चना मसाला (Chana Masala Powder Recipe)

छोले बनाने में यदि चना मसाला डालकर बनायें तो बड़े ही स्वादिष्ट बनेंगे. बाजार में तैयार चना मसाला मिलता है, लेकिन अगर आप इसे घर में बनाना चाहें तो आसानी से बना सकेंगे.
घर में बना चना मसाला (Chhole Masala Powder) बाजार से स्वादिष्ट भी होगा. आइये तो आज बनाते हैं चना मसाला.
Read - Chana Masala Powder Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chana Masala Powder
- अनारदाना - 1 टेबल स्पून
- धनियां साबुत - 3 टेबल स्पून
- जीरा - 1 टेबल स्पून
- बड़ी इलाइची के दाने - 2 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 2 छोटी चम्मच
- लोंग - 1/2 छोटी चम्मच
- दाल चीनी - 3-4 टुकड़े
- लाल मिर्च - 1 छोटी चम्मच (8 साबुत)
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Chana Masala Powder
गरम तवे पर अनार दाना, धनियां और जीरा डालिये हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये.
इन भुने हुये मसालों को ठंडा होने दीजिये.

बाकी सारे मसाले एक साथ मिला कर बारीक पीस लीजिये, चना मसाला (Chhole Masala Powder) तैयार है.
पिसे हुये मसाले को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब भी छोले या चने बनायें इस मसाले का प्रयोग कीजिये. छोले मसाला को 6 महिने तक यूज किया जा सकता है.
100 ग्राम चने के छोले बनाने के लिये, 2 छोटी चम्मच चना मसाला (Chole Masala Powder) प्रयोग में लाइये.
कमेंट (59)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: घजाला, चना मसाला पाउडर, रसम मसाला पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला, तवा मसाला, सांबर मसाला आदि वेबसाइट पर उपलब्ध है, मैं और भी मसाला पाउडर बनाने की मैं कोशिश करूंगी.
निशा: इसमें खटाई के लिये अनारदाना पाउडर प्रयोग किया है. आप अधिक खट्टा करने के लिये अमचूर पाउडर भी प्रयोग कर सकते हैं. आमतौर पर हम चना मसाला में टमाटर भी प्रयोग करते हैं. चना मसाला पाउडर खट्टा होगा तो चना मसाला करी अच्छी नहीं बनती
निशा: नितिन, जी हां अवश्य.
God bless u
i lived in India 3 years and i like so much Channa masala please Translet to english becuse i cant red hindi.
Tanks a lot
निशा: मित्रा, ये रैसिपी इंगलिश में भी वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप होम पेज पर इंगलिश में जाने के लिये क्लिक करे और सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर सर्च कीजिये, आप इसे इंगलिश में पढ़ सकते हैं, धन्यवाद.
निशा: यश, सूखा अनारदाना पाउडर बाजार में मिलता है.
निशा: विजय, आप इस तरह सभी मसाले भून कर भी ये मसाला बना सकते हैं लेकिन मसालं को अधिक मत भूनिये.
Please let me know the recipe of kale chhole (bazaar Jaise) .
Can you add more dry masales' in the list, please.....
aapne sabhi masale ki recipe lekhi
krapya aap mujhe sabudana khichdi ke masala ki vidhi lekhegi
निशा: सुमन, साबूदाना खिचड़ी की रैसिपी" खिचड़ी पुलाव" कालम में जाकर देख लीजिये.