी पैन पर इसी प्रकार डाल कर सेक कर उतार लीजिये, सारे चीले इसी तरह सेक कर तैयार कर लीजिए.
सूजी के चीले को हरे धनिये की चटनी, टमैटो सॉस, नारियल की चटनी या मूंगफली की चटनी किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- सूजी चीला के लिये राई की जगह जीरा भी डाला जा सकता है.
- सूजी का चीला बिना पनीर के भी बनाया जा सकता है.
- 5-6 चीले के लिये
- समय - 45 मिनिट
कमेंट (57)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
but mam ap fish ke pakode banana sikha sakte ho kya please
निशा: नेहा जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद. लेकिन माफ कीजिएगा मै सिर्फ वेजिटेरियन रेसिपी ही बनाती हूं.
Aapki recipe bahot hi taste hoti hai & sooji cheela it's really delicious..
निशा: कृशांगी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आर्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रागिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: परवीन जी, आप अपने स्वादानुसार इसे बना सकती हैं.
निशा: रश्मिका जी, यह जानकर अच्छा लगा. आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
निशा: कंचन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ललिता जी, धन्यवाद.
निशा: बबिता जी, सूजी का चीला का बैटर 1 रात पहले बनाकर फ्रिज में रख सकते हैं, यह खराब नही होगा.
निशा: अंशिका जी, धन्यवाद.
निशा: जया जी, हां आप इसे सादे तवे पर भी बना सकते हैं, लेकिन तवे पर पहले 2 परांठे बना लें या तेल लगाकर अच्छी तरह गरम करके ठंडा करें और आलू काट कर आलू से तवे को पोंछें, ताकि तवे से चीला आसानी से उतर सके.
निशा: मानक जी, हां आप इसे सादे तवे पर भी बना सकते हैं, लेकिन तवे पर पहले 2 परांठे बना लें या तेल लगाकर अच्छी तरह गरम करके ठंडा करें और आलू काट कर आलू से तवे को पोंछें, ताकि तवे से चीला आसानी से उतर सके.
निशा: पूनम जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा जी, हां आप बना सकती हैं.
निशा: तृ्प्ति जी, धन्यवाद.
निशा: प्रीति जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Apke sare recipes bohot acche aur easy way m rehti hai apke recipes SE mujhe bohot help milte hai.
Ap aise hi acche acche recipes share krte rahiye.
Thanku soooooo much
निशा: नुपूर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमन जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: नेहा जी, बना सकते हैं.
निशा: वीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनील जी, ले सकते हैं.
निशा: प्रीती जी, इसमें लगभग पौना कप पानी का उपयोग किया गया है.
निशा: रंजीत जी, आटा बाइंडिंग का काम करता है, इसलिए इसे डालना पड़ता है.
निशा: पंकज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवम जी, तवा को कपड़े से पोंछे और थोड़ा तेल लगा कर चिकना कर लीजिये, और जब तवा हल्का गरम हो तब चीला फैलायें, गैस तेज कीजिये और चीला को नीचे की ओर अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक सेकिये, चीला तवा पर नहीं चिपकेगा.
निशा: अंशुल जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
main ne cheela banya,jaisa recipe mei hai same wahi follow kiya....pr woh chipak gaya palta nhi...
निशा: पायल जी, तवे को तेल से अच्छी तरह चिकना कर लीजिये, तवे के हल्का गरम रहने पर चीला फैलाइये, गैस तेज कीजिये और चीले के नीचे से ब्राउन होने पर, पलटिये, चीला नहीं चिपकेगा.