गोभी मटर मसाला - Gobi Matar Masala Recipe

📅 22 मार्च 2010 👁 3.4 लाख बार देखी गई 💬 35 कमेंट ★ 3.1 (5460)

Gobi Matar Masala Recipe

जब भी कभी आपका कुछ मसाले दार खाने का मन हो तो गोभी मटर मसाला (Gobi Matar Masala) बनाईये. देशी मसालों में सराबोर गोभी और मटर की सब्जी (Gobi Matar Spicy Curry) आपको अवश्य पसंद आयेगी. आइये बनाना शुरू करें गोभी मटर मसाला.

Read this recipe in English -  Gobi Matar Masala Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gobi Matar Masala

  • फूल गोभी - 400 ग्राम
  • हरी मटर के दाने - 1 कप
  • पेस्ट - टमाटर (3), हरी मिर्च (2), अदरक (1 इंच लम्बा टुकड़ा), काजू (10-12)
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • हींग - 1-2 पिंच 
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच 
  • लाल मिर्च  पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच 
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार 
  • कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Gobi Matar Masala

फूल गोभी को मोटे टुकड़ों में काट लीजिये और दो बार धोकर पानी सूखने तक सुखा लीजिए . 

एक चूल्हे पर कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिए. दूसरे चूल्हे पर बर्तन में गोभी, मटर और 1 कप पानी डालिए और इसे ढककर 5 मिनिट तक उबालिए. 

दूसरी ओर, तेल गरम होने पर जीरा, हींग डालिये. जीरा तड़कने पर हल्दी पाउडर, कसूरी मेथी, धनिया पाउडर डालकर मसाले को हल्का सा भूनिए. फिर टमाटर-काजू-हरी-मिर्च-अदरक का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर डालकर चमचे से चला चला कर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.

पहले चूल्हे पर मटर और गोभी को दबाकर चैक कर लीजिये वे नरम हो गये हैं, इनमें आधा नमक डाल दीजिए और बाकी नमक भुने मसाले में डाल दीजिए. इन सब्जियों को अधिक नरम होने तक मत पकाइये. भुने मसाले में पानी सहित उबली सब्जियां मिला दीजिये, गरम मसाला और आधा हरा धनियां मिलाइये, सब्जी को ढककर 2-3 मिनिट धीमी आग पर पका लीजिये. 

गोभी मटर मसाला (Gobhi Matar Masala) तैयार है, सब्जी को प्याले में निकालिये और ऊपर हरा धनियां डाल कर सजाइये. गरमागरम गोभी मटर मसाला, नान, चपाती, परांठे, चपाती या चावल के साथ परोसिये और खाइये.

4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त

सुझाव

  • काजू से ग्रेवी गाढ़ी हो जाती है और फ्लेवर भी अच्छा आता है. काजू के बदले ग्रेवी तिल, खसखस, नारियल, मूंगफली इत्यादि से बनाई जा सकती है. 2 टेबल स्पून खसखस को पानी में भिगो लें और इसके बाद टमाटर, अदरक के साथ पीस लीजिए. 
  • आप सब्जी में प्याज डालना चाहते है तब मसाले के साथ 1-2 प्याज काट कर और पीस लीजिये और बिलकुल उपरोक्त तरीके से मसाला भूनिये और सब्जी तैयार कर लीजिये.
  • सब्जी को अलग से उबालने की जगह मसाला तैयार करके फिर उसी में सब्जियां डालकर भी बनाया जा सकता है, लेकिन इसमें समय अधिक लग जाता है. 

Gobi Matar Masala Recipe - Cauliflower peas masala

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (5460 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (35)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

anshula
hello NISHA MAM,
i wanna have recipes of-
1. ICE-CREAM(as summers arrived)
2.CAKE-eggless
3.BHAKARI-a gujarati roti
plese write recipes for these whenever u have spare time
ok bye-bye
anshula
hey Ghazal !!
i really agree with u
NISHA MAM writes in such a manner that person like me who even dont know how to bake chappati can cook well
Ghazal
Hi Nisha ji. Gobhi-matar meri favt sabzi hai.ise padh kar to maza aa gaya. jo bilkul bhi khana banana na janta ho wo aapki website se ek perfect cook ban sakta hai. Aapke liye to Grand Salute..
Geetali
Hi,
I really like your Blog and the recipes are amazing, I have a request. Can you also post recipe of Sarso ka Saag & Makke Ki Roti? Please also describe the procedure to make Roti? I tried but it did not worked for me so I mix some wheat flour to the dough and then roll the roti.
Thanks!!!