व्रत के लिये समा का दोसा - Samavat Rice dosa for Vrat

व्रत में फलाहार किया जाता है, इसके लिये समा के चावल या कूटू का आटा या सिघाड़े का आटा खाने में प्रयोग किया जाता है, समा के चावल के दोसा बहुत अच्छे बनते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Samavat Rice Dosa
- समा के चावल - 1 कप
- सिघाड़े का आटा - आधा कप
- घी - 2-3 टेबल स्पून
- सेंधा नमक - आधा छोटी चम्मच
- काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
चटनी के लिये सामग्री
- ताजा हरा नारियल - 1 कप कद्दूकस किया हुआ
- दही - 1/2 कप
- सेंधा नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- साबुत काली मिर्च - 1/2 छोटी चम्मच
- तिल - 1 छोटी चम्मच
- घी - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Sama Rice Dosa
दोसे बनाने के लिये समा के चावल को साफ करके, धोकर 2 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.
चावल से पानी निकाल दीजिये और चावल को मिक्सर में डालिये और थोड़ा सा पानी डालकर चावल को पीस कर तैयार कर लीजिये, चावल के पेस्ट को प्याले में निकालिये और सिघाड़े का आटा डालकर मिलाइये, बैटर गाड़ा है तो इसमें पानी डालिये और दोसे के लिये बैटर इतना पतला कर लीजिये कि उसे तवे पर आसानी से फैलाया जा सके, बैटर में सेंदा नमक, काली मिर्च, और थोड़ा सा हरा धनियां डालकर मिक्स कर लीजिये. बैटर को 10-15 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, ताकि ये फूल कर तैयार हो जाय.

तवे को गरम कीजिये, घी लगाकर चिकना कर लीजिये, 1-2 चमचा बैटर डालिये और पतला दोसा फैलाइये, दोसे के चारों ओर थोड़ा थोड़ा घी डालिये, थोड़ा सा घी दोसे के ऊपर डालिये, दोसे को निचली सतह को हल्का ब्राउन होने तक सिकने दीजिये, सिकने पर दोसे को पलट दीजिये और दूसरी ओर भी गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिये, दोसा सिक कर तैयार है, दोसे को उतार कर किसी प्लेट में बिछे फोइल पर रखें और सारे दोसे इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये.
फलाहारी नारियल की चटनी बनाईये
नारियल, दही, सेंधा नमक, काली मिर्च मिक्सर जार में डालकर बारीक होने तक पीस लीजिये.
चटनी में तड़का लगाने के लिये तड़का पैन में घी डालकर गरम कर लीजिये, गरम घी में तिल डालकर, हल्के ब्राउन होने तक भून लीजिये और तड़के को चटनी में डालकर मिला दीजिये. व्रत के लिये नारियल की चटनी बनकर तैयार है.
गरमा गरम फलाहारी समा के चावल के दोसे, फलाहारी नारियल कि चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- समा के चावल का दोसा बनाते समय हमने सिघाड़े का आटा मिलाया है, सिघाड़े के आटे की जगह कूटू का आटा भी मिलाया जा सकता है.
- घी की जगह मूंगफली का तेल भी प्रयोग कर सकते हैं.
- नारियल की चटनी हरा धनियां और मूंगफली के दाने भी डाले जा सकते हैं.
कमेंट (18)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: उमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, अगर आप व्रत के लिए ही इसे मसाला दोसा की तरह बनाना चाहती हैं तो स्टफिंग के लिए आलू को साधारण तरीके से जीरे से छौंक लीजिए और सेन्धा नमक का ही उपयोग कीजिए.
निशा: काव्या जी हां, इसे समा के आटे से भी बनाया जा सकता है.
निशा: प्रीती जी, हरा नारियल और कच्चा नारियल एक ही होते हैं.
निशा: वीना जी, अच्छा लगेगा, लेकिन टिफिन में व्रत के अलावा सामान्य दोसा रखें तो अधिक अच्छा होगा.
निशा: समीक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. </div>
Ingredients for Samvat Rice Dosa
Samvat rice - 1 cup
Singhara atta - ½ cup
Ghee - 2-3 tbsp
Sendha Namak - ½ tsp
Black pepper powder (Kali mirch powder) - ¼ tsp
Coriander leaves (Hara Dhaniya) - 2-3 tbsp
Ingredients for chutney
Green coconut - 1 cup (Grated)
Curd (Dahi) - ½ cup
Sendha Namak - ¾ tsp
Black pepper (Kali mirch) - ½ tsp
Sesame seeds (Til) - 1 tsp
Ghee - 1 tsp
How to make samvat rice dosa
To make the dosa wash the samvat rice properly. Soak them in water for about 2 hours. Now remove the water from the rice. Add rice and water to the mixer and grind. Now pour this paste in a bowl and add singhara atta to it. Add a little water to the batter if it has a thick consistency. The batter should have a thin consistency so that it can spread easily over a pan. Now add sendha namak, black pepper and coriander leaves to it and mix well. Cover the batter and keep it aside for 15-20 minutes. The batter will set and will be ready for use.
Heat a pan. Apply oil to it and make it smooth. Pour 1-2 tbsp batter on the pan and spread it evenly. Put a little oil on all sides of the dosa. Now put a little oil on top of the dosa as well. Fry the dosa till it is golden brown. Turn on the side of the dosa once it is golden brown. Once the dosa is golden brown from both sides remove it from the pan and put it on a plate spread over a tissue. Fry all the dosa similarly.
How to make the Chutney
Add coconut, curd, sendha namak and black pepper powder to the mixer and grind well. Add ghee to a pan. Once the ghee is melted, add sesame seeds to it and roast till they become golden brown in colour. Our tadka is ready. Now add this tadka to the chutney. Coconut chutney is now ready. Samvat rice dosa tastes delicious when served along with coconut chutney.
Suggestions :
While making samvat rice dosa we have added singhara atta, but we can add kuttu atta as well.
In place of ghee we can roast the sesame seeds in oil also.
We can even add coriander leaves and peanuts in the coconut chutney. This will help to increase it’s taste.