भुना हुआ टोफू – Tofu Cutlets Recipe - Tofu Cutlets Indian

भुना हुआ टोफू तुरत फुरत तैयार होने वाला पौष्टिक नाश्ता है, और बनाने में बेहद आसान, बस मनचाहे आकार में काटा और नानस्टिक कढ़ाही पर थोड़ा सा तेल डाल कर भून डाला, थोड़े से मनपसन्द मसाले डाले और हो गया झटपट हैल्दी नाश्ता तैयार.
- Read this recipe in English - Tofu Cutlets Recipe
आवश्यक सामग्री
- टोफू - 300 ग्राम
- तेल - एक बड़ी चम्मच
- सोया सास - एक छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- तिल - छोटी 2 चम्मच
- नमक - छोटी आधा चम्मच (स्वादानुसार)
- काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
विधि
टोफू से लम्बे लम्बे टुकड़े काट लीजिये. (आप चाहें तो इसे चौकोर या किसी भी अन्य आकार में काट सकते हैं)
नान स्टिक कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, टोफू के टुकड़े तेल में डालिये और दोनों तरफ हल्के ब्राउन होने तक सेक लीजिये.
हल्के ब्राउन सिके टोफू टुकड़ों पर सोया सास चम्मच से थोड़ा थोड़ा गिरा दीजिये और टोफू टुकड़ों को और ब्राउन होने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये.
तवे पर तिल डालकर, हल्के ब्राउन टोफू पर लपेटिये, तिल को भी रोस्ट होने दीजिये.
ब्राउन सिके हुये टोफू के टुकड़ो पर नमक और काली मिर्च छिड़क कर डालिये और पलट पलट कर सारी जगह मसाला अच्छी तरह मिला दीजिये.
स्वादिष्ट और पौष्टिक भुना हुआ टोफू तैयार हैं, सुबह के नाश्ते के लिये भुना हुआ टोफू बहुत ही अच्छा है. स्वादिष्ट भुना हुआ टोफू , टमाटो सास या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सम्बन्धित पोस्ट :
Tofu Cutlets Recipe video
कमेंट (15)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: डिम्पल जी, सोय मिल्क से आप कोई भी शेक बना सकती है, बादाम मिल्क बना सकते हैं, चाय और कोफी बिल्कुल उसी तरह बनाये जाते हैं जिस तरह, डेयरी मिल्क से बनाते हैं, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: तरुन इससे टोफू तो बन जायेगा लेकिन वह इतना अच्छा नहीं होगा, आप इसे नानस्टिक तवे पर सेक कर टोफू स्टिक बनाकर यूज कर लीजिये, वेस्ट मत कीजिये, अगली बार छान कर बनाइये.
निशा: प्रांजल, टोफू पनीर की तरह ही होता है, टोफू सोयाबीन के दूध से बनाया जाता है.
waiting for yur reply
निशा: स्नेहा, आप पनीर को भी बिलकुल इसी तरह रोस्ट कर सकती है, नानस्टिक पैन लीजिये, और धीमी आग पर पनीर भूनें, अच्छा भुना पनीर बनेगा, धन्यवाद .
निशा: शिव, टोफू तो पनीर से अच्छा होता है, आप टोफू खाइये फरक खुद महसूस करेंगे.
निशा: शिव, टोफू में पनीर से बहुत ज्यादा प्रोटीन होता है.
निशा: नीति, आप सोया सास नहीं डालें तो भी भुना हुआ टोफू बहुत अच्छा बनेगा.
निशा: ललिता, टोफू के बारे में डिटेल जानने के लिये नीचे दिये गये लिंक को क्लिक कीजिये.
निशा: म्रिनालि, टोफू की डिटेल जानने के लिये, रैसिपी के निचे लिंक पर क्लिक कर सकती हैं.
निशा: अंजिता, रैसिपी के नीचे हाउ तो मेक टोफू दिया गया है, कृ्पया उसे पढ़ लीजिये.