चना मसाला (Chana Masala Powder Recipe)

छोले बनाने में यदि चना मसाला डालकर बनायें तो बड़े ही स्वादिष्ट बनेंगे. बाजार में तैयार चना मसाला मिलता है, लेकिन अगर आप इसे घर में बनाना चाहें तो आसानी से बना सकेंगे.
घर में बना चना मसाला (Chhole Masala Powder) बाजार से स्वादिष्ट भी होगा. आइये तो आज बनाते हैं चना मसाला.
Read - Chana Masala Powder Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chana Masala Powder
- अनारदाना - 1 टेबल स्पून
- धनियां साबुत - 3 टेबल स्पून
- जीरा - 1 टेबल स्पून
- बड़ी इलाइची के दाने - 2 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 2 छोटी चम्मच
- लोंग - 1/2 छोटी चम्मच
- दाल चीनी - 3-4 टुकड़े
- लाल मिर्च - 1 छोटी चम्मच (8 साबुत)
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Chana Masala Powder
गरम तवे पर अनार दाना, धनियां और जीरा डालिये हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये.
इन भुने हुये मसालों को ठंडा होने दीजिये.

बाकी सारे मसाले एक साथ मिला कर बारीक पीस लीजिये, चना मसाला (Chhole Masala Powder) तैयार है.
पिसे हुये मसाले को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब भी छोले या चने बनायें इस मसाले का प्रयोग कीजिये. छोले मसाला को 6 महिने तक यूज किया जा सकता है.
100 ग्राम चने के छोले बनाने के लिये, 2 छोटी चम्मच चना मसाला (Chole Masala Powder) प्रयोग में लाइये.
कमेंट (59)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Usme kitna masala dale
Plz help m
निशा: सविता जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
निशा: शोभना जी, आप सही समझी हैं ये वही बडी़ इलायची है.
Masala banene ki vidhi bataye
निशा: कृ्ष्णा जी, धन्यवाद.
निशा: ज्योति जी, अनारदाने को खटाई के लिए इस्तेमाल किया गया है. इसकी जगह, आप अमचूर पाउडर ले सकती हैं पर इसे थोड़ी कम मात्रा में ही डालिएगा.
निशा: प्रगति जी, धन्यवाद. आप इस रैसिपी को बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
Chole masale mai sukha aamla bhi Pisa ja sakta hai jisko dalne se chole mai thoda kala pan bhi Aa jaye
निशा: कुबेर जी, अनारदाना से छोले में अलग स्वाद आता है, लेकिन आप अमचूर पाउडर डाल भी डाल सकते हैं, 1 कप चने के छोले में 1/4 - 1/2 छोटी चम्मच अमचुर पाउडर डाला जा सकता है.
Chole Bhature ki recepie ko dekh kar maine bahut shikha hai
Apki recepie bahut hi saral hoti hai
Apki Muskurahat ka to Zawab hi nahi hai
निशा: कुसुम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
can you please tell me the ingredients used in making chana masala in specific unit just like in kg or in gms.That will be helpful for me for making chana masala
Ankur bansal
निशा: अंकुर जी, मैं इसकी मात्रा ग्राम में कर देती हूँ.
निशा:ann, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शोभा, इतनी चीजों से लगभग 50 ग्राम मसाला बन जायेगा.
निशा: सोनिया, शाही पनीर की रेसिपी वेबसाइट पर अपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर साही पनीर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी को सर्च कर सकते हैं. पावभाजी मसाला पाउडर रैसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
Chat Masale me apne jo "Anardana" likha hai woh fruit wala anar? ya aur koi dry anrdana lena hai?
निशा: तृ्प्ती, अनार दाना, अनार फ्रूट से ही बनता है.
Thanks again.
निशा: सुब्रमन्यम जी, चना मसाले को 6 महिने तक यूज कर सकते हैं, इसमें प्रिजरवेटिब्स डालने की आवश्यकता नहीं है.