गोभी मटर मसाला - Gobi Matar Masala Recipe

जब भी कभी आपका कुछ मसाले दार खाने का मन हो तो गोभी मटर मसाला (Gobi Matar Masala) बनाईये. देशी मसालों में सराबोर गोभी और मटर की सब्जी (Gobi Matar Spicy Curry) आपको अवश्य पसंद आयेगी. आइये बनाना शुरू करें गोभी मटर मसाला.
Read this recipe in English - Gobi Matar Masala Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gobi Matar Masala
- फूल गोभी - 400 ग्राम
- हरी मटर के दाने - 1 कप
- पेस्ट - टमाटर (3), हरी मिर्च (2), अदरक (1 इंच लम्बा टुकड़ा), काजू (10-12)
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- तेल - 2 टेबल स्पून
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून
विधि - How to make Gobi Matar Masala
फूल गोभी को मोटे टुकड़ों में काट लीजिये और दो बार धोकर पानी सूखने तक सुखा लीजिए .
एक चूल्हे पर कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिए. दूसरे चूल्हे पर बर्तन में गोभी, मटर और 1 कप पानी डालिए और इसे ढककर 5 मिनिट तक उबालिए.
दूसरी ओर, तेल गरम होने पर जीरा, हींग डालिये. जीरा तड़कने पर हल्दी पाउडर, कसूरी मेथी, धनिया पाउडर डालकर मसाले को हल्का सा भूनिए. फिर टमाटर-काजू-हरी-मिर्च-अदरक का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर डालकर चमचे से चला चला कर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.
पहले चूल्हे पर मटर और गोभी को दबाकर चैक कर लीजिये वे नरम हो गये हैं, इनमें आधा नमक डाल दीजिए और बाकी नमक भुने मसाले में डाल दीजिए. इन सब्जियों को अधिक नरम होने तक मत पकाइये. भुने मसाले में पानी सहित उबली सब्जियां मिला दीजिये, गरम मसाला और आधा हरा धनियां मिलाइये, सब्जी को ढककर 2-3 मिनिट धीमी आग पर पका लीजिये.
गोभी मटर मसाला (Gobhi Matar Masala) तैयार है, सब्जी को प्याले में निकालिये और ऊपर हरा धनियां डाल कर सजाइये. गरमागरम गोभी मटर मसाला, नान, चपाती, परांठे, चपाती या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
- काजू से ग्रेवी गाढ़ी हो जाती है और फ्लेवर भी अच्छा आता है. काजू के बदले ग्रेवी तिल, खसखस, नारियल, मूंगफली इत्यादि से बनाई जा सकती है. 2 टेबल स्पून खसखस को पानी में भिगो लें और इसके बाद टमाटर, अदरक के साथ पीस लीजिए.
- आप सब्जी में प्याज डालना चाहते है तब मसाले के साथ 1-2 प्याज काट कर और पीस लीजिये और बिलकुल उपरोक्त तरीके से मसाला भूनिये और सब्जी तैयार कर लीजिये.
- सब्जी को अलग से उबालने की जगह मसाला तैयार करके फिर उसी में सब्जियां डालकर भी बनाया जा सकता है, लेकिन इसमें समय अधिक लग जाता है.
कमेंट (35)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: किरण जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हमारी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर बहुत सारी रेसिपीज़ उपलब्ध हैं. इन पर आप अपनी पसंद की रेसिपीज़ देख सकती हैं.
निशा: अविनाश जी, भुने मसाले में उबली सब्जियां डालने के बाद लाल मिर्च और गरम मसाले के साथ ही चीनी डाल दीजिए.
निशा: मोना जी, भुनी हुई मूंगफली के दाने लेने हैं.
निशा: रमेश जी, आप इसमें आलू भी डालकर बना सकते हैं.
निशा: ज्योती जी, आप अपने स्वासानुसार इसमें लहसुन और प्याज का उपयोग कर सकती हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद ज्योति जी.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:Atiya jI, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पिंकी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
THANK'S
निशा: ज्योति, मैं बिना लहसुन के ही सब्जी बनाती हूँ, आप लहसन डालने के लिये तेल में हींग जीरा भुन जाने के बाद 4-5 लहसुन की कली बारीक काट कर डालिये और हल्का ब्राउन होने तक उसे सिकने दीजिये, प्याल डालना चाहती हैं, तब इसके साथ बारीक कटी प्याल दालिये और उसको हल्की गुलाबी होने तक सेक लीजिये, और बिलकुल इसी तरह सारे मसाले डालते हुये सब्जी बना लीजिये.
Very nice Gobi Matar Masala Recipe.....:)
For your wonderful recipes. I tried your dalpalk it was very tasty, not too much masala.
your recipes are simple and healthy and one can make everyday.
Please update some more. we are eagerly waiting to taste punjabi style food.
Thanks
निशा: पूनम, भटूरे भी बाजार से अच्छे बनते हैं, कोशिश कीजिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस तो करनी ही होगी.
renuka
निशा: अलका, आप फ्रोजन मटर का प्रयोग कर सकती है.