पालक चीला - Spinach Cheela Recipe - Palak Chilla Recipe

बेसन पालक चीला स्वादिष्ट होने के साथ साथ बहुत ही पौष्टिक होता है, इसे सुबह के नाश्ते में या शाम को हल्की फुल्की भूख में बना कर खाया जा सकता है. बेसन पालक चीला को बच्चों के टिफिन में बनाकर रखें उन्हैं ये बहुत पसन्द आयेगा.
Read - Spinach Cheela Recipe - Palak Chilla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Palak Dosa Recipe
- बेसन - 1 कप
- पालक - 1 कप बारीक कटा हुआ
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
- अदरक - 1 छोटी चम्मच पेस्ट या 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
- अजवायन - 1/8 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1 /8 छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Palak Chilla
बेसन को छान कर किसी बड़े प्याले में निकाल लीजिये, और थोड़ा पानी डालकर चिकना गाढ़ा घोल बना लीजिये, पकोड़े के घोल से थोड़ा पतला घोल होना चाहिये. बेसन के घोल में हरी मिर्च, अदरक पेस्ट, अजवायन क्र्स करके, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर सारे मसाले डाल दीजिये और घोल में अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, पालक डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये, इतना घोल बनाने में 3/4 कप पानी लगा है. बैटर को 10 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि वह फूल कर तैयार हो जाय.

तवा गरम कीजिये, गरम तवे पर थोड़ा सा तेल डाल दीजिये , नेपकिन पेपर से तेल को तवे पर चारों ओर फैला दीजिये, और 2 - 3 चमचा चीला बैटर तवे पर डालकर चीले को चमचे से गोल पतला फैलाइये (चीला फैलाते समय तवा हल्का सा ही गर्म हो, अधिक गरम तवे पर चीला फैलाने से चीला पतला फैलाने में मुश्किल होती है). चीला के चारों ओर चम्मच से थोड़ा थोड़ा तेल डालिये, और थोड़ा सा तेल चीले के ऊपर भी डाल दीजिये.
तेज और मीडियम गैस पर चीला को नीचे की ओर से हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये, चीला को पलट दीजिये और दूसरी ओर भी ब्राउन चित्ती आने तक सिकने दीजिये, चीला दोनों ओर से सिक गया है, उतार कर प्लेट में रख लीजिये और सारे चीले इसी प्रकार सेक कर तैयार कर लीजिये.
बहुत ही अच्छे बेसन पालक चीला बनकर तैयार हैं. बेसन पालक चीला को दही, अचार या चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- पालक को बारीक काटने के बजाय पीस कर, पालक प्यूरी बनाकर भी बेसन में मिला सकते हैं.
कमेंट (17)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मिनाक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजश्री जी, प्यूरी का मतलब पालक को पीस कर उसका पेस्ट बना लीजिए.
This is a great recipe... I even tried fenugreek leaves instead of spinach... N it tastes delicious. And now my kid doesn't deny to eat these green leafy vegetables :-)
निशा: अनुराधा जी, , बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधु जी हां डाले जा सकते हैं, लेकिन उन्हैं पीस कर बैटर में मिलायें, अच्छा स्वाद आयेगा.
निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बीना जी, बेसन का चीला को नीचे की ओर से मीडियम आग पर अच्छा ब्राउन होने तक सेकिये, अच्छा और क्रिस्पी बनेगा, और अधिक क्रिस्पी करने के लिये, उसमें थोड़ा चावल का आटा मिलाया जा सकता है.
निशा: संदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रश्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: खुशी जी, बैटर में थोड़ा 1-2 छोटी चम्मच तेल डालकर मिला लीजिये, चीला सोफ्ट बनेगा.
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद...
निशा: चारू, आप बहुत अच्छी है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संदीप जी अवश्य पालक प्यूरी बनाकर बेसन में मिलाकर चीला अच्छा बनेगा, मेथी, और पोदीना कम मात्रा में डालना होगा, इनका स्वाद तीखा होता है, हरे धनिये से भी चीला बनाया जा सकता है.
निशा: अंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Besan palak chilla is very tasty and nutritious. Besan Palak chilla can be eaten in the morning as breakfast or during the evening as snacks when we are a little hungry. Chilla tastes delicious when packed in the tiffin and children really like it.
Ingredients for Besan palak chilla
Gram flour (Besan) - 1 cup
Spinach (Palak) - 1 cup (Finely cut)
Oil - 2-3 tbsp
Green chilli (Hari mirch) - 1-2 tbsp (Finely chopped)
Ginger (Adrak) - 1 tsp paste or i inch grated
Carom seeds (Ajwain) - ⅛ tsp
Red chilli powder (Lal mirch powder) - ⅛ tsp
Salt (Namak) - ½ tsp
How to make Besan palak chilla
Filter the gram flour and put it in a bowl. Add some water to it and prepare a soft mixture. Make sure the mixture is a little soft as compared to the mixture of a pakora. Add green chilli, ginger paste, roasted carom seeds, red chilli powder and salt to it. Mix well. Add spinach and mix thoroughly. We have used ¾ cup water to prepare this mixture. Cover the batter and keep it aside for 10 minutes till it becomes fluffy.
Heat a pan and add oil to it. Spread the oil evenly all over the pan using a tissue. Now put 2-3 tbsp batter on the pan and spread it thin all over with the help of a spoon. Make sure that the pan is medium hot, otherwise it would be very difficult to spread the batter. Put a little oil on all sides of the dosa. Put a little oil on top of the chilla as well.
Now fry the chilla on medium flame till it is golden brown. Turn on the side of the chilla once it is golden brown. Put the chilla on a plate once it is golden brown from both sides. Prepare all the chilla similarly.
Very tasty chilla is now ready. Serve the besan palak chilla along with curd, pickle or chutney.
Suggestions :
You can even grind the spinach and make a paste and add it to the gram flour instead of cutting it into pieces.