तरबूज के छिलके का मुरब्बा - Candied Watermelon Rind Recipe

तरबूज के छिलके के गूदे से सब्जी या जैम तो बनती ही है, इससे बना हुआ मुरब्बा बहुत स्वादिष्ट और ठंडक पहुंचाने वाला होता है. इस मुरब्बे को हम फ्रूट क्रीम, आइसक्रीम, कुल्फी में भी डाल कर खा सकते है.
Read - Candied Watermelon Rind Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Candied Watermelon Rind
- तरबूज के मोटे छिलके - 1.5 कि.ग्रा तरबूज से निकाले गये
- चीनी - 1 कप ( 200 ग्राम)
- छोटी इलाइची - 4 छील कर पाउडर बना लीजिये
- जायफल पाउडर - 1-2 पिंच
विधि - How to make Watermelon Rind Candy
तरबूज के मोटे छिलके को छील लीजिये, डार्क ग्रीन सख्त छिलका छील कर हटा दीजिये, सारे छिलके छील लीजिये और 1 -1 इंच के टुकड़े काट कर तैयार कर लीजिये.
तरबूज के छिलके को ब्लांच कर लीजिये: किसी बर्तन में इतना पानी भर कर गरम करने रखिये कि तरबूजे के छिलके उसमें आसानी से डूब जाय. पानी में उबाल आने पर तरबूज के टुकड़े पानी में डाल दीजिये, और ढककर 5 मिनिट तक उबलने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये और तरबूज के टुकड़े पानी से निकाल लीजिये.
एक बर्तन में तरबूज के ब्लांच किये हुये टुकड़े डालिये, उनके ऊपर चीनी डाल दीजिये और ढककर 2 घंटे के लिये रख दीजिये. चीनी तरबूज के पानी में घुल कर रस बना लेती है, अब इन तरबूज के टुकड़ों को चीनी के रस में धीमी आग पर पकने के लिये रख दीजिये. इलाइची पाउडर और जायफल डालकर मिला दीजिये और चाशनी को गाड़ा होने तक पका लीजिये.

चाशनी को चैक कर लीजिये
1-2 बूंद चाशनी किसी प्लेट में गिराइये और ठंडी होने पर उंगली और उंगूठे के बीच चिपका कर देखिये, चाशनी में तार बनने लगता है, तब चाशनी बन गई है, गैस बन्द कर दीजिये. यदि चाशनी में तार नहीं बन रहा है तब मुरब्बे को थोड़ा और पकाइये.
मुरब्बे को इसी चाशनी में रहने दीजिये, रोजाना दिन में एक बार चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये, 2-3 दिन बाद चाशनी को फिर से चैक कर लीजिये, अगर चाशनी पतली लग रही है तब मुरब्बा को चाशनी गाढ़ी होने तक फिर से पका लीजिये. तरबूज के छिलके का मुरब्बा बन कर तैयार है.
अगर आप केन्डी बनाना चाहते हैं, तब अतिरिक्त चाशनी को छान लीजिये और तरबूज के टुकड़े छलनी में अलग अलग टुकड़े करते हुये रखे रहने दीजिये, 8-10 घंटे में हल्के से खुश्क हो जायेंगे, तरबूज के छिलके की केन्डी बन कर तैयार हो जायेगी.
सुझाव
- मुरब्बा में फ्लेवर के लिये इलाइची पाउडर और जायफल का प्रयोग किया है, दाल चीनी, जावित्री, केसर या वनीला एसेन्स किसी को भी अपनी पसन्द के अनुसार फ्लेवर के लिये ले सकते हैं.
Water melon Rind Candy Recipe Video in Hindi
कमेंट (22)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आंचल जी, वह चाशनी यूज कर सकते हैं.
निशा: एस.पी. जी धन्यवाद.
निशा: लम्बे समय के लिए मुरब्बा प्रिजर्व कर सकते हैं.
निशा: स्नेहा जी, एपल सिलेक्ट करने की वजाय, आप दूध में 1 पिंच बेकिंग सोडा डाल देंगी तो दूध बिलकुल भी नहीं फटेगा.
निशा: आरती, चाशनी में डूबा हुआ मुरब्बा फ्रिज में 2-3 महिने रखकर खाया जा सकता है.
निशा नवनीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती, बहुत बहुत धन्यवाद.
aaj mai tarbuj ke chilke ka murabba bana raha hun banane ke baad aapke saath apni experience jarur share karunga.
निशा: मनोज चाशनी गाढ़ी है तब आप उसमें थोड़ा सा 2-3 टेबल स्पून पानी उबाल कर डाल सकते हैं.
We often make a Curry or Jam of watermelon rind, but the candy made using watermelon rind is very tasty and refreshes us during the hot weather. We can add this candy in fruit cream, ice cream or kulfi.
Ingredients for Watermelon Rind Candy
Watermelon rind - 1.5 kg
Sugar (Cheeni) - 1 cup or 200 grams
Cardamom (Chhoti elaichi) - 4 (Crush to make a powder)
Nutmeg powder (Jaiphal) - 1-2 pinch
How to make Watermelon rind candy
Peel off the rind from the watermelon. Remove the dark green cover. Peel off the watermelon rind and cut it into pieces of 1 inch each.
Take as much water in a bowl so that the watermelon rind are soaked in it easily. Once the water starts to boil add the watermelon rind. Cover and let it boil for 5 minutes. Turn off the flame and remove the watermelon rind from the water.
Add the boiled watermelon rind in a bowl. Put sugar on top of it. Cover and keep it aside for 2 hours. The sugar will dissolve in water and will form a syrup. Now cook the watermelon rind in the sugar syrup on low flame. Now add cardamom powder and nutmeg powder to it. Mix well. Cook the syrup till it has a thick consistency. Check the syrup. Pour 1-2 drops of syrup on a plate, once it cools down touch it with your finger and thumb. If a string is formed then it means that our syrup is ready. If no string is formed, then cook the syrup for some more time.
Leave the candy in the syrup only. With the help of a spoon, keep mixing the syrup every now and then. Check the syrup after 2-3 days. If you feel that the syrup has a thin consistency then cook it for some more time. Watermelon rind candy is now ready.
If you want to make the candy, then filter the syrup and keep the pieces of watermelon rind in the filtrate. In 8-10 hours it will get dry. Our watermelon rind candy will be ready.
Suggestions :
We have used cardamom powder and nutmeg powder for flavour, but you can add cinnamon, vanilla essence or anything as per your choice.