चिरोटे - Chiroti Recipe

चिरोटे कुरकुरे स्वीट स्नेक्स है, बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं, इस महाराष्ट्रियन रेसीपी को किसी भी शुभ अवसर या किसी त्यौहार के मौके पर बनाया जाता है.
Read - Chiroti Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet Chirote
- मैदा - 1 कप (125 ग्राम)
- मैदा - 2 बडे़ चम्मच (साटा बनाने के लिए)
- घी -¼ कप ( 60 ग्राम )
- चीनी पाउडर - ½ कप (75 ग्राम)
- घी - चिरोंटे तलने के लिए
विधि - How to make Sweet Chirote
चिरोटे बनाने के लिए एक प्याले में मैदा और 2 टेबल स्पून घी डालकर मिलाते हुए पानी की मदद से पूरी के जैसा सख्त आटा गूंथ लीजिए. आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये, आटा सैट हो जाएगा.
आटे के सैट होने के बाद आटे को मसल कर ठीक कीजिये और छोटी-छोटी 6 लोइयां तोड़ कर गोल कीजिये. इन लोइयों को हथेली से दबा कर रख लीजिये. एक लोई उठाईये और 8-9 इंच के व्यास में पतली पूरी बेल लीजिए, और उठाकर एक प्लेट में रख दीजिए और इसी तरह से दो और लोई भी बेल कर प्लेट में रख दीजिए.
साटा बनाईये - एक कटोरी में घी और मैदा को अच्छी तरह से फैंट लीजिए. इस साटा में से एक चम्मच साटा चकले पर रखी पूरी के उपर डालकर अच्छे से फैला लीजिए और दूसरी पूरी को इसके उपर रख दीजिए, एक चम्मच साटा इस दूसरी पूरी पर डालकर चारों ओर फैला दीजिए और तीसरी पूरी को भी इसके उपर रख दीजिए.
इन्हें मोड कर रोल बना लीजिए और 1/2 इंज के टुकडों में काट लीजिए. कटे हुए रोल को तिरछा रखते हुये, हल्का दबाव देते हुये चपटा करते हुये बेल कर तैयार कर लीजिए.
कढ़ाई मे घी डालकर गरम कीजिये. तेल के मध्यम गरम होने पर इसमें चिरोटे डाल दीजिए. एक बार में जितने चिरोटे कढा़ई में आ जाएं उतने डाल दीजिए और पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए (एक बार चिरोटे तलने में 5-6 मिनिट लग जाते हैं). तले हुये चिरोटे प्लेट में बिछे नैपकिन पेपर पर निकाल लीजिये, सारे चिरोटे इसी प्रकार तल कर तैयार कर लीजिये
अब इन गरम चिरोटों के ऊपर दोंनो तरफ चीनी पाउडर डाल दीजिए ताकी चीनी इनके अंदर अच्छी तरह से चिपक जाए. चिरोटे बनकर के तैयार हैं इन्हें परोसिये और खाइये. बचे हुये चिरोंटे कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 1-2 महिने तक खाते रहिये.
सुझाव :
- चिरोटे के घी या रिफाइंड आयल जिसमें चाहें उसमें बना सकते हैं.
- चिरोटे को जब फोल्ड(मोड़ें) तो अच्छे से मोडे़ ताकी इनकी शेप खराब न हो.
- चिरोटे को धीमी-मध्यम आंच पर ही तलना चाहिए. तेज गैस पर तलने से चिरोटे क्रिस्पी नहीं बनेंगे.
- चिरोटे को ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख सकते हैं और 1 माह से भी ज्यादा दिनों तक इन्हें खा सकते हैं.
Chirote recipe video
कमेंट (40)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
[url]writinglevelessay.top[/url]
निशा: लता जी, चिरोटे को धीमी-मध्यम आंच पर ही तलना चाहिए. तेज गैस पर तलने से चिरोटे क्रिस्पी नहीं बनेंगे.
निशा: मंजुला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, बूरा उपयोग कर सकते हैं और 1 माह तक आराम से खाया जा सकता है.
निशा: प्रीति जी, कर सकती हैं.
निशा: प्रतीक जी, इसे शुगर सीरप में डुबा सकते हैं, शुगर सीरप 3 तार वाली कनसिसटेन्सी का बनायें और इन्है चाशनी के हल्के ठंडे होने पर उसमें डालकर उसे पूरी तरह ठंडा होने तक मिलायें, चाशनी के जमने पर इन्हैं अलग करते हुये रख दीजिये.
निशा: प्रीति जी, हां चिरोटो को 2 तार की चाशनी बनाकर उसमें डाल कर निकाल कर रख लीजिए, उनके ऊपर चाशनी की परत आ जाएगी.
निशा: लता जी, आप चाहें तो चीनी डाल सकती हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
निशा: अब आप रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए.
i made it for the first time, nd it turned out to be realy tasty
my husband likes it a lot. Thank u nisha ji
i have a que. Can i use 'saunf Powder' While making a dough far extra flavour?
निशा: कुमकुम जी, आपको सोंफ का फ्लेवर पसन्द है तब अवश्य डालिये.
Chirote bohat pasand aaye, perfect bane aur bohat swadisht lage, thank u is recipe ko share krne k liye
निशा: नजमा जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
I made it. It was awsome in taste. My hubby calling me as chiroti since then.
निशा: प्रियंका जी, चिरोटे का वीडियो देखिये, इसे बनाना बहुत ही आसान है, रोल को काटिये और कटे रोल को चकले पर रखिये कुछ तिरछा करते हुये, दबाइये और बेलिये, अच्छी शेप आती है, प्लीज कोशिश कीजिये, बहुत अच्छे चिरोटे बनकर तैयार होंगे.
निशा: बीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
सस्नेह , हम आपके बहुत सारी रेसिपी फोल्लो करते है. ये भी बहोत अच्छेसे आ गयी
निशा: मयूरा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, गर्मी के मौसम में नार्मल पानी से आटा गूथा जा सकता है, और सर्दी के मौसम में हल्के गरम पानी से आटे गूथना होता है.
निशा: चन्द्रकान्त जी, नारियल चूरा डाला जा सकता है.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ब्रिस्टी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nice video presentation.n its my fevoret dish.
Thnx For Sharing.....
निशा: सोनल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ललिता जी हां इसे खाजा या काजा भी कहा जाता है. सिघाड़े का आटा या चावल का आटा ये दोंनो ही ग्लूटोन फ्री आटे हैं, इन्हैं इतना पतला नहीं बेला जा सकता है.
निशा: सारिका जी हां चिरोटो को 2 तार की चाशनी बनाकर उसमें डाल कर निकाल कर रख लीजिये, उनके ऊपर चाशनी की एक परत आ जायेगी.
निशा: निकिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.